देश
Mumbai Sea-Facing Bungalow: जुहू का 6BHK ‘Leela’ बंगला 221 करोड़ में बिका, जानिए अंदर कैसा है लेआउट और किसने खरीदा
मुंबई, एजेंसी। मुंबई के प्राइम इलाके जुहू में बना नानावती परिवार का मशहूर sea-facing bungalow Leela अब नए मालिक के पास चला गया है। 6BHK का यह खूबसूरत आर्ट डेको स्टाइल बंगला 221 करोड़ रुपये में महेश नोटंदस ज्वैलर्स ग्रुप की रियल एस्टेट शाखा नोटंदस रियल्टी ने खरीदा है। इस हाई-प्रोफाइल डील के बाद मुंबई के लग्ज़री रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है।
यह बंगला ग्रेड IIB हेरिटेज प्रॉपर्टी के रूप में लीस्टेड है। 1950 में बना यह sea-facing घर नानावती परिवार के ownership में था, जो विले पार्ले के मशहूर नानावती अस्पताल से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की बिक्री नीलामी प्रक्रिया के जरिए की गई। सूत्रों का कहना है कि 221 करोड़ रुपये की यह डील मुंबई के रियल एस्टेट बाजार की सबसे महंगी डील्स में एक है।

बंगले का एरिया
मुंबई के जुहू इलाके में स्थित यह sea-facing bungalow करीब 1,355 वर्ग मीटर (लगभग 14,585 वर्ग फुट) के प्लॉट पर बना है। इस बंगले का एरिय लगभग 8,480 वर्ग फुट है। इसके साथ लगभग 2,500 वर्ग फुट का टेरेस और करीब 5,000 वर्ग फुट का बड़ा गार्डन बना हुआ है।
कीमत के हिसाब से देखें तो यह सौदा करीब रू.2.60 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है। वहीं, कुल प्लॉट एरिया के आधार पर यह लगभग रू.1.51 लाख प्रति वर्ग फुट है। यह दर वर्ली Sea Face में उद्योगपति उदय कोटक के करीब रू.2.89 लाख प्रति वर्ग फुट वाले सौदे से थोड़ी कम है। 1950 के दशक में आर्ट डेको शैली में बना यह शानदार बंगला ground floor समेत दो मंजिलों में बना हुआ है।

बंगले का खूबसूरत Inside structure
बंगले में एक डाइनिंग रूम, 6 बेडरूम, समुद्र की ओर खुलने वाली खूबसूरत बालकनियां और बड़ा टैरेस शामिल है। इसके अलावा दो लिविंग रूम, दो बरामदे, सी-फेसिंग गार्डन, एक स्टाफ रूम और चार कार पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है। करीब 2,653 वर्ग फुट का विशाल टेरेस इस प्रॉपर्टी को और खास बनाता है।
लेआउट की बात करें तो Ground Floor पर living room, दो बेडरूम, डाइनिंग स्पेस और स्टोरेज के साथ किचन है। पहली मंजिल पर चार बेडरूम, चार बाथरूम, लिविंग एरिया और दो बालकनियां हैं। वहीं, दूसरी मंजिल पर बड़ा ओपन टैरेस दिया गया है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है।

