Connect with us

कोरबा

कोरबा में CISF के 80 जवानों ने किया श्रमदान:सार्वजनिक स्थलों और मूर्तियों की सफाई की, जवानों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया

Published

on

कोरबा/दीपका। कोरबा के दीपका कोयलांचल क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवानों ने 6 दिसंबर को एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देना था। लगभग 80 जवानों ने इस अभियान में श्रमदान किया।

यह अभियान शक्तिनगर गेवरा से दीपका तक 7 किलोमीटर के दायरे में चलाया गया। इसमें सार्वजनिक स्थान, पार्क और स्वास्थ्य केंद्र शामिल थे। दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गार्डन परिसर, नगर पालिका परिषद क्षेत्र और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों और जवानों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया।

पूरे परिसर की सफाई की गई

नगर पालिका के दमकल वाहन की मदद से परिसर की धुलाई भी की गई। स्थानीय पार्कों और मुख्य सड़कों पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान, लाखों रुपS खर्च कर स्थापित की गई मूर्तियों की भी सफाई की गई। इन मूर्तियों पर धूल और गंदगी जमा हो गई थी, जिसे पानी से धोकर साफ किया गया।

आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में सहयोग की अपील

इस स्वच्छता अभियान में दीपका नगर पालिका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता, स्टाफ सचिन तेलंग, हेमंत देवांगन और सफाईकर्मी भी शामिल हुए।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाएं और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में सहयोग करें।

सीआईएसएफ के डीआईजी निर्विकार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के इलाकों और क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक करना था।

कोरबा एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां भारी वाहनों के कारण प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है। इसे देखते हुए नागरिकों से विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

सीआईएसएफ के डीआईजी निर्विकार के मार्गदर्शन में यह अभियान आयोजित किया गया। सीनियर कमांडेंट डॉ. नागेंद्र झा, डिप्टी कमांडेंट नकुल वर्मा, प्रवेश पांडे, असिस्टेंट कमांडेंट रमेश कुमार और यासिन चौधरी ने इसका नेतृत्व किया।

निरीक्षक सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, लोकेश के. मधुकर, रामरेगम कार्तिक, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नीरज पांडे, संदीप कुमार, बीएचएम एम.के. द्विवेदी, सीएचएम रंजीत यादव, एलओ रामगोपाल शर्मा, बी.बी. राव, एमटीओ प्रकाश सहित कई अन्य जवानों ने भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई:पोकलेन मशीन एवं हाईवा जप्त,

Published

on

संलिप्तों पर की जा रही वैधानिक कार्यवाही

कोरबा। जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग, कोरबा ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जोगीपाली, तहसील बरपाली क्षेत्र में संचालित अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन एवं एक हाईवा वाहन जप्त किया गया है।

खनिज विभाग द्वारा जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं जांच की। जांच में रेत खदान क्षेत्र में मशीनों के जरिए अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई।

मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चौन माउंटेन मशीन (पोकलेन) एवं 01 हाईवा वाहन को जप्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संबंधित संचालकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा  जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

आदिवासी विमर्श पर राष्ट्रीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शीघ्र .. डॉ गजेंद्र

Published

on

कोरबा/ पाली। आदिवासी विमर्श पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन पाली स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में शीघ्र ही होगा। विद्यालय के प्राचार्य एवं डायरेक्टर डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह अतिमहत्वपूर्ण कार्यशाला होगी, इसमें आदिवासियों की संस्कृति एवं आदिवासी बालिका शिक्षा पर उपस्थित विद्वतजनों द्वारा अपना विचार प्रस्तुत किया जाएगा।

“आदिवासी विमर्श” विषय पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, परंपरा एवं सामाजिक विकास पर सार्थक विमर्श करना है। विशेष रूप से कार्यक्रम में आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य पर केंद्रित चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, साहित्यकार, समाजसेवी एवं शिक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे। संगोष्ठी में आदिवासी क्षेत्रों में बालिका शिक्षा की चुनौतियों, अवसरों तथा निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं को भी रेखांकित किया जाएगा।
विद्यालय द्वारा आदिवासी संस्कृति से जुड़े लोकनृत्य, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों एवं अतिथियों को जनजातीय परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा आदिवासी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
यह जानकारी डॉ. गजेंद्र तिवारी ने प्रदान की। उन्होंने सभी शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में सहभागिता कर आदिवासी बालिका शिक्षा अभियान को सशक्त बनाने की अपील की

Continue Reading

कोरबा

SECL दीपका क्षेत्र में मजदूरों की नाराजगी, वेतन पर्ची न मिलने और हाजिरी चोरी के खिलाफ 30 मई से अनिश्चितकालीन कन्वेयर बेल्ट जाम की चेतावनी

Published

on

कोरबा/दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका क्षेत्र में कार्यरत छत्तीसगढ़ कोयला मजदूर सेवा समिति दीपका और स्थानीय मजदूरों ने ठेका कंपनी और प्रबंधन के खिलाफ अपनी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर मोर्चा खोलने का लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ठेका कंपनी द्वारा उनका लगातार शोषण किया जा रहा है, जिससे तंग आकर वे 30 मई 2026 (शनिवार) से दीपका खदान की कन्वेयर बेल्ट लाइन को पूरी तरह ठप्प कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं ।

मजदूरों ने इस संबंध में एसईसीएल के महाप्रबंधक (दीपका क्षेत्र) सहित मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित अल्टीमेटम सौंप दिया है ।

क्या हैं मुख्य आरोप और समस्याएं?

मजदूरों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार 01 जनवरी 2025 से हेम्स एण्ड जे.एम.ए.टी.सी. एसोसिएट ठेका कंपनी ने यहाँ काम शुरू किया था। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व मजदूरों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था, लेकिन धरातल पर वादे खोखले साबित हुए ।

वेतन पर्ची (Pay Slip) का न मिलना:- मजदूरों को उनकी मेहनत का लेखा-जोखा यानी सत्यापित वेतन पर्ची नहीं दी जा रही है ।

हाजिरी की चोरी (Attendance Tampering):- मजदूरों का सबसे गंभीर आरोप है कि उनकी दैनिक हाजिरी (अटेंडेंस) की चोरी की जा रही है, जिससे उन्हें उनका पूरा पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है ।

मौलिक अधिकारों का हनन:- मजदूरों का कहना है कि बुनियादी हकों से वंचित रखकर उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है ।

प्रमुख मांगें:-

  1. एसईसीएल और हेम्स एण्ड जे.एम.ए.टी.सी. एसोसिएट ठेका कंपनी द्वारा सभी मजदूरों को सत्यापित वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाए ।
  2. हाजिरी चोरी पर तुरंत रोक लगाई जाए और सभी कामगारों को सत्यापित हाजिरी कार्ड प्रदान किया जाए ।
  3. पूर्व में किए गए सभी समझौतों और मजदूर हितों की मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ।

10 दिनों का अल्टीमेटम, अन्यथा पूर्ण कामकाज ठप्प

मजदूरों ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 दिनों के भीतर उनकी सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए, यदि तय समय सीमा के भीतर समाधान नहीं निकाला गया तो 30 मई 2026 (शनिवार) से मजदूर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल और कन्वेयर बेल्ट ठप्प होने से होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पादन व आर्थिक नुकसान की पूर्ण जिम्मेदारी हेम्स एण्ड जे.एम.ए.टी.सी. एसोसिएट ठेका कंपनी और एसईसीएल प्रबंधन (दीपका क्षेत्र) की होगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677