Connect with us

देश

महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया, अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ

Published

on

मुंबई,एजेंसी। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बारामती में हुए हादसे में उनके साथ मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी जान चली गई।

क्रैश से पहले प्लेन के मेन पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था, लेकिन उनके साथ मौजूद कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट…ओह शिट। यह जानकारी बारामती के एक फ्लाइंग स्कूल के एक सोर्स ने भास्कर को दी।

प्लेन क्रैश से ठीक पहले की पूरी कहानी…

यह तस्वीर AI जनरेटेड है। इसके जरिए दिखाया गया है कि प्लेन में फर्स्ट ऑफिसर (FO) यानी को-पायलट कैप्टन सांभवी दाईं सीट पर बैठकर कैप्टन सुमित को असिस्ट कर रही थीं।

यह तस्वीर AI जनरेटेड है। इसके जरिए दिखाया गया है कि प्लेन में फर्स्ट ऑफिसर (FO) यानी को-पायलट कैप्टन सांभवी दाईं सीट पर बैठकर कैप्टन सुमित को असिस्ट कर रही थीं।

दूसरी बार रनवे छूने से पहले ही प्लेन पलटाः करीब 8:43 बजे विमान का संपर्क टूट गया। विमान ने अपनी लोकेशन और स्पीड बताने वाले सिग्नल भेजना बंद कर दिया। जमीन छूने से पहले ही पलटकर और रनवे से 100 मीटर पहले ही जमीन से टकरा गया।

लैंडिंग की पहली कोशिश फेल हुई थी: सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि, उन्हें रनवे नहीं दिखा। दोनों पायलट ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया।

पायलट ने लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया: दूसरी बार विमान ने फिर से रनवे की ओर आना शुरू किया। पायलट ने बताया कि अब रनवे दिख रहा है। इसके बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई, लेकिन अहम बात यह रही कि पायलट ने इस अनुमति की रीडबैक नहीं दी, यानी लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया।

  • जमीन पर गिरते ही प्लेन में 4-5 बार धमाके हुए: आई विटनेस के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए।
  • आग के कारण लोग मदद नहीं कर पाए: एयरपोर्ट से आग और धुएं का गुबार देख स्थानीय लोग क्रैश साइट की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मदद नहीं कर सके।
एक CCTV कैमरे में प्लेन क्रैश के बाद धमाके के साथ आग की लपटें और धुआं उठता दिखा।

एक CCTV कैमरे में प्लेन क्रैश के बाद धमाके के साथ आग की लपटें और धुआं उठता दिखा।

  • प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले ही लग रहा था हादसा होगा: बारामती एयरपोर्ट के पास गांव के कई लोगों ने हादसे से पहले प्लेन को देखा। एक आई विटनेस ने बताया- प्लेन रनवे के पास पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले ही क्रैश हो गया। जब प्लेन नीचे उतर रहा था, तभी लग रहा था कि हादसा होगा और ऐसा ही हुआ।
प्लेन से उठ रही आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं जा सका।

प्लेन से उठ रही आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं जा सका।

  • प्लेन के टुकड़े घर तक आकर गिरे: एक अन्य ग्रामीण ने बताया- प्लेन पहले गांव के ऊपर से गुजरा। फिर गांव के नीचे आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रनवे पर जाकर पलटा और जमीन से टकरा गया। धमाके के बाद प्लेन के टुकड़े उड़कर हमारे घर तक आ गिरे।
क्रैश साइट पर सिर्फ प्लेन का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी सब जलकर राख हो गया।

क्रैश साइट पर सिर्फ प्लेन का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी सब जलकर राख हो गया।

  • अजित पवार ने भाजपा विधायक को आखिरी फोन किया: अजित पवार के भतीजे और भाजपा विधायक रणजगजीत सिंह पाटिल ने बताया है कि हादसे से पहले अजित पवार ने उनसे फोन पर बात की थी। विमान में चढ़ने से पहले अजित पवार ने रणजगजीत सिंह से कहा था कि वे लैंडिंग के बाद उनसे बात करेंगे।
कैप्टन सांभवी पाठक की फाइल फोटो।

कैप्टन सांभवी पाठक की फाइल फोटो।

बारामती में चुनाव सभा को संबोधित करने गए थे पवार

CM अजित पवार बुधवार सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

मौके से सभी के शव मिल गए हैं। हालांकि, अभी पहचान होना बाकी है। इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम बारामती गई है। दूसरी टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

RBI ने 2000 रुपये के नोटों की वापसी पर जारी की ताजा रिपोर्ट, क्या रद्दी बन गए हैं बाकी बचे नोट?

Published

on

मुंबई, एजेंसी। कभी भारतीय बटुए की शान कहे जाने वाले गुलाबी नोट अब इतिहास के पन्नों में सिमटने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 मार्च 2026 को अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी करते हुए यह साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोटों को वापस लाने का महाभियान अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जहां अधिकांश लोगों को लगा था कि अब तक सारे नोट खजाने में लौट चुके होंगे, वहीं ताजा आंकड़े बताते हैं कि अभी भी कुछ ‘गुलाबी जादुई नोट’ जनता की जेबों या पुराने संदूक में छिपे हुए हैं।

98 प्रतिशत से ज्यादा की हुई घर वापसी
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, 19 मई 2023 को जब इन नोटों को चलन से बाहर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था, तब बाजार में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट मौजूद थे। ताजा अपडेट के मुताबिक, इनमें से 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में सफलतापूर्वक लौट आए हैं। गणितीय आधार पर देखें तो अब केवल 1.56 प्रतिशत नोट ही बाजार या आम लोगों के पास बचे हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश की जनता ने इस बदलाव को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है और भारी मात्रा में मुद्रा वापस सिस्टम का हिस्सा बन चुकी है।

