खेल
IND-NZ टी-20; दोनों टीमें रायपुर पहुंची…:कल शाम 7 बजे से मुकाबला
खेल
देश के सबसे तेज़ धावक अनिमेष कुजूर का सम्मान:सरगुजा पुलिस परिवार ने किया सम्मानित, पिता हैं सरगुजा में DSP
खेल
UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, सीनियर पुरुष वर्ग में सागर घाटगे, जुनियर वर्गमें आर्यन कुमार सिंह एवं समाया पांडे तथा कैडेट वर्ग में आदित्य सोनी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
खेल
UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026: सीनियर महिला वर्ग में समाया पांडे पहली बार विजेता बनी तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
-
Uncategorized1 year agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized1 year agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा1 year agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा10 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा2 years ago
जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायतों के लिये प्रवर्गवार आरक्षण 19 दिसंबर को
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
-
कोरबा1 year agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
खेल
IND-NZ T-20; ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू:₹800 से ₹25,000 तक कीमत, ₹50 में मिलेगा समोसा, रायपुर में 23 जनवरी को मैच
खेल
देश के सबसे तेज़ धावक अनिमेष कुजूर का सम्मान:सरगुजा पुलिस परिवार ने किया सम्मानित, पिता हैं सरगुजा में DSP
सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा पुलिस ने देश के सबसे तेज धावक अनिमेश कुजूूर का सम्मान किया। अनिमेष कुजूर 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का रिकॉर्ड बनाकर विदेश में सबसे तेज़ भारतीय बने हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदकों से देश का नाम रौशन किया है।
सरगुजा पुलिस ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्मान समारोह आयोजित कर अनिमेष कुजूर को उनकी ऐतिहासिक खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अनिमेश कुजूर के पिता अमृत कुजूर सरगुजा में डीएसपी हैं।
समारोह के दौरान सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उद्बोधन में अनिमेष कुजूर की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया।

पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन
अनिमेष कुजूर के नाम कई रिकार्ड
अनिमेष कुजूर की खेल यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जर्मनी के वेट्झलर में विदेश में सबसे तेज़ भारतीय होने का गौरव हासिल किया है।
साथ ही 200 मीटर में 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह डायमंड लीग में दौड़ने वाले और विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी हैं।
02 जून 2003 को जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में जन्मे, एक पुलिस अधिकारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बस्तर के संघर्षशील मैदानों से निकलकर विश्व मंच तक का यह सफर तय किया है।

पुलिस परिवार ने किया सम्मानित
अनिमेष ने एशियाई खेल 2026 और एशियाई रिले चौंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सीनियर फेडरेशन कप 2026 व इंटर-स्टेट 2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।
पुलिस परिवार ने दी बधाई
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएसपी प्रतीक बंसोड़, डीएसपी तुल सिंह पट्टावी सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने अनिमेष कुजूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरआई तृप्ति सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खेल
UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, सीनियर पुरुष वर्ग में सागर घाटगे, जुनियर वर्गमें आर्यन कुमार सिंह एवं समाया पांडे तथा कैडेट वर्ग में आदित्य सोनी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तकसप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026” में कल अंतिम दिन सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि

भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एस.पी. अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया एवं विशेष अतिथि चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक जैन, हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। मंच पर अयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।
प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
सीनियर पुरुष वर्ग:- विजेता – सागर घाटगे (रायपुर), उपविजेता – रामजी कुमार (रायपुर) 4-1
यूथ UNDER-17 (जुनियर) एकल बालक वर्ग:- विजेता – आर्यन कुमार सिंह(रायपुर), उपविजेता – दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) 3-2यूथ UNDER-17
(जुनियर)एकल बालिका वर्ग:- विजेता – समाया पांडे(रायपुर), उपविजेता – वेदी कछवाहा (रायपुर) 3-0
यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल बालक वर्ग:- विजेता – आदित्य सोनी (बिलासपुर), उपविजेता- विवान बैसवाड़े (रायपुर) 3-2
यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल बालिका वर्ग:- विजेता – इशी मिश्रा(रायपुर), उपविजेता – सौबाना रक्षिता (दुर्ग) 3-2
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर, सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता एवं पी.एन. मजुमदार थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

खेल
UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026: सीनियर महिला वर्ग में समाया पांडे पहली बार विजेता बनी तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
सीनियर पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) के मुकाबले अंतिम चरण में
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तकसप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026” कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी ।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल (छ.ग. एवं उड़ीसा) के अंचल प्रमुख कृष्ण मोहन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंग बग्गा ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर अयोजन सचिव विनय बैसवाड़े, मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।
प्रतियोगिता में समाया पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला एकल में पहली बार विजेता बनी| प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
सीनियर महिला वर्ग:- विजेता – समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता – सुष्मिता सोम (बिलासपुर) 4-2
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:- विजेता – शिवाय मेघानी (बिलासपुर), उपविजेता – ओम यादव (दुर्ग) 3-0
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:- विजेता – इशी मिश्रा (रायपुर), उपविजेता – पी. द्विजा राव (दुर्ग) 3-0
प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-सीनियर पुरुष वर्ग:- सेमीफायनल – सागर घाटगे ने (रायपुर) ने अरिंदम देबनाथ (रायपुर) को 4 -3 तथा रामजी कुमार (रायपुर) ने विशाल डेकाटे (रायपुर) को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने विहान अग्रवाल (रायपुर) को 3-0 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने
श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:-
सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सौबाना रक्षिता (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने अथर्व साहू (दुर्ग)को 3-2 तथा आदित्य सोनी (दुर्ग) ने शिवाय मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – इशी मिश्रा (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 तथा सौबाना रक्षिता (दुर्ग) ने आरुषि मढ़रिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया ।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर, सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता एवं पी.एन. मजुमदार हैं।

Leave a Reply