कोरबा
नाट्य-नर्तन में नन्ही आशी वर्मा का कमाल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान
कोरबा। “आल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कम्पटीशन एंड फेस्टिवल का आयोजन 23 से 28 दिसंबर 2025 तक दुर्ग (छत्तीसगढ़) में भव्य रूप से किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर नाट्य-नर्तन विधा में कोरबा की नन्ही प्रतिभा आशी वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया।
आशी वर्मा प्रारंभ से ही नृत्य कला के प्रति विशेष रुचि रखती हैं। उनकी जीवन-यात्रा संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। महज दो वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय आकाश वर्मा को असमय खो दिया। इसके बावजूद मां सिमरन वर्मा ने अदम्य साहस के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए बेटी को पिता की कमी कभी महसूस नहीं होने दी और उसकी प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित किया।

नन्ही आशी की कला-साधना में उनके नाना विरेंद्र सोनी एवं नानी श्रीमती रूपा सोनी का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उसका संबल बढ़ाया। वहीं, आशी की नृत्य शिक्षिका प्रीति चंद्रा के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने उसकी प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान किया।
कम उम्र में ही आशी वर्मा ने विभिन्न मंचों पर अपनी नृत्य कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। दुर्ग में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की नृत्य-कला में निपुण प्रतिभाओं के बीच आशी ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि से न केवल आशी का परिवार और विद्यालय गौरवान्वित हुआ है, बल्कि पूरे कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष और गर्व का वातावरण है। नन्ही आशी की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
गुरु कुमारी प्रीति चंद्रा जी का कहना है
“यदि सीखने की सच्ची चाह और लगन हो, तो उम्र, दूरी या परिस्थितियाँ कभी बाधा नहीं बन सकतीं। आशी जैसी छोटी उम्र की छात्रा इस बात का प्रेरक उदाहरण हैं। मैं हर उम्र और स्थान के बच्चों को ऑनलाइन कथक सिखाकर उन्हें हर मंच तक पहुँचाने का प्रयास करती हूँ।”
आशी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रमाण है, बल्कि सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा भी है। सही मार्गदर्शन, माता-पिता का समर्थन और निरंतर अभ्यास से कोई भी बच्चा अपने सपनों को साकार कर सकता है।
कोरबा
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानीए, चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सीएसईबी चौक में 32 लाख 30 हजार रू. से बनने वाले 02 प्रतीक्षा शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
सुभाष ब्लाक सतनामी समाज व किन्नर समाज को मिलेंगे उनके अपने भवनए विविध 02 स्थानों पर भवनों के निर्माण का किया गया भूमिपूजन
कोरबा। शहर के चौक.चौराहों में लगे ट्रेफिक सिंग्नल के लाल होने के कारण नागरिको वाहन चालकों के रूकने के समय तेज धूप व बारिश के पानी से अब परेशानी नही होगी क्योंकि निगम शहर के ट्रेफिक सिग्नल वाले प्रमुख चौक-चौराहों में प्रतीक्षा शेड का निर्माण करा रहा है। रविवार को प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सीएसईबी चौक में 32 लाख 30 हजार रूपये की लागत से बनने जा रहे 02 प्रतीक्षा शेड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।


