कोरबा
दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी
कलेक्टर अजीत वसन्त ने एसडीएम व डीईओ को की व्यवस्थाओं की समीक्षा
एसआईआर, धान खरीदी तथा अन्य विभागीय कार्यों पर विस्तृत चर्चा
समय-सीमा की बैठक
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्थल चयन, बैठने-खाने की व्यवस्था तथा लेक्चरर चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। छमाही परीक्षा उपरांत 20 दिसम्बर से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर श्री वसन्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को डिजिटाइजेशन का प्रतिशत बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य की निगरानी करने तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह-शाम घर-घर जाकर फार्म भरवाने और डिजिटाइजेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारी किसी अन्य कार्य में संलग्न न किए जाएं।
धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें-कलेक्टर

बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आने वाले दिनों में खरीदी की बढ़ती मात्रा को देखते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि केंद्रों में आने वाले वाहनों के साथ फोटो अनिवार्य रूप से लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखें। मिलर्स एवं केंद्र-प्रबंधकों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। हाल ही में स्थानांतरित फड़/खरीदी प्रभारी तथा ऑपरेटर संबंधित स्थान पर कार्यरत हैं या नहीं, इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी स्थानांतरित कर्मचारी अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर कार्यरत न मिले। साथ ही, अवैध धान के परिवहन व विक्रय पर कड़ी कार्यवाही तथा चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए।
डीएमएफ के अप्रारंभ कार्यों पर वसूली प्रकरण दर्ज हों

कलेक्टर श्री वसन्त ने निर्देश दिए कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत किन्तु 31 अगस्त 2025 तक अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार कर आवश्यक वसूली प्रकरण दर्ज किए जाएं। सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों के वसूली प्रकरण संबंधित एसडीएम को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं जनहित के उच्च प्राथमिकता वाले नए कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा।
मातृत्व एवं शिशु मृत्यु वाले मामलों में अनिवार्य जांच
कलेक्टर वसन्त ने अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव एवं बच्चों की मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को अनिवार्य रूप से जांच कर प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जीवन-दीप समिति की बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु प्रभावी निर्णय लेने को कहा।
संविधान दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश
कलेक्टर ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधानदृहमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत प्रस्तावना पठन तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन तथा शपथ ग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री वसन्त ने विद्यार्थियों के अपार आईडी शीघ्र बनाने,युक्तियुक्तकरण के तहत नियुक्ति-स्थल पर जॉइनिंग न करने वाले शिक्षकों पर उच्च स्तरीय कार्रवाई, पीवीटीजी परिवारों के घरों में सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापना, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव अपलोड करने,पीएम जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को 1 जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने तथा ठेकेदारों से अधूरे आवासों को पूरा कराए जाने संबंधी निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ कुमार निशांत, श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
• आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
• पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