मार्केट सूत्रों के अनुसार, इस प्रॉपर्टी में कई डेवलपर्स और हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स ने अपना इंररेस्ट दिखाया था। आखिरकार 22 अप्रैल 2026 को यह डील नोटंदास रियल्टी के साथ 221 करोड़ रुपये में फाइनल हुई।
इस हाई-प्रोफाइल ट्रांजैक्शन को अंतरराष्ट्रीय प्रॉपर्टी कंसल्टेंट JLL India ने अंजाम दिया। फिलहाल, JLL India, Notandas Realty और नानावती परिवार से इस डील को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
क्या है बंगले की History?
सूत्रों के मुताबिक, ‘लीला’ बंगला एक संयुक्त परिवार के रहने के लिए तैयार किया गया था, जहां एक समय में तीन पीढ़ियां एक ही छत के नीचे रहती थीं। मुंबई के जुहू में स्थित इस प्रॉपर्टी का नाम लीला नानावती के नाम पर रखा गया था। यह परिवार सर मनीलाल बालाभाई नानावती से जुड़ा रहा है, जिन्होंने 1936 से 1941 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक में उप-गवर्नर के रूप में सेवा दी थी।
एक सूत्र के अनुसार, इस बंगले को भी हेरिटेज का दर्जा मिला हुआ है, इसलिए इसे तुरंत गिराकर ऊंची इमारत नहीं बनाई जा सकती। हालांकि, नया मालिक इसे निजी निवास के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। भविष्य में अगर इसके हेरिटेज स्टेटस में बदलाव होता है, तो यहां किसी नए रिहायशी प्रोजेक्ट की संभावना बन सकती है।
देश
सिक्किम को मिली 4,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले— पूर्वोत्तर भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’, अब ‘एक्ट ईस्ट’ नहीं ‘एक्ट फास्ट’ का समय
गंगटोक,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम से राज्य के विकास को नई ऊँचाई देने के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों को भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए कहा कि सिक्किम इस प्रगति का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पीएम बोले- एक्ट फास्ट के दृष्टिकोण पर चल रहे हैं
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अब केवल नीतियों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर के लिए हमने न केवल ‘एक्ट ईस्ट’ नीति अपनाई, बल्कि अब हम ‘एक्ट फास्ट’ (तेजी से काम करना) के दृष्टिकोण पर चल रहे हैं। आज स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और शिक्षा क्षेत्र में जिन परियोजनाओं की शुरुआत हुई है, वे इसी गति का प्रमाण हैं।”
कनेक्टिविटी और पर्यटन पर जोर
प्रधानमंत्री ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता की सराहना करते हुए इसे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने कनेक्टिविटी को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं:
- पहली बार रेल सेवा: ‘सेवोक-रंगपो’ रेलवे लाइन का काम तेजी से चल रहा है, जिससे सिक्किम के इतिहास में पहली बार रेल कनेक्टिविटी जुड़ जाएगी।
- एक्सप्रेस-वे की सौगात: बागडोगरा हवाई अड्डे को गंगटोक से जोड़ने वाले प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे से यात्रा का समय घटेगा और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
- होमस्टे योजना: स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 1,000 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे।
पिछली सरकारों पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने दशकों तक सिक्किम और पूर्वोत्तर की विकास संबंधी जरूरतों को नजरअंदाज किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही इस क्षेत्र में विकास ने वास्तविक रफ्तार पकड़ी है, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जो पहले काफी उपेक्षित थीं।
खेल और युवा शक्ति की तारीफ की
सिक्किम के युवाओं की खेल प्रतिभा की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ पहल के जरिए राज्य की प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है।
देश
मोदी ने वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन …. ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
वाराणसी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 6350 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 1050 करोड़ रुपये से अधिक की पूरी हो चुकी 48 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और लगभग 5300 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

