Connect with us

कोरबा

एनटीपीसी के ठेका श्रमिकों की समस्या को लेकर सीटू ने एनटीपीसी से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली

Published

on

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ठेका श्रमिकों ने

सीटू के प्रदेश अध्यक्ष बैनर्जी ने कहा – एनटीपीसी में किया जा रहा है श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन

कोरबा। के.एस.टी.पी.एस. एनटीपीसी कोरबा के उत्पादन कंपनी के कामगार यूनियन के नेतृत्व में ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर के सी जैन मार्ग से बड़ी संख्या में ठेका मजदूरों ने पदयात्रा निकाली, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन में तब्दील हो गई। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा गया। रैली और प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एस एन बैनर्जी, किसान सभा से प्रशांत झा, दीपक साहू,दामोदर श्याम शामिल रहे।

एनटीपीसी कामगार यूनियन के अध्यक्ष फागू राम कश्यप ने बताया कि पदयात्र सी जैन मार्ग से शुरू होकर दर्री बाजार,कोहड़िया, सीएसईबी चौक, घंटाघर,कोसाबाड़ी होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। कोरबा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बालको सीटू यूनियन,परिवहन संघ और किसान सभा ने सहयोग प्रदान किया।
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बैनर्जी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी संपूर्ण देश की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करता है, इसे महारत्न का दर्जा प्राप्त है। इस संयंत्र में प्रचालन एवं अनुरक्षण,सिविल कार्यों को ठेकेदार के माध्यम से करवाया जाता है, जहा´ श्रमिकों को केंद्रीय नियूनतम वेतन लागू है, परंतु श्रम कानूनों का खुलेआम उलंघन किया जा रहा है। ठेका श्रमिकों को पैसा भुगतान के बाद ठेकेदार के मुंशी द्वारा पैसे को वापस वसूला जाता है, नहीं देने या विरोध करने पर गेट पास बंद कर काम से निकाल दिया जाता है, जिससे मजदूरों में डर और आक्रोश व्याप्त है।
प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों की समस्या का समाधान नहीं किया, तो आगे प्लांट में उग्र आंदोलन होगा।
प्रदर्शन और रैली में प्रमुख रूप से गुरुमूर्ति,सुमरित कश्यप,जी. डी. महंत, फुल बाई, जीरा बाई, हेम लाल,अजय समेत बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल थे।
प्रमुख मांगे´

  1. आई टी आई के कुशल मजदूरों को तत्काल काम में वापस लिया जाए।
  2. ठेका बदलने पर ठेका श्रमिकों को नहीं बदला जाए।
  3. सभी श्रमिकों का गेट पास, पेस्लीप, हाजरी कार्ड, दिया जाए।
  4. ठेकेदार के मुंशियो´ द्वारा वेतन मिलने के बाद प्रतिदिन का 250/- से 350/- रुपए वापस लेना बंद किया जाए।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नवरात्रि का तीसरा दिन:माँ चंद्रघण्टा स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दर्शन करने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Published

on

कोरबा। चैत्र शुक्ल तृतीया को माँ चंद्रघण्टा देवी की पूजा अर्चना की जाती है। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। प्रात: 5.00 बजे माँ सर्वमंगला देवी का श्रृंगार करने के बाद श्रद्धालुओं ने माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचकर माँ चंद्रघण्टा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंदिर से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की लम्बी लाईन सुबह और शाम देखने को मिली। रात्रि को देर तक लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
07 बजे महाआरती से गूंजायमान हुआ परिसर

रोज सुबह एवं संध्या 7.00 बजे रोजाना महाआरती में सैकड़ों लोग शामिल होकर माँ सर्वमंगला की आरती गा रहे हैं। करीब 15 से 20 मिनट तक माँ की आरती में घंटा एवं शंख के शंखनाद से परिसर गूंजायमान होता है। महाआरती से जहां मन के सारे विकार दूर होते हैं, वहीं आत्मा पुष्ट होती है। महाआरती के दीए से जहां चारों ओर सत्व का प्रकाश फैलता है, वहीं देवी-देवता माँ सर्वमंगला देवी के सानिध्य में रहते हैं। आदिशक्ति माँ सभी देवी-देवताओं का प्रकाशपुंज होती हैं।
महाआरती से आत्मा पुष्ट होती है-नमन पाण्डेय

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में रोजाना प्रात: एवं संध्या 7.00 बजे महाआरती होती है और माँ की आरती में शामिल होने पर मन प्रसन्न होता है और आत्मा पुष्ट होती है। घर का कलह दूर होता है और परिवार समृद्ध और खुशहाल बनता है।
कल 22 मार्च को माँ कुष्माण्डा की पूजा

नवरात्रि के चतुर्थ दिन माँ कुष्माण्डा की पूजा की जाती है। 22 मार्च को माँ सर्वमंगला देवी का कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा-अर्चना श्रद्धालु करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। माँ कुष्माण्डा देवी की पूजा-अर्चना करने से शत्रु का शमन होता है। माँ कुष्माण्डा देवी को मालपुआ एवं फल अति प्रिय है।

Continue Reading

कोरबा

महिला पंच के अपहरण का दावा झूठा निकला:अविश्वास प्रस्ताव से पहले सरपंच पर लगा था अगवा करने का आरोप

Published

on

कोरबा। सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत पड़ने के पूर्व एक महिला पंच, उनके पति और दो बच्चों के अपहरण का मामला झूठा निकला। यह आरोप करूमौहा ग्राम पंचायत की सरपंच और उनके समर्थकों पर लगाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। यह मामला राजगामार चौकी क्षेत्र का है।

ग्वाल राम यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 4 की पंच निर्मला, उनके पति दिलमोहन और दो बच्चों को सरपंच कविता कांदे सहित लक्ष्मीनारायण खांडे, अंतुलाल रात्रे, गंगा राम रात्रे, चैतराम मंझवार, छबिराम मंझवार और चंद्रकुमारी रात्रे एक सफेद टाटा पंच कार में ले गए थे।

पूछने पर बताया गया था कि वे चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर देर शाम तक लौट आएंगे, लेकिन तीन दिन बाद भी वे घर नहीं लौटे और न ही उनसे संपर्क हो पाया।

अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है। बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में कविता कांदे सरपंच चुनी गई थीं। हालांकि, बाद में पंचों ने उन पर मनमानी और गांव के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने इस प्रस्ताव पर मतदान के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की बात पूरी तरह से झूठी है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। परिजनों से बातचीत में पता चला कि परिवार अपने रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। उनके लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कटघोरा

लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी ने विधायक प्रेमचन्द पटेल के आतिथ्य में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का का किया शुभारंभ

Published

on

कोरबा/कटघोरा। नगर में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोंदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के छेत्रो में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत,समंजित सिंह,अनुराग दुहलानी,मनोज नायडू,सर्वजीत सिंह,अमित जायसवाल,मंदीप जायसवाल,रूपेश जायसवाल,मनोज दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संरक्षक अजय धनोंदिया,अजय गर्ग,दीपक गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,मुकेश गोयल,नरेंद्र अग्रवाल,राकेश शर्मा,सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677