कोरबा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगर निगम क्षेत्र के निर्मित्त व निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण
*सभागार, कन्वेन्शन हॉल, शैक्षणिक परिसर, मल्टीलेवल पार्किंग, अशोक वाटिका का निरीक्षण कर कार्यात्मक उपयोग की ली जानकारी*
*नगर निगम सभागार के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं पर कलेक्टर ने दिया जोर*
*कन्वेन्शन हॉल को साइंस एग्ज़ीबिशन एवं प्लेनेटेरियम सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश*
*भवनों के अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर भवनों के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश*
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं कार्यात्मक उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा भवनों को प्रभावी रूप से उपयोग में लाने हेतु अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

*आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नगर निगम का नवीन सभागार*
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने नगर निगम कोरबा के नवीन सभागार भवन का विशेष रूप से अवलोकन किया और निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभागार के बाह्य हिस्से को आकर्षक स्वरूप देने हेतु रंग-रोगन एवं लाइटिंग व्यवस्था बेहतर करने, परिसर में गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण’ करने के निर्देश दिए। साथ ही सभागार के मुख्य द्वार पर ’एलईडी बोर्ड’ लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
सभागार के आंतरिक परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मंच को थोड़ा विस्तृत करने, बेहतर ’वेंटिलेशन व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता के ईको एवं साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पब्लिक एवं मीडिया गैलरी की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सभागार में कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु प्रोजेक्टर एवं स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। कलेक्टर ने सभागार के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए ’दीवारों एवं कॉरिडोर गैलरी को आकर्षक ढंग से सजाने एवं डेकोरेट करने’ के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध समस्त स्थानों का ’व्यापक एवं बहुउद्देश्यीय उपयोग’ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

*कलेक्टर ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल का किया निरीक्षण*
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रिस्दी मार्ग में निर्मित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण कर भवन की संरचना एवं संभावित कार्यात्मक उपयोग का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कन्वेंशन हॉल के आर्किटेक्चर प्लान का जायजा लिया और अधिकारियों से भवन के प्रभावी उपयोग को लेकर चर्चा की।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कन्वेंशन हॉल को विद्यार्थियों के लिए साइंस एग्ज़ीबिशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, जिससे विज्ञान से जुड़े नवाचारों, प्रयोगों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परिसर का अधिकतम और बहुउद्देश्यीय उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। साथ ही कलेक्टर ने कन्वेंशन हॉल को प्लेनेटेरियम सेंटर के स्वरूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा, ताकि भवन का उपयोग शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं जनहित के उद्देश्यों के लिए किया जा सके। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और जिले में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

*विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के उपयोग हेतु स्पष्ट व चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएः- कलेक्टर*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिस्दी रोड में निर्मित विवेकानंद शैक्षणिक परिसर’ के विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परिसर की वर्तमान स्थिति, अधोसंरचना एवं संभावित उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के प्रत्येक कक्ष का उद्देश्यपूर्ण और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन को शीघ्र उपयोग में लाने हेतु स्पष्ट एवं चरणबद्ध कार्ययोजना’ तैयार की जाए, जिसमें आवश्यक संसाधन, सुविधाएं एवं समय-सीमा निर्धारित हो।

*कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण*
*पार्किंग एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु शेष निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर उपयोग में लाने हेतु किया निर्देशित*
शहर के मुख्य मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग भवन का कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भवन के आर्किटेक्चर प्लान को विस्तार से समझते हुए निर्माण की प्रगति एवं प्रस्तावित उपयोग की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मल्टीलेवल पार्किंग के बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाएगा, जबकि ऊपरी तल को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह का बहुउद्देश्यीय उपयोग भवन की उपयोगिता को बढ़ाएगा और नगरवासियों को अधिक सुविधा प्रदान करेगा।
कलेक्टर ने भवन के शीघ्र संचालन हेतु टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ’रैम्प निर्माण , ग्रिल लगाने के कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार से भवन की उपयुक्त दूरी और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था से शहर को यातायात जाम से राहत मिलेगी। मल्टीलेवल पार्किंग के प्रभावी उपयोग से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि नगरवासियों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी प्राप्त होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं संचालन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह परियोजना शीघ्र ही आमजन के लिए उपयोग में लाई जा सके।

*अशोक वाटिका शहर का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल :- कलेक्टर दुदावत*
*परिसर में रोशनी, सुविधा और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान के निर्देश*
कलेक्टर श्री दुदावत ने नगर के अशोक वाटिका का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में पर्याप्त रोशनी की कमी, अव्यवस्थाओं एवं रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि अशोक वाटिका शहर का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, जिसे आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि वाटिका को संपूर्ण परिवार के लिए मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चे, युवा, वयस्क एवं वृद्धजन सभी वर्ग के लोग यहां समय व्यतीत कर सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, ’फाउंटेन को पूर्णतः फंक्शनल करने हेतु निर्देशित किया। परिसर में झूले एवं खेल सुविधाएं बैठक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी और आकर्षक हों। इस हेतु परिसर में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, हरियाली के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को अशोक वाटिका के सौंदर्यीकरण, रखरखाव, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। जिससे यह स्थल शहरवासियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं आकर्षक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा:कोरबा हसदेव नदी में JCB, टीपर और ट्रैक्टर जब्त, रात में भी होगी कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर शिकंजा कसने के लिए खनिज विभाग ने अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार (26 जून) को सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते वाहनों का पता लगाया।

