Connect with us

कोरबा

सहस्त्रबाहु जयंती पर समाज ने दिया एकजुटता और सेवा का परिचय

Published

on

कोरबा। सर्ववर्गीय जायसवाल कलार सभा द्वारा अपने आराध्य देव भगवान सहस्रबाहु जयंती आस्था,हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमे स्वजातीय बंधुओ ने एकता व एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी वर्ष में सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प लिया !


जायसवाल कलचुरी भवन कोरबा में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिले के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने बताया कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन को बल, पराक्रम के साथ-साथ संगठन, न्याय और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत रहे है, इसके आलवा समाज को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन का ब्यापक सहयोग मिला है ,कार्यक्रम को संस्थापक कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मनोज पराशर व राजेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया ,जायसवाल युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल,व महिला मंडल की अध्यक्ष पल्लवी जायसवाल के द्वारा जयंती समारोह में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं का स्वागत किया गया ,पोंडीबहार की पार्षद श्रीमती चंद्रकली को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और आरती से हुआ। जिसके बाद पूरा परिसर जय सहस्रबाहु भगवान की जय के जयघोष से गूंज उठा।

आज कोरबा,कटघोरा के अलावा , छुरी,पाली,दीपका जैसे जगहों व छोटे छोटे गांव देहात तक में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। समाज की एकजुटता का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने कटघोरा में समाज की मांग पर आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक नामकरण,गार्डन,व प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया गया, इसी कड़ी में 9 नवंबर को रतनपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मलेन में अधिकाधिक संख्या में समाज के लोगों को उपस्थिति दर्ज कराने की गुजारिश की। कोरबा स्थित कलचुरी जायसवाल भवन में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने 25 लाख के विकास कार्यों को गति प्रदान की है नव वर्ष में गौ माता चौक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अनिल जायसवाल,आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल,मनीष जायसवाल,भास्कर जायसवाल,राधा जायसवाल,मिथलेश जायसवाल, धमेंद्र जायसवाल,मधुसूदन जायसवाल,उमेश जायसवाल,अमरनाथ कौशिक ,के.बी.कौशिक,विशाल जायसवाल,विजय जायसवाल , प्रदीप जायसवाल,मनमोहन कौशिक, मनीष जायसवाल, जीवन जायसवाल,मनीष जायसवाल (जे.बी.), नितिन, डी.पी.जायसवाल,बाबू जायसवाल,अमर जायसवाल, शिव जायसवाल ,हरीश डिक्सेना,सुनील जायसवाल ,बबलू जायसवाल ,जय जायसवाल,नरेंद्र जायसवाल, शौर्य जायसवाल,संदीप जायसवाल, अमित जायसवाल,राजेश जायसवाल,नारायण जायसवाल , नवधालाल ,रौशन जायसवाल,आशीष जायसवाल ,आराध्या जायसवाल, बजरंग जायसवाल,प्रतीक जायसवाल,,आशीष जायसवाल ,वीरेंद्र जायसवाल,रमेश जायसवाल, संजीव जायसवाल ,रानू जायसवाल,राहुल डिक्सेना,अमित डिक्सेना,हरीश जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल ,विष्णुराम डनसेना,सत्या जायसवाल,नारायण प्रसाद,अमर जायसवाल, अमित डनसेना ,आशुतोष जायवाल ,विजय जायसवाल,रामबिहारी डिक्सेना,कुणाल जायसवाल ,हर्ष जायसवाल, रजनी जायसवाल,सुनील जायसवाल, पिंकी जायसवाल,सुमन जायसवाल,भुवनेश्वर महतो समेत समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पल्लवी जायसवाल ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677