Connect with us

कोरबा

महतारी वंदन योजना ने बदल दी अनिता बाई की जिंदगी

Published

on

कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत जटगा के आश्रित ग्राम बांधापारा में रहने वाली अनिता बाई का जीवन कभी बहुत संघर्षों से भरा था। तीन बच्चों की माँ अनिता बाई के लिए महीने में एक हजार रुपये जुटा पाना भी बेहद कठिन होता था। गांव में काम-धंधे की उपलब्धता कम होने के कारण वह अपने परिवार का गुज़ारा मुख्य रूप से जंगल से मिलने वाले चरोटा बीज और अन्य वनोपजों को इकट्ठा कर बेचकर करती थीं। चरोटा बीज वे बाजार में 25 रुपये किलो में बेचती हैं, इसके अलावा अन्य वनोपज भी बेचती है। जिससे परिवार का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता था।

इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से उनका नाम जुड़ गया, और यहीं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई। योजना के तहत मिलने वाली महीने की एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल बन गई। अनिता बाई बताती हैं कि गाँव में जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी रुपये जुटाना कठिन था, वहीं योजना से मिलने वाली यह राशि घर के आवश्यक खर्चों को पूरा करने में बड़ी मदद करती है।
आंगन में चरोटा बीज साफ करते हुए अनिता बाई मुस्कुराकर कहती हैं इसका हमेशा डिमांड रहता है, इसे बेचकर थोड़ी आमदनी हो जाती है, लेकिन महतारी वंदन का पैसा मिलने से घर चलाना अब पहले की तरह मुश्किल नहीं रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हम जैसी महिलाओं के लिए सच में बड़ा सहारा दिया है।
अनिता बाई ही नहीं, उनके पति राम सिंह भी इस परिवर्तन को महसूस करते हैं। वे बताते हैं कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें अलग से पैसा नहीं देना पड़ता और घर में आर्थिक तनाव कम हुआ है। साथ ही वे खुशी जाहिर करते हुए बताते हैं कि उनका पीएम आवास भी स्वीकृत हो चुका है, और पक्का घर बनने का काम जारी है। आने वाले समय में उन्हें अपना खुद का मजबूत और सुरक्षित घर मिलने की उम्मीद है।
वनोपज संग्रह, चरोटा बिक्री और सरकारी योजनाओं के सहयोग से अनिता बाई आज अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महतारी वंदन योजना ने न सिर्फ उन्हें आर्थिक सहारा दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखाई है।

Continue Reading

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677