अयोध्या अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
पवित्र नगरी अयोध्या को वाणिज्यिक महानगर मुंबई को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार शाम अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित सभा से आभासी माध्यम से जैसे ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन सिटी बजाते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना हुई, वैसे ही अयोध्या रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के नारों गूंज उठा। इस मौके पर अयोध्या धाम जंक्शन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस दौरान स्थानीय निवासी इस ट्रेन के शुरू होने से काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि इस ट्रेन के शुरू होने से रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई जाने वाले गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक मुंबई जाने के लिए लोगों को काफी पैसा और समय बर्बाद होता था और इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों की बचत होगी। मोदी ने आज बनारस से हड़पसर ( पुणे ) और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या चार हो गयी है। प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या धाम जंक्शन से प्रदेश में चलने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मुख्य आधारभूत परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण पूरा होना, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवर ब्रिज का खुलना, और भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाला जल शोधन संयंत्र शामिल हैं। जिन 112 परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी, उनमें अमृत 2.0 के तहत 13 सीवरेज और जलापूर्ति योजनाएं, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला अस्पताल में 500 बिस्तरों वाला मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और भोजूबीर तथा सिगरा में मार्केट कॉम्प्लेक्स और ऑफिस स्पेस का निर्माण शामिल है।
अन्य परियोजनाओं में तालाबों का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार, 198 बिस्तरों वाले अस्पताल का पुनर्विकास, 100 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, और अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट सहित प्रमुख घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के रामनगर में एकीकृत मंडलीय कार्यालय, नगर निगम कार्यालय भवन, और एक सरकारी बाल आश्रय गृह तथा किशोर न्याय बोर्ड की आधारशिला रखी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि भी हस्तांतरित की। मोदी ने वाराणसी जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की भी आधारशिला रखी, जिसमें गंगा नदी पर एक रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण भी शामिल है।
देश
भारत ने फिर दिखाई दरियादिलीः किर्गिस्तान को दिया BHISHM Cube का बड़ा तोहफा !
नई दिल्ली,एजेंसी। भारत ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी “मानवीय ताकत” और तकनीकी क्षमता का दम दिखाया है। Rajnath Singh ने किर्गिस्तान को स्वदेशी भीष्म क्यूब (BHISHM Cube) मेडिकल सिस्टम भेंट कर यह संदेश दिया कि भारत सिर्फ रक्षा शक्ति ही नहीं, बल्कि आपदा के समय जीवन बचाने वाला भरोसेमंद साझेदार भी है। आज जब दुनिया युद्ध, आपदाओं और मानवीय संकटों से जूझ रही है, ऐसे में BHISHM Cube जैसे सिस्टम किसी भी देश के लिए “लाइफसेवर” साबित हो सकते हैं। यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता (Make in India) और वैश्विक जिम्मेदारी दोनों को मजबूत करता है।

क्या है भीष्म क्यूब?
BHISHM (Bharat Health Initiative for Sahyog Hita & Maitri) Cube एक आधुनिक, पोर्टेबल मेडिकल सिस्टम है, जिसे खास तौर पर आपात स्थितियों के लिए तैयार किया गया है। यह “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के बाद के सबसे महत्वपूर्ण समय में तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य गंभीर स्थिति में मरीज की जान बचाना है, जब हर मिनट बेहद कीमती होता है।
कैसे करता है काम ?
इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसका मॉड्यूलर डिजाइन है। इसमें छोटे-छोटे 36 “मिनी क्यूब” मिलकर एक “मदर क्यूब” बनाते हैं, और ऐसे दो मदर क्यूब मिलकर पूरा BHISHM Cube तैयार करते हैं। एक पूरा सिस्टम करीब 200 मरीजों का इलाज, यहां तक कि सर्जरी तक संभाल सकता है। इसे हाथ से, साइकिल से या ड्रोन के जरिए भी कहीं भी पहुंचाया जा सकता है।

हाई-टेक तकनीक और तेज तैनाती
BHISHM Cube को सिर्फ 12 मिनट में सेटअप किया जा सकता है, जो किसी भी आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में बेहद अहम है। इसमें RFID तकनीक के जरिए हर मेडिकल उपकरण को ट्रैक किया जा सकता है, और एक डिजिटल सिस्टम 180 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। साथ ही इसमें AI और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल होता है, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर मैनेजमेंट संभव होता है।
भारत की ‘मानवीय कूटनीति’ का उदाहरण
यह पहल Project Aarogya Maitri के तहत की गई है, जिसका मकसद जरूरत के समय दुनिया के देशों को तुरंत चिकित्सा सहायता देना है। किर्गिस्तान को यह सिस्टम देकर भारत ने यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ रणनीतिक साझेदार ही नहीं, बल्कि संकट में साथ खड़ा रहने वाला दोस्त भी है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
