Connect with us

छत्तीसगढ़

मंत्री के निज-सचिव की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन:कार की बोनट पर केक काटा, कांग्रेस बोली-क्या हाईकोर्ट के नियम सिर्फ जनता के लिए

Published

on

मनेंद्रगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सड़क पर सेलीब्रेट किया। सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा, फिर जमकर आतिशबाजी भी की गई। आतिशबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।

भाजपा नेता राजेंद्र दास की पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। कांग्रेस ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही पूछा है कि क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है, भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या ?

आतिशबाजी के दौरान भाजपा नेता की पत्नी हाथों में केक पकड़े नजर आई।

आतिशबाजी के दौरान भाजपा नेता की पत्नी हाथों में केक पकड़े नजर आई।

कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया।

कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया।

भाजपा नेता राजेंद्र दास और उनकी पत्नी की तस्वीर है।

भाजपा नेता राजेंद्र दास और उनकी पत्नी की तस्वीर है।

कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर उठाए सवाल

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। ऐसे कई मामलों में सख्त टिप्पणी भी की है। इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है। वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा नेता की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कांग्रेस ने लिखा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं। सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। पटाखे फोड़कर आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो

वायरल वीडियो में क्या है ?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास की पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में दिख रहा है कि उनकी पत्नी सड़क पर केक लेकर खड़ी हैं। उनके साइड में सड़क पर ही पटाखे फूट रहे हैं। इसके कुछ देर बाद राजेंद्र दास की पत्नी केक लेकर गाड़ी के पास जाती हैं।

सफेद कलर की लग्जरी गाड़ी की बोनट पर केक रखती हैं। इसके बाद वह केक काटती हैं। वहीं सामने से वीडियो भी बने रहे हैं, जिसमें राजेंद्र दास की पत्नी पोज देती हुई नजर आती हैं। इसके अलावा इसी वीडियो को राजेंद्र दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी पत्नी को बधाई दी है।

राजेंद्र दास की पत्नी के बर्थडे पर बधाई देने के लिए श्यामबिहारी जायसवाल भी पहुंचे।

राजेंद्र दास की पत्नी के बर्थडे पर बधाई देने के लिए श्यामबिहारी जायसवाल भी पहुंचे।

कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद- राजेंद्र दास

वहीं इस मामले में राजेंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है। पहली बात तो चिरमिरी में कोई नेशनल हाईवे की सड़क नहीं है। दूसरी बात की पटाखे सड़क पर नहीं घर के सामने गली में फूटे हैं। वह भी पटाखे मैं नहीं फोड़ा हूं, यह पटाखे मेरे करीबी फोड़े हैं। केक भी सड़क पर नहीं काटा गया है।

कई साल से श्याम बिहारी के साथ जुड़े हैं दास

कांग्रेस ने पोस्ट में राजेंद्र दास को भाजपा नेता के साथ विशेष निज सहायक बताया है। दरअसल, राजेंद्र दास कई साल से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जुड़े हैं। सरकारी हलके में उन्हें सुपर मंत्री भी कहा जाता है।

श्याम बिहारी जायसवाल आफिशियल निज सहायक प्रकाश शुक्ला हैं, लेकिन विभाग-अधिकारियों के बीच ज्यादा पैठ राजेंद्र दास की है। इस लिहाज से वे चर्चित हैं। MCB जिले के भाजपा नेताओं के अनुसार राजेंद्र दास भाजपा के किसी पद पर नहीं हैं। वे मंत्री से सीधे जुड़े हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677