Connect with us

बिज़नस

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा U-Turn! इन आइटम्स से हटा दिया टैक्स

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। अमेरिका में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ग्रोसरी से लेकर रोजमर्रा के खाने-पीने की वस्तुओं तक लगभग हर चीज महंगी हो गई है। आम लोगों पर बोझ बढ़ता देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए कई फूड आइटम्स पर लगाए गए इंपोर्ट टैरिफ वापस ले लिए हैं।

टैरिफ हटाने का फैसला तुरंत लागू

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि टमाटर, केला और अन्य दर्जनों फूड प्रोडक्ट्स पर लगाए गए भारी इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया गया है। यह छूट गुरुवार आधी रात से प्रभावी हो गई यानी इसे रेट्रोस्पेक्टिव रूप से लागू किया गया है। यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ट्रंप पहले दावा करते रहे थे कि उनके टैरिफ महंगाई नहीं बढ़ा रहे लेकिन बढ़ती कीमतों और उपभोक्ता नाराजगी ने परिस्थितियां बदल दीं।

खाद्य वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक….

  • ग्राउंड बीफ 13% महंगा
  • स्टेक 17% महंगा
  • केला 7% महंगा
  • टमाटर 1% महंगा

कुल मिलाकर घर पर खाई जाने वाली वस्तुओं की कीमतों में 2.7% की बढ़ोतरी हुई है। तीन साल में यह सबसे तेज महंगाई मानी जा रही है।

चुनावों का दबाव भी एक वजह

वर्जीनिया, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में हालिया स्थानीय चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत और जनता की बढ़ती नाराजगी ने महंगाई को बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने इस दबाव के चलते फूड आइटम्स पर टैरिफ वापस लेने का निर्णय लिया है।

ट्रेड डील की ओर बढ़े कदम

अमेरिका ने अर्जेंटीना, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और एल साल्वाडोर के साथ नई ट्रेड डील पर भी काम शुरू किया है। मंजूरी के बाद इन देशों से आने वाले कई खाद्य उत्पादों पर टैक्स पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
इस बीच डेमोक्रेट नेता रिचर्ड नील ने ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि “सरकार वही आग बुझाने की कोशिश कर रही है, जिसे उसने खुद लगाया था।” उनका आरोप है कि टैरिफ के कारण ही महंगाई बढ़ी और मैन्युफैक्चरिंग प्रभावित हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

भारत वेंचर्स शिखर सम्मेलन में स्टार्टअप ने पेश किए नए समाधान

Published

on

जयपुर, एजेंसी। जयपुर में आयोजित भारत वेंचर्स शिखर सम्मेलन में शनिवार को स्टार्टअप ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा, बैंकिंग, वित्त और परिवहन क्षेत्रों में नए समाधान पेश किए। कार्यक्रम में 20 से अधिक स्टार्टअप ने निवेशकों के सामने अपने नवाचार के बारे में बताया। कार्यक्रम में बैंकिंग और वित्त से जुड़े स्टार्टअप ने फिनटेक मंच, डिजिटल भुगतान समाधान, ब्लॉकचेन-आधारित सुरक्षा प्रणालियों और सूक्ष्म वित्त मॉडल पर ध्यान आकर्षित किया। इनका मकसद दक्षता को और अधिक बढ़ाना है। 

परिवहन क्षेत्र पर केंद्रित स्टार्टअप ने विद्युत गतिशीलता, कृत्रिम मेधा आधारित यातायात प्रबंधन और हरित परिवहन में नवाचार के बारे में बताया, जिन्हें भविष्य-उन्मुख शहरी ढांचे के लिए अहम माना जा रहा है। भारत वेंचर शिखर सम्मेलन के दौरान फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज (एफयूआईएसआई) के पदाधिकारियों का स्थापना समारोह भी हुआ, जिसमें शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

