Connect with us

कोरबा

जिला कोरबा महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण सम्पन्न:संगठन की मजबूती का संकल्प

Published

on

कोरबा। आज कोरबा में डीडीएम रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के सभागार में नवगठित जिला कोरबा महानगर साहू संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया और कहा कि साहू समाज को आगे बढ़ाने एवं रचनात्मक कार्यों में नई कार्यकारिणी नए जज्बे के साथ कार्य करेगी।
डॉ. राजेन्द्र साहू, इंजीनियर अरविन्द साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष-दिनेश साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू-पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महारथी साहू-पूर्व तहसील अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा, धर्मेन्द्र साहू-अध्यक्ष, संतोष साहू-सचिव तहसील हरदीबाजार, नगर पालिक निगम कोरबा की पार्षद सुषमा साहू, फिरत साहू, धनश्री साहू, गिरधारीलाल साहू-पूर्व प्रदेश प्रभारी, धनीराम साहू-पूर्व महासचिव, भुवनलाल-पूर्व अध्यक्ष-कोरबा की गरीमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


दीप प्रज्ज्वलन एवं राजगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ
डा. राजेन्द्र साहू ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनकराम साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष-बालाराम साहू, उपाध्यक्ष-बद्रीप्रसाद साहू, दिनेश कुमार साहू, रितेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष (महिला)-श्रीमती पद्मिनी साहू, संगठन सचिव-मदनगोपाल साहू, संगठन सचिव (महिला) श्रीमती सुन्द्रिका साहू, महासचिव नरेंद्र कुमार साहू, संयुक्त महासचिव प्रेमलाल साहू, सहसचिव दीपक कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मुन्ना साहू, सहकोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार साहू, मीडिया प्रभारी/सलाहकार रविन्द्र साहू सहित 10 कार्यकारिणी सदस्यों ने सेवा की शपथ ली।
उपस्थित अतिथियों का स्वागत चितरंजन साहू, रामलाल साहू, कमला साहू, सविता साहू, अंजू साहू, नंदिनी साहू, रजनी साहू ने किया।


इस अवसर पर दिनेश साहू, इंजीनियर अरविन्द साहू, डॉ. राजेन्द्र साहू ने समाज को संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। प्रति माह समाज की बैठक करने का निर्णय लिया गया। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनकराम साहू ने कहा कि सभी वरिष्ठजनों एवं समाज की महिलाओं, युवाओं को साथ लेकर समाज को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज का विस्तृत स्वरूप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेगा। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन तथा युवाओं का जोश साथ लेकर काम करेंगे और समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र साहू (पूर्व प्रदेश् अध्यक्ष-युवा प्रकोष्ठ) ने किया एवं मधुर गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। इस कार्यक्रम में पार्षदों का सम्मान किया गया, वहीं प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ई जयंत, जितेन्द्र सिंह राजपूत, हीरा राठौर, श्रीमती रेणु जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित उपस्थित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
आभार प्रदर्शन महासचिव संतूप्रसाद साहू-अधिवक्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रिका प्रसाद साहू, कुंजराम साहू रजगामार, दिनेश साहू, सेवक साहू, एनडी साहू, प्रेमशंकर साहू, शिवचरण साहू, किशोर साहू दर्री, सुरेन्द्र साहू राजीव नगर, घनश्याम साहू, रामेश्वर साहू, सीपी साहू, मानसाय साहू, हीरालाल साहू, छबी साहू, पुष्पेन्द्र साहू, शिवनाथ साहू, पुरूषोत्तम साहू, विधान साहू, जतीन आनंद साहू, सुकांति साहू, ममता साहू, संतोषी साहू, श्यामलाल साहू, निरंजन साहू, लालाराम साहू, जानकी साहू, खुशबू साहू, शिवकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ, युवा, महिलाएं उपस्थित थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677