Connect with us

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगर निगम क्षेत्र के निर्मित्त व निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण

Published

on

*सभागार, कन्वेन्शन हॉल, शैक्षणिक परिसर, मल्टीलेवल पार्किंग, अशोक वाटिका का निरीक्षण कर कार्यात्मक उपयोग की ली जानकारी*

*नगर निगम सभागार के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं पर कलेक्टर ने दिया जोर*

*कन्वेन्शन हॉल को साइंस एग्ज़ीबिशन एवं प्लेनेटेरियम सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश*

*भवनों के अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर भवनों के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश*

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं कार्यात्मक उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा भवनों को प्रभावी रूप से उपयोग में लाने हेतु अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।


*आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नगर निगम का नवीन सभागार*
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने नगर निगम कोरबा के नवीन सभागार भवन का विशेष रूप से अवलोकन किया और निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभागार के बाह्य हिस्से को आकर्षक स्वरूप देने हेतु रंग-रोगन एवं लाइटिंग व्यवस्था बेहतर करने, परिसर में गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण’ करने के निर्देश दिए। साथ ही सभागार के मुख्य द्वार पर ’एलईडी बोर्ड’ लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
सभागार के आंतरिक परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मंच को थोड़ा विस्तृत करने, बेहतर ’वेंटिलेशन व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता के ईको एवं साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पब्लिक एवं मीडिया गैलरी की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सभागार में कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु प्रोजेक्टर एवं स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। कलेक्टर ने सभागार के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए ’दीवारों एवं कॉरिडोर गैलरी को आकर्षक ढंग से सजाने एवं डेकोरेट करने’ के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध समस्त स्थानों का ’व्यापक एवं बहुउद्देश्यीय उपयोग’ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


*कलेक्टर ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल का किया निरीक्षण*
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रिस्दी मार्ग में निर्मित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण कर भवन की संरचना एवं संभावित कार्यात्मक उपयोग का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कन्वेंशन हॉल के आर्किटेक्चर प्लान का  जायजा लिया और अधिकारियों से भवन के प्रभावी उपयोग को लेकर चर्चा की।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कन्वेंशन हॉल को विद्यार्थियों के लिए साइंस एग्ज़ीबिशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, जिससे विज्ञान से जुड़े नवाचारों, प्रयोगों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परिसर का अधिकतम और बहुउद्देश्यीय उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। साथ ही कलेक्टर ने कन्वेंशन हॉल को प्लेनेटेरियम सेंटर के स्वरूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा, ताकि भवन का उपयोग शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं जनहित के उद्देश्यों के लिए किया जा सके। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और जिले में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।


*विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के उपयोग हेतु स्पष्ट व चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएः- कलेक्टर*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिस्दी रोड में निर्मित विवेकानंद शैक्षणिक परिसर’ के विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परिसर की वर्तमान स्थिति, अधोसंरचना एवं संभावित उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के प्रत्येक कक्ष का उद्देश्यपूर्ण और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों  को निर्देश दिए कि भवन को शीघ्र उपयोग में लाने हेतु स्पष्ट एवं चरणबद्ध कार्ययोजना’ तैयार की जाए, जिसमें आवश्यक संसाधन, सुविधाएं एवं समय-सीमा निर्धारित हो।


 *कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण*
*पार्किंग एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु शेष निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर उपयोग में लाने हेतु किया निर्देशित*

शहर के मुख्य मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग भवन का कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भवन के आर्किटेक्चर प्लान को विस्तार से समझते हुए निर्माण की प्रगति एवं प्रस्तावित उपयोग की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मल्टीलेवल पार्किंग के बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाएगा, जबकि ऊपरी तल को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह का बहुउद्देश्यीय उपयोग भवन की उपयोगिता को बढ़ाएगा और नगरवासियों को अधिक सुविधा प्रदान करेगा।
कलेक्टर ने भवन  के शीघ्र संचालन हेतु टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ’रैम्प निर्माण , ग्रिल लगाने के कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार से भवन की उपयुक्त दूरी और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था से शहर को यातायात जाम से राहत मिलेगी। मल्टीलेवल पार्किंग के प्रभावी उपयोग से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि नगरवासियों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी प्राप्त होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं संचालन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह परियोजना शीघ्र ही आमजन के लिए उपयोग में लाई जा सके।


*अशोक वाटिका शहर का एक  महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल :- कलेक्टर दुदावत*
*परिसर में रोशनी, सुविधा और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान के निर्देश*

कलेक्टर श्री  दुदावत ने नगर के अशोक वाटिका  का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में  पर्याप्त रोशनी की कमी, अव्यवस्थाओं एवं रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि अशोक वाटिका शहर का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल  है, जिसे आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि वाटिका को संपूर्ण परिवार के लिए मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चे, युवा, वयस्क एवं वृद्धजन सभी वर्ग के लोग यहां समय व्यतीत कर सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, ’फाउंटेन को पूर्णतः फंक्शनल करने हेतु निर्देशित किया। परिसर में झूले एवं खेल सुविधाएं बैठक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी और आकर्षक हों। इस हेतु परिसर में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, हरियाली के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को  अशोक वाटिका के सौंदर्यीकरण, रखरखाव, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। जिससे यह स्थल शहरवासियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं आकर्षक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677