Connect with us

कोरबा

विकास कार्यों को मिला नया आयाम, रामपुर विधानसभा क्षेत्र की बढ़ेगी पहचान

Published

on

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफ से 186 करोड़ 90 लाख रूपये से अधिक के 640 कार्यो की मिली है स्वीकृति

सड़क, नवीन स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन,स्वास्थ्य केन्द्र आदि से बनेगी नई पहचान
वनांचल सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधाएं

15 करोड़ 67 लाख की लागत से 134 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र की स्वीकृति

60 प्राथमिक शाला, 32 माध्यमिक शाला, 11 हायर सेकेण्डरी स्कूल हेतु नवीन भवन की स्वीकृति

कुदमुरा से चिर्रा-श्यांग मार्ग, अमलडीहा से मालीकछार मार्ग, 80 सीसी रोड़ निर्माण
की मिली स्वीकृति

55 पीडीएस सह दुकान निर्माण, 19 पंचायत भवन, 27 स्वास्थ्य केन्द्रों में नवीन भवन एवं अन्य कार्यों की स्वीकृति

शिक्षकों के रेसीडेन्शियल हॉस्टल, प्रार्थना शेड, धान चबूतरा, छात्रावास भवन, अधीक्षक आवास, उपार्जन केन्द्र आदि निर्माण कार्यों की स्वीकृति

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का एक अलग पहचान है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग निवास करते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र और करतला ब्लॉक के गाँव सम्मिलित है। दशकों से इस विधानसभा अंतर्गत अनेक गांवों में विकास की दरकार थी। सड़क, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, उपार्जन केंद्र गोदाम निर्माण, पंचायत भवन सहित कई ऐसी मांगे थीं, जो ग्रामीणों के लिए जरूरी होने के साथ ही उन्हें विकास की राह में जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार भी था। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से आई मांगों के आधार पर यहाँ न सिर्फ कार्यों की स्वीकृति मिली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्यों को पूरा करने की दिशा में भी सतत प्रयास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन के निर्देश पर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 640 कार्यों के लिए 186 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। विगत डेढ़ वर्ष के मध्य रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत होने से जहाँ कई दशकों से बहुप्रतीक्षित चिर्रा-श्यांग की माँग पूरी होगी वही वनांचल के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क मिल पायेगा। 86 सीसी रोड निर्माण, 134 नए आंगनबाड़ी भवन, 60 नवीन प्राथमिक शाला भवन, 32 नवीन माध्यमिक शाला भवन, 11 हायर सेकंडरी स्कूल हेतु नवीन भवन, 27 स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन भवन,आवासीय भवन, अहाता निर्माण, 33 स्कूलों में अहाता निर्माण, 55 पीडीएस सह गोदाम निर्माण, 19 नवीन पंचायत भवन, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवनों का निर्माण, 11 उपार्जन केंद्रों में 150 मैट्रिक टन का गोदाम निर्माण, छात्रावास भवन सहित अतरिक्त कक्ष, शिक्षको के ठहरने के लिए रेसिडेंशियल हॉस्टल, अधीक्षक आवास, धान चबूतरा निर्माण सहित अन्य बड़े कार्य शामिल है। इसके साथ ही झगरहा-कोरकोमा-पसरखेत-चचिया मार्ग, भालूसटका-रिसदी बायपास मार्ग, सीलीभूडू-कुदरीचिंगार मार्ग का मजबूतीकरण, उन्नतिकरण, सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा से मालीकछार तक सड़क, गिधौरी चारपारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ओझायाइन से रामपुर तक पहुँच मार्ग सहित अन्य मार्गों के लिए भी डीएमएफ से राशि स्वीकृत कर अजीत वसंत कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की राह में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