विभाग ने एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई।

ड्रोन से ट्रैक हुई जेसीबी की लोकेशन
अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन करती एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। ड्रोन की मदद से वाहन की लोकेशन इमलीडुग्गू तक ट्रैक की गई। इसके बाद खनिज विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी और अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर उरगा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया।

राताखार में भी ट्रैक्टर जब्त
इसी अभियान के तहत राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
ड्रोन और थर्मल इमेजिंग से होगी निगरानी
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। रात के समय अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई
सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए सबूतों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा
कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज में 13 हाथियों का जलक्रीड़ा
कोरबा/कटघोरा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 13 हाथियों के झुंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी ऐतमा नगर परिक्षेत्र स्थित सलिहाभाठा जलाशय में जलक्रीड़ा करते और ‘डस्ट बाथ’ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वन्यजीवों का यह दुर्लभ दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में हाथियों का झुंड पानी में उतरकर एक-दूसरे पर सूंड़ से पानी उछालते और मस्ती करता नजर आ रहा है। कुछ हाथी पानी में लोट लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य हाथी जलाशय के किनारे सूंड़ से धूल-मिट्टी उड़ाकर अपने शरीर पर डालते नजर आते हैं।

धूप और कीड़ों से बचाव के लिए लेते हैं ‘डस्ट बाथ’
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों द्वारा धूल-मिट्टी शरीर पर डालने की प्रक्रिया को ‘डस्ट बाथ’ कहा जाता है। यह उनकी प्राकृतिक आदत है, जिससे उनकी त्वचा तेज धूप, गर्मी और कीड़ों के हमले से सुरक्षित रहती है। जलक्रीड़ा के बाद हाथी अक्सर इस प्रक्रिया को अपनाते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ाई गई निगरानी
वीडियो सामने आने के बाद कटघोरा वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम ने सलिहाभाठा जलाशय और आसपास के गांवों में गश्त तेज कर दी है। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से जलाशय के आसपास नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
ग्रामीणों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
वन विभाग ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि हाथियों के दिखने पर शोर न मचाएं, पटाखे न जलाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान करने का प्रयास न करें। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को उकसाने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।
गर्मी में जलस्रोतों की ओर बढ़ता है हाथियों का रुख
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में जंगलों में जलस्रोत सूखने लगते हैं। ऐसे में हाथियों के झुंड पानी की तलाश में जलाशयों, नदी-नालों और तालाबों की ओर रुख करते हैं। कटघोरा वनमंडल में करीब 50 हाथियों का एक स्थायी दल विचरण करता है, जो अक्सर रात के समय खेतों और जलस्रोतों के आसपास पहुंच जाता है।
ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी
वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि निगरानी के जरिए हाथियों की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते ग्रामीणों को सतर्क किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कोरबा
कोरबा में झपटमारी और चोरी की दो वारदातें:युवती से वेतन-मोबाइल छीना,बस यात्रा के दौरान महिला का मंगलसूत्र गायब,पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा शहर में झपटमारी और चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में काम से लौट रही एक युवती से बाइक सवार बदमाश वेतन और मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

जबकि बिलासपुर से बस में लौट रही एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर लौट रही युवती से वेतन और मोबाइल छीना
पहली घटना चिमनी भट्ठा निवासी नेहा पाण्डेय (24) के साथ हुई। नेहा श्रीराम वस्त्रालय, हीरानंद कॉम्प्लेक्स में कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब 9:50 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह पैदल घर लौट रही थीं। उनके पास वेतन के 9,840 रुपये और एक वीवो मोबाइल फोन था।
जैसे ही वह एक्सिस बैंक के पास पहुंचीं, पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल और नकदी झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। इस वारदात में पीड़िता को कुल 13,840 रुपये का नुकसान हुआ।
नेहा ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष थी। बाइक चला रहा युवक गहरे नीले रंग की पूरी बाजू की शर्ट पहने हुए था।

बस से लौट रही महिला का मंगलसूत्र चोरी
दूसरी घटना में कोरबा निवासी एक महिला बिलासपुर से बस के जरिए वापस लौटी थीं। बुधवारी बस स्टॉप पर उतरते समय उन्हें पता चला कि उनके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब है। बस यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला ने सीएसईबी चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोरबा सीएसपी ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। झपटमारी की घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। दोनों मामलों की जांच जारी है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
