Connect with us

देश

₹3.39 लाख करोड़ डूबे, लगातार दूसरे दिन Crash हुआ Share Market

Published

on

मुंबई, एजेंसी। Share Market Crash कारोबार की शुरुआत से ही बाजार पर दबाव बना रहा। निफ्टी 26,000 के स्तर से नीचे खुला और पूरे दिन लाल निशान में कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 533.50 अंक या 0.63 फीसदी टूटकर 84,679.86 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 167.20 अंक या 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 25,860.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1-1 फीसदी गिरकर बंद हुए। आज शेयर बाजार निवेशकों के 3.39 लाख करोड़ रुपए डूब गए

रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी। भारतीय रुपया पिछले पांच कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले करीब 1 फीसदी टूट चुका है। मंगलवार को रुपया पहली बार 91 के स्तर के पार गया और कारोबार के दौरान 91.08 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया। रुपए की इस गिरावट से विदेशी निवेशकों की धारणा और कमजोर हुई, जिससे शेयर बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

इन सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा गिरावट

सेक्टरों की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और टेलीकॉम को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी, ऑयल एंड गैस, मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शेयरों में 0.5 से 1 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग और मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव खास तौर पर दिखा। इस दौरान 120 से ज्यादा शेयर अपने नए 52-वीक लो पर पहुंच गए।

निवेशकों के ₹3.39 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 467.64 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले कारोबारी दिन 471.03 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.39 लाख करोड़ रुपए की कमी आई।

टॉप गेनर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर हरे निशान में बंद हुए। इनमें टाइटन के शेयर 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे। इसके अलावा भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और ट्रेंट के शेयर 0.11 फीसदी से 1.44 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए।

टॉप लूजर्स 

वहीं, सेंसेक्स के 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सिस बैंक 5.03 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर रहा। इसके अलावा इटरनल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयरों में 1.74 फीसदी से 4.69 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Gold-Silver Drop: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Published

on

मुंबई, एजेंसी। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान युद्ध के कारण सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर शाम के कारोबार में दोनों कीमती धातुएं औंधे मुंह गिरी है। MCX पर खबर लिख जाने के समय सोने का वायदा भाव 2.45% यानि 3760 रुपए की गिरावट के साथ 1,62,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी में 16653 रुपए (6.21%) टूटकर 2,61,828 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। आपको बता दें कि आज MCX पर होली के कारण सुबह का कारोबार बंद था। इंटरनैशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें $5400 के पार चली गईं, जिसके बाद देर शाम के ट्रेडिंग में गिरावट देखी गई। शाम के कारोबार में Comex पर सोना 159 डॉलर की गिरावट के साथ 5,159.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 7.44 डॉलर की गिरावट के साथ 81.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Continue Reading

देश

नौसेना को मिलेगा VL-Shtil मिसाइल सिस्टम, कोस्टगार्ड को 6 एडवांस्ड हेलिकॉप्टर… ₹5,083 करोड़ की मेगा डील

Published

on

 नई दिल्ली,एजेंसी। Ministry of Defence ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो बड़े रक्षा समझौतों पर मुहर लगाई है। कुल रू. 5,083 करोड़ के इन सौदों से Indian Coast Guard और Indian Navy की ऑपरेशनल क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। समझौते रक्षा सचिव की मौजूदगी में संपन्न हुए।

  • HAL के साथ ₹2,901 करोड़ का करार: 6 ALH Mk-III (Maritime Role)
  • कंपनी: Hindustan Aeronautics Limited (बेंगलुरु)
  • प्लेटफॉर्म: Advanced Light Helicopter (ALH) Mk-III – Maritime Role
  • कैटेगरी: Buy (Indian – IDDM), पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन व निर्माण

क्या खास है?

ट्विन-इंजन हेलिकॉप्टर अत्याधुनिक सेंसर, सर्विलांस सिस्टम और मिशन उपकरणों से लैस होंगे। ये जहाज और जमीन—दोनों से ऑपरेट कर सकेंगे। समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव (SAR), तटीय गश्त और ऑफशोर एसेट्स की सुरक्षा में इनकी अहम भूमिका रहेगी।

आर्थिक असर

200 से अधिक MSME की भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन (लगभग 65 लाख मानव-घंटे) का अनुमान है। यह कदम ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘Make in India’ को मजबूती देता है।

  • रूस के साथ रू.2,182 करोड़ का समझौता: VL-Shtil एयर डिफेंस
  • कंपनी: JSC Rosoboronexport
  • सिस्टम: Surface-to-Air Vertical Launch Shtil (VL-Shtil) मिसाइलें व होल्डिंग फ्रेम्स

क्या करेगा यह सिस्टम?

हर मौसम में त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम यह एयर डिफेंस सिस्टम युद्धपोतों को मिसाइल, ड्रोन और एयरक्राफ्ट जैसे हवाई खतरों से सुरक्षा देगा। इससे फ्रंटलाइन जहाजों की वायु-रक्षा क्षमता में बड़ा उछाल आएगा और भारत-रूस रक्षा सहयोग भी मजबूत होगा।

समुद्री सुरक्षा को मिलेगा नया बूस्ट

दोनों सौदों से भारत की लंबी तटरेखा, रणनीतिक समुद्री मार्गों और ऑफशोर प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा और सुदृढ़ होगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ये अधिग्रहण हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मौजूदगी और तत्परता को और प्रभावी बनाएंगे।

Continue Reading

देश

रमजान में ईरान जंग ने बढ़ाई भारत की टेंशन, खाड़ी में फंसे 1 करोड़ भारतीयों को लेकर MEA सतर्क, संयम और शांति की अपील की

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में 28 फरवरी से जारी संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता Ministry of External Affairs ने बयान जारी कर कहा कि भारत ने शुरुआत से ही सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की थी। बयान में कहा गया कि रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान हालात और बिगड़ गए हैं। हाल के दिनों में संघर्ष की तीव्रता बढ़ी है। इसका दायरा अन्य देशों तक फैल गया है। जनहानि और तबाही में इजाफा हुआ है। सामान्य जीवन और आर्थिक गतिविधियां ठप हो रही हैं। भारत ने कहा कि एक निकट पड़ोसी और क्षेत्रीय स्थिरता में गहरी हिस्सेदारी रखने वाले देश के रूप में ये घटनाक्रम चिंता पैदा करते हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

PunjabKesari

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।बयान में कहा गया क्षेत्र से गुजरने वाली ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक मार्ग भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। किसी भी बड़े व्यवधान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। भारत मर्चेंट शिपिंग पर हमलों का सख्त विरोध करता है। विदेश मंत्रालय ने बताया किहाल के दिनों में कुछ भारतीय नागरिकों की मौत या लापता होने की खबरें आई हैं। प्रभावित देशों में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास  भारतीय नागरिकों और सामुदायिक संगठनों से लगातार संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं  और फंसे हुए भारतीयों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। सरकार ने कहा कि हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है और राष्ट्रीय हित में आवश्यक फैसले लिए जाएंगे।  भारत ने जोर देकर कहा कि समाधान केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजरायल द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी/रोअरिंग लायन” के तहत ईरान में बड़े पैमाने पर हमले हुए, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की खबर भी सामने आई है। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे खाड़ी देशों तक संघर्ष फैल गया।भारत ने साफ किया कि वह क्षेत्रीय सरकारों और प्रमुख वैश्विक साझेदारों के संपर्क में है। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने अपने समकक्षों से चर्चा की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677