Connect with us

छत्तीसगढ़

अमरजीत बोले-CG के आदिवासी सीएम को पंगु बनाने की कोशिश:राज्यपाल के दौरे-बैठकों पर पूछा- प्रदेश में विष्णुदेव या राज्यपाल की सरकार, स्पष्ट करें

Published

on

सरगुजा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता अमरजीत भगत ने राज्यपाल रामेन डेका के सरगुजा समेत प्रदेश भर में दौरे पर हमला बोला है। भगत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को निष्प्रभावी कर दिया है।

राज्यपाल प्रदेशभर का दौरा कर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं, यह चुनी हुई सरकार की अवहेलना है। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री को पंगु बनाने की कोशिश है। दरअसल, राज्यपाल रामेन डेका मंगलवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर थे।

उन्होंने लखनपुर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इसके पहले राज्यपाल सरगुजा प्रवास पर आए थे तो उन्होंने जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, हालांकि मैनपाट में उनके काफिले के वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत के बाद उन्होंने अपना आगामी कार्यक्रम निरस्त कर दिया था।

मंगलवार को सरगुजा के दौरे पर थे राज्यपाल।

मंगलवार को सरगुजा के दौरे पर थे राज्यपाल।

भगत का आरोप- आदिवासी सीएम को बना रहे पंगु

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा की चुनी हुई सरकार है। इसके मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के विष्णुदेव साय हैं। कुछ दिनों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री को बैठा दिया गया है। उनको निष्प्रभावी बनाकर कमान राज्यपाल संभाल रहे हैं।

राज्यपाल पूरे प्रदेश का दौरा कर समीक्षा बैठकें ले रहे हैं। किसी भी चुनी हुई सरकार के रहते हुए राज्यपाल का क्रियाकलाप सरकार की अवहेलना है। अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग के हैं, इसलिए उनको पंगु बनाने की कोशिश चल रही है।

सीएम एवं राज्यपाल दें जवाब

अमरजीत भगत ने राज्यपाल के दौरों और बैठकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, यह चुने हुए मुख्यमंत्री की अवहेलना है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे अपनी स्थिति स्पष्ट करें, प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार चल रही है कि राज्यपाल की।

अमरजीत भगत ने कहा कि, यदि राज्यपाल की सरकार चल रही है तो वे यहां की खराब सड़कों से भी रूबरू हुए होंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी जानकारी मिली होगी। प्रदेश में जल जंगल जमीन की लूट पर रोक लगाने के लिए वे क्या कदम उठा रहे हैं, स्पष्ट करना चाहिए।

राहुल को धमकी देने की निंदा

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा प्रवक्ता द्वारा राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी का मामला उठाते हुए कहा कि, संसद के नेता प्रतिपक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा होता है, उन्हें भाजपा प्रवक्ता धमकी दे रहे हैं। भाजपा ने अब तक उन पर कार्रवाई नहीं की है। यह गोड़से मानसिकता का परिचायक है। इस पर भाजपा तत्काल कार्रवाई करे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading

कोरबा

528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 28 जुलाई तक कुल 528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 546.1 मिलीमीटर, अजगरबहार 372.8, भैंसमा, 478.4, करतला 471.1, बरपाली 567.5, कटघोरा 540.9 दीपका 572.5, दर्री 661.3, पाली 581.4, हरदीबाजार 429.4, पोंड़ी-उपरोड़ा 577.6, और पसान तहसील में 539.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त

Published

on

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान सीतामढ़ी में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर, बरमपुर में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर, राताखार में गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाइवा व रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर, कुसमुंडा में ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर तथा कटघोरा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर सहित कुल 9 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जब्त कर सिटी कोतवाली थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, कुसमुंडा थाना, दर्री थाना व  खनिज जांच चौकी, कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

      खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन)  अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677