        डीएमएफ से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्ष में 186 करोड़ 90 लाख 24 हजार 643 रूपये की लागत से 634 विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें नौ करोड़ 35 लाख 44 हजार रूपये की लागत से कुदमुरा से श्यांग मार्ग का निर्माण कार्य, दो करोड़ 59 लाख 81 हजार रूपये की लागत से ग्राम अमलडीहा से मालीकछार पहूंच मार्ग निर्माण कार्य, दो करोड़ 86 लाख 58 हजार रूपये की लागत से ग्राम अमलडीहा से मालीकछार सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ 51 लाख 75 हजार 200 रूपये की लागत से विकासखण्ड कोरबा में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नाश्ता, एक करोड़ 59 लाख 83 हजार 160 रूपये की लागत से विकासखण्ड करतला में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नाश्ता प्रदाय, एक करोड़ 21 लाख की लागत से महाविद्यालय उमरेली में विभिन्न निर्माण कार्य,, 32 लाख 60 हजार रूपये की लागत से स्वसहायता समूह हेतु प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण, सात करोड़ 73 लाख 53 हजार 700 रूपये की लागत से गिधौरी चारपारा मार्ग में पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य, दो करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये की लागत से ओझायाईन से रामपुर पहुॅच मार्ग, आठ करोड़ आठ लाख 55 हजार रूपये की लागत से रामपुर से सिरली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 29 करोड़ 80 लाख 75 हजार रूपये की लागत से कोरबा के झगरहा कोरकोमा पसरखेत चचिया मार्ग, एक करोड़ 58 लाख 11 हजार रूपये की लागत से मुडापारा दादर से भालूसटका होते हुए रिस्दी बायपास मार्ग निर्माण कार्य, चार करोड़ 38 लाख 83 हजार रूपये की लागत से सीलीभुडु कुदरीचिंगार मार्ग का मजबूतीकरण एवं उन्नतीकरण कार्य, दो करोड़ 61 लाख 93 हजार 376 रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड करतला में संचालित शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नास्ता प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव, तीन करोड़ 73 लाख सात हजार 460 रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड कोरबा में संचालित शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नास्ता प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव, 35 लाख 70 हजार रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड करतला में संचालित शा. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाश्ता एवं मध्यान्ह पकाने हेतु प्रदाय गैस सिलेण्डर के रिफलिंग हेतु प्रस्ताव, 68 लाख 90 हजार रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड कोरबा में संचालित शा. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाश्ता एवं मध्यान्ह पकाने हेतु प्रदाय गैस सिलेण्डर के रिफलिंग हेतु प्रस्ताव, 96 लाख रूपये की लागत से 08 अधीक्षक आवास गृह निर्माण कार्य, दो करोड़ 19 लाख 67 हजार रूपये की लागत से 11 उपार्जन केन्द्र गोदाम निर्माण कार्य 150 मैट्रिक टन, 15 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 04 स्कूल में शौचालय निर्माण कार्य, तीन करोड़ 09 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 33 स्कूल में अहाता निर्माण, तीन करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये की लागत से  स्कूल शिक्षकों के 08 रेसिडेन्शियल हॉस्टल का निर्माण कार्य, 09 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपये की लागत से 60 नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण, छः करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवासीय भवन का निर्माण कार्य, सात करोड़ 11 लाख 69 हजार रूपये की लागत से 55 पीडीएस गोदाम सह दुकान निर्माण कार्य, तीन करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से 19 नवीन पंचायत भवन का निर्माण, छः करोड़ 23 लाख 32 हजार की लागत से नवीन माध्यमिक शाला भवन का निर्माण, दस करोड़ दो लाख 27 हजार 670 रूपये की लागत से 14 प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास का भवन निर्माण कार्य, अतिरिक्त कक्ष, एवं शौचालय निर्माण, छः करोड़ 40 लाख की लागत से 11 नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण, सात करोड़ 18 लाख 18 हजार की लागत से 27 स्वास्थ्य केन्द्रों में नवीन भवन, आवासीय भवन एवं अहाता निर्माण कार्य, दो करोड़ 08 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 14 धान चबूतरा निर्माण, 08 करोड़ 13 लाख 49 हजार रूपये की लागत से 80 सी.सी.रोड निर्माण कार्य, 15 करोड़ 67 लाख 72 हजार की लागत से 134 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य, छः करोड़ 73 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 15 आत्मानंद विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण एवं अन्य कार्य, 71 लाख 35 हजार रूपये की लागत से 05 शासकीय पशु औषधालय में नवीन भवन निर्माण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 40 हजार रूपये की लागत से 16 प्रार्थना शेड का निर्माण कार्य, पांच करोड़ 59 लाख 90 हजार की लागत से 47 अन्य कार्य भी शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading

