Connect with us

कोरबा

कोरबा में होटल-ढाबों पर पुलिस की सघन जांच:होटल-ढाबों में अचानक पहुंची टीम, कई को नोटिस, एक ढाबा सील

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस ने कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए, जबकि एक ढाबा पहले ही सील किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एएसपी कटघोरा नितीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जांच की गई।

पुलिस होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चला रही है

पुलिस होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चला रही है

विभिन्न होटलों और ढाबों में पहुंची टीम

थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटघोरा-अंबिकापुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, बिलासपुर रोड के गगन होटल, काके ढाबा समेत कई प्रतिष्ठानों में जांच की। पासान थाना क्षेत्र में भी अचानक निरीक्षण किया गया।

शराब बेचने-पिलाने पर सख्त चेतावनी

हालांकि जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री या पिलाने जैसी गतिविधि नहीं मिली, लेकिन संचालकों को साफ चेतावनी दी गई कि नियम तोड़े तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लिखित नोटिस देकर शराब न बेचने और न पिलाने की हिदायत दी।

बिना ID किसी को ठहराने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने निर्देश दिया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को होटल या लॉज में न ठहराया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

पहले ही सील हो चुका है ढाबा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कटघोरा पुलिस ने तानाखार क्षेत्र के कंचन ढाबा में दबिश दी थी। वहां से अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। शराबखोरी कराते पकड़े जाने पर ढाबे को सील कर दिया गया था।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि कटघोरा उप संभाग में होटल, लॉज और ढाबों की जांच लगातार जारी रहेगी। नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम) 18 अगस्त  से 24 सितम्बर  2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थय संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थय कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षरण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जा रहा है। साथ ही एनीमिया स्क्रीनिंग की जा रही है। स्तनपान के लाभ एवं आयु अनुरूप आहार से सम्बन्धित जानकारी दिया जा रहा है तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती  जा रहा है तथा टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके लगाये जा रहे हैं।  
उन्होंने बताया कि बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जा रहा है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी  ने जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के  06 माह से 05  वर्ष तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थय केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें तथा बच्चों ( छूटे हुए तथा नियमित) टीकाकरण करावें। साथ ही स्वास्थय कार्यकर्ताओं, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के शतप्रतिशत लक्षित बच्चों को विटामिन “ए“  आयरन फोलिक एसिड की दवा तथा टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

Continue Reading

कोरबा

“माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।
इस संबंध में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार “माय भारत कार्यक्रम- मेरा युवा भारत” केंद्र सरकार की एक अभिनव पहल हैं। जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन किए जाने के लिए दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2026 को दो दिवसीय स्पेशल ड्राइव विशेष कैंप का आयोजन सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करने से युवाओं को सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा। उन्होंने जिले के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आने की अपील की हैं।

Continue Reading

कोरबा

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677