क्या रद्दी बन गए हैं बाकी बचे नोट?
बचे हुए नोटों को लेकर मन में डर होना स्वाभाविक है, लेकिन RBI ने राहत भरी बात कही है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये नोट आज भी ‘लीगल टेंडर’ हैं, यानी इनकी कागजी कीमत शून्य नहीं हुई है। हालांकि, अब आप इन्हें पास के किसी भी सामान्य बैंक या ATM में जाकर जमा नहीं कर सकते। इन बचे हुए नोटों को बदलने या जमा करने के लिए अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं। पहला यह कि आपको RBI के देश भर में स्थित 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional Offices) पर व्यक्तिगत रूप से जाना होगा। दूसरा विकल्प भारतीय डाक (Post Office) का है, जिसके जरिए आप सुरक्षित तरीके से अपने नोटों को RBI तक भेज सकते हैं।

आखिर कहां अटक गए करोड़ों के नोट?
विशेषज्ञों और रिपोर्ट के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि जो नोट अब तक वापस नहीं आए, उनके पीछे कई रोचक कारण हो सकते हैं। कई लोग शायद अपने Locker, पुराने कपड़ों या घर के गुप्त कोनों में रखे इन नोटों को भूल गए हैं। इसके अलावा, विदेश में रह रहे भारतीयों (NRIs) के पास मौजूद मुद्रा को वापस आने में लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, देश के कई धार्मिक स्थलों के दान पात्रों और पुराने गुल्लकों में भी ये नोट अभी भी मिल रहे हैं।

 घबराएं नहीं, पर सक्रिय रहें
यदि आपको भी अपने किसी पुराने पर्स या डायरी के बीच दबा हुआ 2000 का नोट मिल जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपका पैसा सुरक्षित है, बस उसे बदलने की प्रक्रिया थोड़ी मशक्कत भरी हो गई है। RBI का यह मिशन अब अपने समापन की ओर है और 98.44 प्रतिशत की रिकवरी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब बस यह देखना बाकी है कि शेष बचे Note System में लौटते हैं या फिर वे भविष्य के लिए केवल एक यादगार बनकर रह जाएंगे।

Continue Reading

देश

ईरान की जंग… सोने के दामों में महा-विस्फोट! क्या चांदी तोड़ेगी ₹3 लाख का रिकॉर्ड?

Published

on

 मुंबई, एजेंसी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक बाजारों में हलचल तेज कर दी है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने बुलियन मार्केट (Gold-Silver Market) को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। भारतीय वायदा बाजार में जहां सोने की कीमतों में करीब 1.5% का उछाल आया है, वहीं चांदी ने 3% की लंबी छलांग लगाई है। जानकारों का दावा है कि यदि तनाव और बढ़ा, तो चांदी जल्द ही 3 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार कर सकती है।

 सोने में जोरदार उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। सुबह करीब 10:15 बजे सोना 2,200 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान कीमतें 1.63 लाख रुपये से ऊपर के स्तर तक पहुंच गईं। हालांकि इससे पहले के सत्र में सोने में तेज गिरावट आई थी और भाव 1.61 लाख रुपये के आसपास फिसल गए थे। लेकिन ताजा वैश्विक घटनाक्रम ने बाजार का रुख बदल दिया है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना रहता है तो घरेलू बाजार में सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

चांदी पहुंच सकती 3 लाख रुपए के पार

सोने के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर सुबह के कारोबार में चांदी 6,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई। सत्र के दौरान कीमतें 2.73 लाख रुपये के स्तर तक भी पहुंचीं। गौरतलब है कि पिछले दो कारोबारी दिनों में चांदी में भारी गिरावट आई थी, लेकिन अब बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। जानकारों का कहना है कि मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी छू सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 5,100 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करता नजर आया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी मजबूती रही। इस वर्ष अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मजबूत रिटर्न देखने को मिला है। वहीं, चांदी में भी गिरावट के बाद रिकवरी दर्ज की गई और कीमतें फिर से ऊपर की ओर बढ़ीं। दूसरी ओर प्लैटिनम और पैलेडियम में भी सीमित बढ़त दर्ज की गई। वहीं प्लेटिनम 1% की बढ़त के साथ 2,104 डॉलर और पैलेडियम 1,653 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों को जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के सैन्य और नौसैनिक ठिकानों पर हमले की रिपोर्ट के बाद डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। युद्ध की इस स्थिति में शेयर बाजार (Stock Market) धड़ाम हो गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा केवल कीमती धातुओं और कच्चे तेल पर टिका है।

Continue Reading

देश

इजराइल-ईरान जंग,भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया:जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट में इसकी जानकार दी।

इधर, जंग से बने विपरीत हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। भारत आने पर लोगों ने कहा कि अपने देश वापस आकर अच्छा लग रहा है।

ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर ​दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

खामेनेई की मौत के कुछ ही घंटों के अंदर, पाकिस्तान में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कराची में US कॉन्सुलेट पर धावा बोलने की कोशिश की और इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक इलाके के बाहर पुलिस से भिड़ गए। सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़प में कम से कम 34 लोग मारे गए। 120 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इजराइल-ईरान जंग और खामेनेई की मौत का विरोध

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677