Connect with us

छत्तीसगढ़

इंद्रावती नाव हादसा…500 मीटर दूर मिली मां-बेटे की लाश:मां संग टावेल से बंधा मिला बच्चा, पिता-बच्ची की तलाश, बाजार से लौटते वक्त हादसा

Published

on

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। 18 घंटे बाद मां-बेटे की लाश रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला है। मां के साथ दुधमुंहा बच्चा टावेल से बंधा मिला। पिता और एक बच्ची की तलाश जारी है। नाव में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था।

घटना 21 जनवरी की शाम करीब 5 बजे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी झिल्ली घाट पर हुई। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के रहने वाले थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

मां-बेटे का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर मिला है।

मां-बेटे का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर मिला है।

उसपरी झिल्ली घाट में अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं हुआ है।

उसपरी झिल्ली घाट में अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं हुआ है।

देर से शुरू हुई सर्चिंग

इंद्रावती नदी जिले से 80 किलोमीटर दूर है। आज सुबह नगर सेना की टीम मोटरबोट से जा रही थी रास्ते में गाड़ी खराब होने की वजह से घाट पर मोटरबोट देर से पहुंची। जिसके कारण सर्चिंग देर से शुरू हुई।

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी उसपरी घाट पहुंचे। घटना वाली रात विधायक ने बोडगा गांव के लोगों से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली। अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बाजार से लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा

बीएमओ भैरमगढ़ रमेश तिग्गा ने बताया की पति-पत्नी और उसके दो बच्चे सहित कुल 4 लोग लापता थे, जिनमें से एक महिला और उसके दुधमुंहे बेटे का शव निकाल लिया गया। एक महिला जो बच गई है वो अपने गांव बोड़गा लौट गई।

नदी से गांव वालों ने उन्हें बचा लिया था। उसपरी घाट से बोड़गा गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर है। उसपरी बाजार आकर वापस गांव लौटने के दौरान हादसा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

डोंगी पलटने के बाद प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम घाट पर पहुंची थी।

डोंगी पलटने के बाद प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम घाट पर पहुंची थी।

उसपरी झिल्ली घाट जहां हादसा हुआ।

उसपरी झिल्ली घाट जहां हादसा हुआ।

रात होने से नहीं टला था अभियान

तहसीलदार सूर्यकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। नगर सेना (होमगार्ड) को भी सूचित कर बुलाया गया। शाम होने के कारण बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका था। नगर सेना की टीम आज सुबह मोटर बोट की सहायता से लापता लोगों की तलाश कर रही है।

सुबह जब टीम पहुंची उसके बाद सर्चिंग शुरू की गई थी।

सुबह जब टीम पहुंची उसके बाद सर्चिंग शुरू की गई थी।

हर साल होते है कई हादसे

इंद्रावती नदी के पार स्थित दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए पीडीएस राशन लाने या बाजार आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। इस नदी के घाटों पर नाव पलटने से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है।

यह वही उसपरी घाट है, जिसे पार कर सेंट्रल कमेटी सदस्य रूपेश अपने 140 साथियों के साथ हथियार लेकर नाव से आत्मसमर्पण करने आया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

प्रधान पाठक के घर से 1.17 लाख के जेवर पार:रायगढ़ से सक्ती घूमने गया था परिवार, अलमारी से सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर

Published

on

रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक के घर से 1.17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार सक्ती जिले में रिश्तेदारी में घूमने गया हुआ था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से गहने गायब थे। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धीरहे (41) पुसल्दा शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हैं। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ सक्ती जिले के टेमर स्थित साढ़ू के घर घूमने गए थे। सोमवार को वापस लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा।

सूने घर का ताला तोड़ कर की गई चोरी।

सूने घर का ताला तोड़ कर की गई चोरी।

अलमारी से ले गए 1.17 लाख के जेवर

घर के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट समेत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास पता लगाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर बाबूलाल धीरहे ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

शराब के नशे में पड़ोसी के घर लगाई आग:अकलतरा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अंधियारीपाठ गांव में शराब के नशे में पड़ोसी के घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आगजनी में घर में रखा करीब 5 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अंधियारीपाठ निवासी रूपेश कुमार सारथी ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर की छत पर आग लग गई। बाहर निकलने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अनिता यादव के हाथ में जलती लकड़ी देखी। उन्हें देखते ही वह अपने घर चली गई।

पानी डालकर बुझाई आग

रूपेश और उनके भतीजे ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल और लकड़ी सहित करीब 5 हजार रुपए का सामान जल गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला अनिता यादव (47) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने आग लगाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अंगीठी भी जब्त की गई।

जेल भेजी गई आरोपी

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(जी) के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार:अकलतरा पुलिस ने 500 के चार जाली नोट बरामद किए, सभी का सीरियल नंबर था एक जैसा

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के अकलतरा पुलिस ने देशी शराब दुकान में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान से सूचना मिली कि एक युवक नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

शराब दुकान में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार

शराब दुकान में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार

तलाशी में मिले चार नकली नोट

पूछताछ में आरोपी की पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30) निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।

बैंक जांच में खुली पोल

पुलिस ने बरामद नोटों की जांच स्टेट बैंक, अकलतरा में कराई, जहां चारों नोट नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सभी नोटों का सीरियल नंबर एक ही था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें शराब दुकान में चलाने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी भेजा गया जेल

अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 180 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677