Connect with us

कोरबा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने शासन-प्रशासन के कामकाज व नियम, तौर-तरिके के लेकर आवाज उठाई

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने शासन – प्रशासन के कामकाज व नियम, तौर-तरिके के लेकर आवाज उठाई है । राठौर ने प्रेस नोट जारी कहा है कि निर्वाचन आयोग के द्वारा एसआईआर के तहत् कोरबा जिले के चारों विधानसभा में लगभग 40 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, जिनसे दावा आपत्ति लिया जा रहा  है । ऐसे मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने के लिए दर – दर भटकना पड़ रहा है ।  कोई बीएलओ को खोज रहा, कोई अपना पुराना अंक सूची प्राप्त करने स्कूल का चक्कर लगा रहे, कोई शपथ पत्र बनवाने तहसील में बैठा है । राठौर ने बताया कि वे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ – साथ वार्ड पार्षद भी है, जिसके कारण उनके पास अनेकों विषय को लेकर परेशान आम जनता आते हैं। ऐसे ही पूरे प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों को लोगों की परेशानियों के बारे में पता है । राठौर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा आज से दो वर्ष पहले विधानसभा चुनाव  वर्ष 2023 के समय विकास स्थल पर उद्घाटन, भूमिपूजन आदि के लगे शिलापट्टिका को चुना से पोतकर ढक दिया गया था जो आज तक ढका है । इन दो वर्षों में आयोग को ध्यान नहीं रहा कि जिन शिलापट्टिका को चुनाव के समय ढका गया है उन शिलापट्टिकाओं में तत्कालिन मुख्य मंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, एमआईसी सदस्यों के नाम लिखे होते हैं।
पूरे प्रदेश भर की जनता किसी न किसी मामले को लेकर सेवा केन्द्र, सुविधा केन्द्र च्वाईस सेंटर, तहसील दफ्तर, धान खरीदी केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वाहन विभाग के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है।

हजारों राशन कार्डधारियों को दिसम्बर माह का राशन नहीं मिला क्योंकि इनका केवाईसी अपडेट नहीं था अब ये हजारों महतारी राशन कार्ड लेकर च्वाईस सेंटर, पोस्ट आफिस में लाईन लगाकर घंटो खड़े रहकर केवाईसी करा रहे हैं ।

इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को धान बेचने अनेकों परेशानी हो रही है, कहीं कही तौल में निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है, अधिकतर धान खरीदी केन्द्रों में हमाल की व्यवस्था नहीं है, जिससे किसान ही काम करते दिख रहे हैं। अनेकों किसान के पास रकबा ज्यादा है, लेकिन वे पूरा धान नहीं बचे पा रहे हैं। राठौर ने बताया कि आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ड्रायविंग लाईसेंस, राशन कार्ड, बैंक खाता, मतदाता सूची आदि आवश्यक एवं जरूरी दस्तावेज, बनाने के लिए या इनमें कोई त्रुटि सुधरवाने के लिए लोग भटक रहे हैं, दफ्तरों में लंबी लाईन के कतार में खड़े देखे जा सकते हैं । पूरे प्रदेश भर में लोग इसी काम में व्यस्त है ।

जबकि ये आवश्यक एवं मूलभूत दस्तावेज को बनाने के समय सावधानीपूर्वक बनाना चाहिए, जिससे बाद में सुधरवाने की नौबत ना आएं । शासन – प्रशासन भी ऐसे दस्तावेज बनाने में सहयोग करें ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

कोरबा

ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677