भोपाल/रायपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के 50 से ज्यादा MLA मौजूद हैं। इनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता बनाए रखें। इलाके की अच्छाई के साथ कमजोरी को भी समझें। राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। आज के दौर में दुनिया हमारी तरफ देख रही है कि भारत किस तरह 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी बात रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा- हमारे यहां छात्र संघ चुनाव बंद हो गए। नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। कॉलेज के समय युवाओं के अंदर आग होती है सिस्टम से लड़ने की। वहां से शुरुआत होती है सोचविचार की और सिस्टम से लड़ने की। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब इस देश में डेमोक्रेसी मजबूत रहेगी।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा- संसदीय लोकतंत्र में जो कठिनाई आती हैं, उनसे नई परिस्थितियों का निर्माण होता है। विरोध तार्किक प्रक्रिया होनी चाहिए। हमारा प्रतिनिधित्व सार्थक सेवा की ओर बढ़े। हम सब मिलकर नागरिकों और विधायिका के बीच संवाद करें। हम पूरा समय सदन में बैठने का स्वभाव बनाएं। अनुभवी लोगों के भाषण सुनें।
युवा विधायकों का स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया। इसके बाद ग्रुप फोटो खींचा गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे।
दो दिन तक चलने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे। पहले दिन यानी आज तीन सत्र होंगे। इनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के विजन तक पहुंचने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है।
31 मार्च को सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन ‘विकसित भारत 2047: युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समापन सत्र में शामिल होंगे। एमआईटी, पुणे के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड भी संबोधन देंगे।
युवा विधायकों का स्वागत लोक नृत्य से किया गया।
विधानसभा के प्रवेश द्वार पर विधायकों को गमछा ओढ़ाया गया।
विधायकों का सीएम डॉ. मोहन सिंह और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ग्रुप फोटो खींचा गया।
सम्मेलन में तीन राज्यों के 45 विधायक मौजूद हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा- भारत 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है।
10 वर्षों बाद रायगढ़ क्षेत्र में देखा गया यह दुर्लभ सांप
किसानों का मित्र माना जाता है यह विषहीन जीव, तस्करी पर है 3 से 7 वर्ष की सख्त सजा रायगढ़। रायगढ़ के समीपस्थ ग्राम धनागर में एक दुर्लभ प्रजाति का ‘रेड सैंड बोआ’ (Red Sand Boa) सांप मिलने का मामला सामने आया है। सर्प रक्षक समिति रायगढ़ और वन विभाग की त्वरित सतर्कता व सूझबूझ से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
त्वरित कार्रवाई से बची सांप की जान
सर्प रक्षक समिति के वरिष्ठ रेस्क्यूवर पुष्पेंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि धनागर गांव में एक व्यक्ति के घर पर रेड सैंड बोआ सांप देखा गया है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति जंगल में छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्प रक्षक टीम के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने तत्काल समिति के सचिव सुमित बेहरा को निर्देशित कर सांप को अपनी सुरक्षा व कस्टडी में लेने को कहा। इसके तुरंत बाद रायगढ़ वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) श्री एस. एल. लकड़ा जी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। वन विभाग के मार्गदर्शन में पुनर्वास
डीएफओ (DFO) कार्यालय में रेंजर एस. एल. लकड़ा एवं उप वनमंडलाधिकारी (SDO) आशीष को सांप सौंपते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में सांप का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में प्राकृतिक पुनर्वास के लिए स्वच्छंद छोड़ दिया गया। विशेष तथ्य: जानिए ‘रेड सैंड बोआ’ के बारे में
वैज्ञानिक नाम (Scientific Name): एरीक्स जॉनी (Eryx johnii)
स्थानीय पहचान: इसे बोलचाल की भाषा में “बिल खोदू सांप” या “दोमुंहा सांप” भी कहा जाता है। इसका पूंछ वाला हिस्सा भी सिर जैसा गोल दिखता है, जिससे भ्रम की स्थिति बनती है।
किसानों का सच्चा मित्र: यह सांप पूरी तरह विषहीन (Non-venomous) और शांत स्वभाव का होता है। यह जमीन में बिल बनाकर मिट्टी को भुरभुरी और उपजाऊ बनाता है तथा खेतों में फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले चूहों और कीटों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखता है।
अंधविश्वास और अवैध तस्करी पर कड़ी सजा
अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये होने, कैंसर की दवाइयों व लग्जरी उत्पादों में उपयोग जैसे अंधविश्वास और भ्रामक प्रचार के चलते इसकी अवैध तस्करी की कोशिशें की जाती हैं। चेतावनी: भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस सांप को पकड़ना, पालना, मारना या इसका व्यापार करना गैर-कानूनी व गंभीर अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक के कठोर कारावास व भारी जुर्माने का प्रावधान है। 10 वर्षों बाद दिखा यह दुर्लभ जीव