कोरबा

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

Published

on

जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया, व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य नवप्रवर्तकों से प्रतियोगिता में भाग लेकर जनसमस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं को समझकर तैयार किए गए नवाचार कोरबा के साथ प्रदेश और देश के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।

जिला स्तरीय चैलेंज 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें विचार

कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए प्रतिभागी 6 अक्टूबर 2026 तक अपने आइडिया और नवाचार संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर ने कहा कि कोरबा में उद्योग, खनन, वन क्षेत्र और दूरस्थ जनजातीय अंचलों से जुड़ी कई चुनौतियां हैं। युवा फ्लाई ऐश के उपयोग, धूल एवं वायु प्रदूषण में कमी, मानव-हाथी द्वंद्व, दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, वनोपज के भंडारण एवं विपणन, सड़क सुरक्षा तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से समस्याओं के ऐसे समाधान सोचने का आग्रह किया जो किफायती हों और व्यवहार में लाए जा सकें।

व्यापक स्तर का चैलेंज- 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित व्यापक स्तर के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026, रात्रि 11.59 बजे है। इस प्रतियोगिता में कृषि, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल, नगरीय विकास, स्वास्थ्य, रक्षा, सतत विकास, अधोसंरचना एवं परिवहन, उभरती तकनीकें तथा शिक्षा एवं रोजगार सहित 10 क्षेत्रों में समाधान आमंत्रित किए गए हैं।
प्रत्येक क्षेत्र से पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा। इनमें तीन सामान्य श्रेणी, एक महिला श्रेणी और एक विजेता 21 वर्ष से कम आयु वर्ग से होगा। इस प्रकार कुल 50 विजेताओं को प्रत्येक को 10 लाख रुपये, यानी कुल पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। चयनित नवाचारों को संबंधित सरकारी विभागों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किए जाने का अवसर भी मिल सकता है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थी, शोधकर्ता, फैकल्टी सदस्य, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, गैर सरकारी संगठन, स्व-सहायता समूह और व्यक्तिगत नवप्रवर्तक भाग ले सकते हैं। व्यक्तिगत, टीम अथवा संस्था के रूप में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए कंपनी पंजीयन या डीपीआईआईटी मान्यता अनिवार्य नहीं है। आवेदक अथवा टीम के किसी एक संस्थापक के पास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा अथवा दमन एवं दीव का मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
इच्छुक प्रतिभागी ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संबंधित क्षेत्र एवं उप-विषय का चयन कर समस्या, प्रस्तावित समाधान, प्रोटोटाइप अथवा पायलट और उपलब्ध प्रमाण की जानकारी देनी होगी। शीर्षक, समस्या, समाधान, व्यवहार्यता, प्रभाव और टीम के विवरण सहित छह स्लाइड की पीडीएफ प्रस्तुति भी अपलोड करनी होगी।
प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन 18 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की ऑनलाइन प्रस्तुति 16 से 25 नवंबर के बीच होगी। सेमीफाइनलिस्ट की घोषणा 28 नवंबर को तथा अंतिम प्रस्तुति एवं विजेताओं का चयन 7 दिसंबर 2026 को नागपुर में किया जाएगा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि एक विद्यार्थी का सरल विचार या किसी समूह का व्यावहारिक अनुभव भी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है। उन्होंने पात्र प्रतिभागियों से जिला स्तरीय चैलेज के लिए 6 अक्टूबर तक और व्यापक स्तर की प्रतियोगिता के लिए 17 अक्टूबर तक अपने विचार प्रस्तुत करने की अपील की। ऑनलाइन आवेदन संबंधी सहायता के लिए जिला नोडल अधिकारी विजय कारे, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा से मोबाइल नंबर 8109363862 पर संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने संस्थान के इनोवेशन सेल से भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

Published

on

विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे आयोजित

कोरबा, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे भैसमा पहुंचेगी। यहां विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद रैली शाम 4.30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संपर्क कर योजना के संबंध में चर्चा की जाएगी।
रैली रात लगभग 8.30 बजे कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन, 2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9.15 बजे पोड़ी उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य एवं संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677