रायपुर,एजेंसी। देशभर में कांग्रेस इन दिनों भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा देकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से इस आरोप के सबूत मांगे थे, लेकिन पार्टी कोई भी ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सकी। जनता ने कांग्रेस के इस दावे को एक लाइन में खारिज कर दिया है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों पर नियुक्ति के पैटर्न पर तंज कसा और कहां कि कांग्रेस के नेता बोलते है कि उन्हें बूथ अध्यक्ष भौंकने वाला चाहिए।
कांग्रेस के पास नहीं बचे है मुद्दे
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता को कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘चौकीदार चोर’ कहा और अब ‘वोट चोर’ बता रहे हैं।
दरअसल, कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस का जनाधार तेजी से खत्म हो चुका है।
मंत्री टंकराम वर्मा मीडिया से चर्चा करते हुए।
संगठन निर्माण पर कसा तंज
कांग्रेस के संगठन निर्माण को लेकर भी मंत्री वर्मा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ, मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से नियुक्तियां होती हैं। जबकि कांग्रेस में पहले राष्ट्रीय नेताओं को बैठाया जाता है और उसके बाद नीचे तक पद बांटे जाते हैं।
उन्होंने कांग्रेस के एक शीर्ष नेता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो बूथ अध्यक्ष भी ऐसे बनाए जाते हैं, जिन्हें आदेश मिलने पर “कुत्ते की तरह भौंकना” पड़े। यह कांग्रेस की संगठनात्मक संस्कृति को उजागर करता है।
किसानों की फसलें प्रभावित
वहीं, छत्तीसगढ़ में कम बारिश के असर पर भी मंत्री वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, जिसकी वजह से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं।
राजस्व विभाग सभी जिलों में सर्वे करा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि किस क्षेत्र में कितनी फसल खराब हुई है। इसके आधार पर किसानों के लिए आगे की राहत और मुआवजे की कार्रवाई तय की जाएगी।
राजनीतिक हमलों के बीच यह साफ है कि कांग्रेस के आरोप और भाजपा के जवाबी पलटवार से प्रदेश की सियासत और भी गरमाने वाली है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।