सर्प रक्षक समिति के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने बताया कि रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में यह सांप पहली बार देखा गया है। समिति ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास अथवा झांसे में न आएं और वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग या सर्प रक्षकों को सूचना दें।
समिति ने त्वरित सहयोग और सफल मार्गदर्शन के लिए वन विभाग के अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया तथा शहर एवं वनांचल के सभी जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए अपनी निस्वार्थ सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।
29 अक्टूबर को संगठन प्रभारी पटनायक एवं शहर प्रभारी पटेल लेंगे कांग्रेसियों की बैठक
कोरबा। 29 अक्टूबर 2026, दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्नव ज्योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्ठ, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे । कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्लॉक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्हें मौका नहीं मिला, उन्हें आप आगे ला सकते हैं। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्त करना है । प्रत्येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्त करें । पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्व सामने आएगा । उन्होंने काेरबा जिला शहर के ब्लाॅक, एवं मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की। पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि ब्लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया । जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना किया है । महिला प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया । इस माैके पर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक का संचालन किया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर वरिष्ठ महिला नेत्री अर्चना उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, पार्षद नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, गीता गभेल, बद्री किरण, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर (इंटक) संजू अग्रवाल, संतोष यादव, रमेश वर्मा, डॉ. डी आर नेताम, सुरेश पटेल, महेन्द्र थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, गजानंद साहू, सपना चौहान, गिरधारी बरेठ, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, सुकसागर निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुखनंदन सोनकर, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रमोद श्रीवास, रवि खुंटे, जे पी नामदेव, आदि ने भी संबोधन दिया । इस अवसर पर बी सी नामदेव, द्रोपदी तिवारी, संगीता श्रीवास, क्रांति सोनी, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, रवि खुंटे, वासुदेव प्रसाद सोनवानी, गणेश दास महंत, पवन चौहान, हरवेन्द्र सिंह, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, समसुद्दीन, जीवन चौहान, चालेश्वर सिंह, निर्मल कुमार साहू, राजकुमार कश्यप, उमेश यादव, रामकुमार चंद्रा, मनोज सिंह राठौर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रवि कुमार टोप्पो, धनंजय सिंह चंद्रा, मुन्ना खान, शहजाद अहमद खान, जगन्नाथ थवाईत, विनय कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रेमलाल साहू, यशपाल सिंह कंवर, हिमांशु सिंह, फरियाद अली, जे पी नामदेव, मो यासिन, पंचराम निराला, हरनारायण राठौर, पवन विश्वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गबेल, प्रहलाद बंजारे, ईमरान अली, साहिल खान, करण पटेल, गंगोत्री गुप्ता, हेमलता गुप्ता, चेरो अजगले आदि उपस्थित थे ।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।
बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही योजना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलता था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जनकल्याणकारी योजना को फिर से शुरू किया है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान करते हैं। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान कर उनका सम्मान और अभिनंदन कर रहे हैं। यह योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज इस योजना के तहत पहली ट्रेन कोरबा जिले से रवाना की जा रही है, जो सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आस्था का सम्मान करने और उनके तीर्थ दर्शन के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। तीर्थ यात्रा बुजुर्गों के लिए सपने से कम नहीं – महापौर
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि तीर्थ यात्रा करना हर बुजुर्ग का सपना होता है, लेकिन आर्थिक और अन्य साधनों की कमी के कारण कई बार वे अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही है। यह उनके लिए आनंद और सम्मान का अवसर है।
इस अवसर पर प्रेम कुमार साहू, फिरत राम साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, नगर निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा, प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।