पोद्दार समूह और एफयूआईएसआई के चेयरमैन आनंद पोद्दार ने कहा कि संस्था का लक्ष्य 10,000 स्टार्टअप को सलाह, अनुदान और ज्ञान-साझाकरण पहलों के माध्यम से सहयोग देना है। संगठन का ध्यान नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया तकनीक, हरित अर्थव्यवस्था और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों पर है। भारत वेंचर के चेयरमैन डॉ. संजय खंडेलवाल ने कहा, ”स्टार्टअप भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रमुख इंजन है। एफयूआईएसआई के माध्यम से निवेश, मार्गदर्शन और तकनीकी समर्थन देकर युवाओं के विचारों को वास्तविकता में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।” 

Continue Reading

बिज़नस

तैयार हो जाइए! अब आसमान में भी दौड़ती नज़र आएंगी कारें, बदल जाएगा आपके सफर का अंदाज

Published

on

बीजिंग, एजेंसी। क्या आपने कभी सोचा है कि आप सड़क पर कार चला रहे हों और ट्रैफिक जाम देखते ही आपकी कार पंख फैलाकर उड़ने लगे? नहीं न, तो तैयार हो जाइए! यह सब अब हकीकत बनने जा रहा है। बता दें कि चीन की मशहूर इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी XPeng ने साल 2027 तक तकनीक की दुनिया को पूरी तरह बदलने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाली करें अब आसमान में उड़ती हुई नज़र आएंगी। आइए जानतें हैं यह कैसे संभव हो पाएगा?   

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि XPeng का सबसे क्रांतिकारी प्रोजेक्ट फ्लाइंग कार है। कंपनी का दावा है कि 2027 तक इन उड़ने वाली कारों का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन (Mass Production) शुरू हो जाएगा। यह कार सामान्य गाड़ियों की तरह सड़क पर तो चलेगी ही, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह हवा में भी उड़ने में सक्षम होगी। इससे शहरों में घंटों तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। हालांकि इसे सुरक्षा मानकों और सरकारी मंजूरी की प्रक्रियाओं से गुजरना बाकी है लेकिन कंपनी का कहना है कि उसे अभी से भारी संख्या में प्री-बुकिंग और लोगों की दिलचस्पी मिल रही है।

XPeng सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है। कंपनी ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट बना रही है जो बिल्कुल इंसानों की तरह दिखेंगे और काम करेंगे। ये रोबोट चल-फिर सकेंगे, सामान उठा सकेंगे और इंसानों से भी बातचीत कर पाएंगे।

PunjabKesari

जानिए कहां होगा इसका इस्तेमाल 

शुरुआत में इन्हें ऑफिसों, होटलों और दुकानों में ‘कस्टमर सर्विस’ के लिए तैनात किया जाएगा। ये रिसेप्शनिस्ट बनकर मेहमानों का स्वागत करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे।

कब तक होगी लॉन्चिंग?

कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक इन रोबोट्स का बड़े लेवल पर उत्पादन शुरू कर दिया जाए।

PunjabKesari

पूरी तरह से Automatic होंगी ये गाड़ियां

भविष्य के ट्रांसपोर्ट को और आसान बनाने के लिए कंपनी ‘रोबोट टैक्सी’ पर भी काम कर रही है। ये गाड़ियां पूरी तरह से ऑटोमैटिक (Driverless) होंगी। आपको बस अपनी मंजिल बतानी होगी और यह गाड़ी बिना किसी ड्राइवर के आपको सुरक्षित वहां पहुंचा देगी।

Continue Reading

देश

विदेशी मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर बढ़कर 703.30 अरब डॉलर पर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.36 अरब डॉलर बढ़कर 703.30 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700.94 अरब डॉलर रहा था। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने से पहले इस साल 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद के हफ्तों में भंडार में गिरावट देखी गई जिसका मुख्य कारण 28 फरवरी 2026 के आसपास शुरू हुआ पश्चिम एशिया संघर्ष था। 

बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने भारतीय रुपए पर दबाव डाला जिससे आरबीआई को डॉलर की बिक्री के माध्यम से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 557.46 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में होने वाली वृद्धि या कमी का प्रभाव शामिल होता है। 

आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 79 करोड़ डॉलर बढ़कर 122.133 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.841 अरब डॉलर हो गए। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के अंत में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर हो गई।  

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677