कोरबा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में आवागमन व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के मद्देनजर ट्रेफिक सिग्नल स्थापित किये गये हैं, इन चौक-चौराहों से गुजरने वाले नागरिकों, वाहन चालकों को ट्रेफिक लाल होने के समय रूक कर प्रतीक्षा करनी होती है, जिससे विशेष रूप से तेज धूप व बारिश के दौरान उन्हें परेशानी होती है, नागरिकोंए वाहन चालकों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने हेतु नगर पालिक निगम केारबा द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में सड़क के ऊपर प्रतीक्षा शेड बनाये जाने की योजना बनाई गई है, प्रारंभ में सीएसईबी चौक में 02 नग प्रतीक्षा शेड बनाये जायेंगे, जिनका भूमिपूजन रविवार को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के करकमलों से सम्पन्न हुआ तथा प्रतीक्षा शेड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
आमजन को गर्मी, बरसात में नही होगी परेशानी
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि चौक-चौराहों पर सड़क के ऊपर प्रतीक्षा शेड बन जाने से गर्मी की तेज धूप व बारिश के पानी से अब आमनागरिकों, वाहन चालकों को परेशानी नही होगी, महापौर श्रीमती राजपूत का यह कार्य सराहनीय है, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। कोरबा शहर के सड़कों के डामरीकरण की चर्चा करते हुये उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर की सभी सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण हेतु शासन द्वारा राशि स्वीकृत किये जाने के बाद निविदा की कार्यवाही पूरी कर ली गई है, 02 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का भूमिपूजन भी किया जा चुका है, किन्तु ईरान, इजरायल युद्ध के परिणाम स्वरूप डामर मिलने में अत्यंत कठिनाई हो रही है, ठेकेदारों को डामर नहीं मिल पा रहा है, इसके कारण डामरीकरण कार्य में देरी हो रही है, उन्होने कहा कि जैसे ही डामर की उपलब्धता बनेगी, तेजी के साथ शहर की सड़कों का कायाकल्प कर दिया जायेगा। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यो हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं हो रही तथा कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है।
उद्योग मंत्री की प्रेरणा से बन रहे प्रतीक्षा शेड
महापौर श्रीमती राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रेरणा से मेरे मन में विचार आया कि सिग्नल के दौरान चौक-चौराहों में रूकने के दौरान तेज धूप व बारिश से आमलोगों को होने वाली परेशानी से कैसे छुटकारा दिलाया जाय, तब चौक-चौराहों में प्रतीक्षा शेड निर्माण की योजना बनी, जिसके प्रथम चरण में सीएसईबी चौक में 32 लाख 30 हजार रूपये की लागत से 02 प्रतीक्षा शेड बनेंगे, इसके बाद दूसरे प्रमुख चौक-चौराहों पर भी शेडों का निर्माण होगा, उन्होने बताया कि सीएसईबी चौक में आमनागरिकों की सुविधा हेतु सर्वसुविधायुक्त शौचालय भी बनाया जा रहा है, वहीं चौक में स्थित पुराने जर्जर प्रतीक्षालय के स्थान पर सर्वसुविधायुक्त आधुनिक व वातानुकूलित प्रतीक्षालय का निर्माण भी कराया जायेगा।
सतनामी समाज व किन्नर समाज को मिलेंगे उनके अपने भवन
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा सुभाष ब्लाक जैतखंभ के पास सतनामी समाज के लिये 15 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन एवं हेलीपेड के पास किन्नर समाज के लिये 10 लाख रूपये से बनने जा रहे भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा में 52 समाजों के लिये उनके अपने भवन निर्मित कराये गये हैं तथा आज लगभग सभी समाजों के लिये उनके अपने भवन उपलब्ध हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुरए वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगनए लक्ष्मण श्रीवासए मुकुंद सिंह कंवर, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, सिमरनजीत कौर, नारायण लाल कुर्रे, प्रभा टीकम राठौर, रूबी देवी सागर, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर एवं योगेश मिश्रा, सुशील गर्ग, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, गुलजार सिंह, मालती देवी किन्नर, दूजराम मिलनए विमला निरालाए लक्ष्मीन खाण्डेए द्रौपदी मिरीए धनबाईए विमला कुर्रेए अनिता बंजारेए सुफल महिलांगे, संतोष टण्डन, छतराम खुंटे, संतोष सुमन, सुरेन्द्र राजवाडे़, आशीष द्विवेदी, हेमंत देवांगन, विजय गुप्ता, मनोज सिंह, दिनेश कुमार, दीपक यादव, फुलगिरी गोस्वामी, गुलशन सोनी, गणेश भवसागर, गिरधारी रजक, लक्ष्मी महाराज आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा
कोरबा में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन किया:महिलाओं के सम्मान और अत्याचार के विरोध में जताया आक्रोश
कोरबा। कोरबा में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में टीपी नगर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान को लेकर विरोध जताया और पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने “बहनों के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में” जैसे नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रहित, मातृशक्ति का सम्मान और समाज की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा और संगठन इसके लिए सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराता रहेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

कोरबा
रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिला:कोरबा पुलिस पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

गेटमैन ने दी जानकारी
टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि यह घटना तड़के सुबह सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें राहगीरों से मिली। मृतक ने पेंट और शर्ट पहन रखी थी। उसके पेट पर घर की चाबी भी मिली है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है।
आत्महत्या की आशंका
स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूदकर आत्महत्या की होगी, क्योंकि उसके सिर और हाथ कटे हुए मिले हैं। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान के प्रयास जारी
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान में जुट गई है। पुलिस व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
