Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय किसान संघ ने छग सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा:13 अक्टूबर को CM निवास का करेंगे घेराव, कांग्रेस ने विरोध को दिया समर्थन

Published

on

रायपुर,एजेंसी। केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों से जुड़े माने जाने वाले भारतीय किसान संघ ने अब प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने 13 अक्टूबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। किसान संघ ने सरकार के सामने 9 सूत्रीय मांगें रखी हैं। चेतावनी दी है कि यदि मांगे पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन और तेज होगा।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ने बताया कि, किसानों को लेकर सरकार की नीतियां अब सिर्फ कागजों में रह गई हैं। किसानों के मुद्दों को लेकर जो भी वादे किए गए थे, वो पूरे नहीं हुए। हाफ बिजली बिल योजना को दोबारा लागू करने, कृषि पंपों को 24 घंटे बिजली देने, पिछली सरकार की न्याय योजना की बकाया चौथी किस्त दीपावली से पहले देने और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए के साथ 186 रुपए बोनस जोड़कर देने की प्रमुख मांगें शामिल हैं।

इसके अलावा कृषि उन्नति योजना में गन्ना फसल को शामिल करने, खाद की कालाबाजारी रोकने और सहकारी समितियों में खाद का भंडारण सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को लेकर भी किसान संघ सरकार से जवाब मांग रहा है।

आंदोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

इस पूरे आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, हम भारतीय किसान संघ के इस विरोध का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के किसान परेशान हैं। न समय पर धान की खरीदी हो रही है और न ही बिजली बिल में किसानों को राहत मिल पा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ

Published

on

निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन

बिलासपुर/कोरबा। 12 मार्च 2026 को एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे।

12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह रणनीति, धैर्य, योजना और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट संगम है। 64 खानों वाले शतरंज पट पर हर निर्णय सोच-समझकर लेना होता है। यही गुण हमें अपने व्यावसायिक जीवन और दैनिक कार्यों में भी बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मंडल के सम्मानित सदस्य बजरंगी शाही, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, संयुक्त परामर्श समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न परिषदों एवं संघों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम के आरंभ में एक सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य तथा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जी. श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शेख ज़ाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

Published

on

कोरबा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का मुआयना किया।

पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी न की जाए।

Continue Reading

कोरबा

उपभोक्ताओं की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी

Published

on

केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का हुआ आयेजन

कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने छात्र – छात्राओ को उपभोक्ता कानूनो की दी जानकारी

कोरबा। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन जहां छात्र – छात्राओ´ को उपभोक्ता जागरूकता कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में दस मार्च को कटघोरा विकासखंड अंतर्गत केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने छात्र-छात्राओ को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।
सिपेट के सभागृह में छात्र कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ मे अतिथियो के औपचारिक परिचय उपरांत सिपेट के प्रबंधक राजीव कुमार लिल्हारे, ने उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात छात्र -छात्राओ ने नाटक के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं, छात्र – छात्राओ को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

शिविर का उद्देश्य त्रुटिपूर्ण वस्तुओं, सेवाओं में कमी ,अनुचित व्यापार प्रचलनों जैसे विभिन्न प्रकार के शोषण के विरुद्ध उपभोक्ताओं को प्रभावी सुरक्षा उपलब्ध कराना है। जो लोग धोखाधड़ी, कालाबाजारी आदि के शिकार होते हैं वे इसके माध्यम से जागरूक होते हैं। उपभोक्ताओ की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में छात्रो को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रूपये फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रूपये, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रूपये होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिकाओ एवं अन्य छात्र – छात्राओ के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्वेता जांगड़े ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण रामायण पटेल, मनीराम श्रीवास, राजेश्वर इंग्ले, राजीव कुमार लिल्हारे, प्रबंधक (तकनीकी) वरूण कुमार गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल साहू, श्रीमती बुध्देश्वरी पटेल एवं अन्य सिपेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नाटक के जरिए छात्र-छात्राओ ने उपभोक्ता जागरूकता का दिया संदेश
सिपेट के छात्र-छात्रओ ने नाटक और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपभोक्त जागरूकता का संदेश देते हुए अत्यंत सराहनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से सोशल मिडिया एवं बैंक उपभोक्ताओ को झांसे में लेकर हो रही ठगी से जागरूक किया गया। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, जैसे- रसीद मांगना, एमआरपी की जांच करना, मिलावटी सामान के खिलाफ आवाज़ उठाना और शोषण से बचने के लिए जागरूक किया गया है। इन नाटकों के द्वारा ’जागो ग्राहक जागो’ का संदेश दिया गया हैं। हम कोई सामान दुकानदार से खरीदें तो दुकानदार से खरीदी गई वस्तु की रसीद अवश्य लें, अन्यथा दुकानदार आपके साथ धोखा भी कर सकता है। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने उपभोक्ता को जागरूक करने का संदेश दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677