Connect with us

कोरबा

सहायक गे्रड-3 की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

Published

on

दावा-आपत्ति 04 मई से 18 मई तक आमंत्रित

कोरबा। कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) कोरबा द्वारा सीधी भर्ती सहायक ग्रेड-03 की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें निर्धारित तिथि व समय तक प्राप्त आवेदनों से पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। सूची अनुसार अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति आवेदन/अभ्यावेदन 04 मई से 18 मई 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 05.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कोरबा में रजिस्टर्ड डाक/कुरियर अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले अभ्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। दावा आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिला के वेब साईट www.korba.gov.in  में अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मो.नं.7974543179 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

बैंक क्रेडिट लोन मेले में 137 समूहों को 5.07 करोड़ रुपए की दी गई ऋण स्वीकृति

Published

on

42 समूहों को रू.1.18 करोड़ का वितरण

स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आजीविका से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में स्व-सहायता समूहों की दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 02 सितंबर 2026, बुधवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत बैंक क्रेडिट लोन मेले का आयोजन किया गया।

लोन मेले में स्व-सहायता समूहों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के लिए बैंक लिंकेज के माध्यम से 137 समूहों के लिए कुल रू.5 करोड़ 7 लाख की ऋण राशि स्वीकृत की गई। वहीं 42 स्व-सहायता समूहों को रू.1 करोड़ 18 लाख की ऋण राशि का वितरण किया गया। इससे समूह की दीदियों को स्वरोजगार एवं आयमूलक गतिविधियों को विस्तार देने में मदद मिलेगी।

इसी प्रकार उद्यम लोन (स्वयं सिद्ध) के अंतर्गत 28 प्रकरणों में कुल रू.28 लाख की ऋण राशि स्वीकृत की गई, जबकि रू.3 लाख की राशि का वितरण किया गया। उद्यम लोन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को छोटे उद्यम स्थापित करने एवं संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

लोन मेले में बैंक लिंकेज एवं ऋण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के साथ समूह की दीदियों को उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में लीड बैंक प्रबंधक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, बिहान की दीदियां एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

Published

on

श्रीकृष्ण के आदर्शों से संस्कारित हो नई पीढ़ी, भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प – सुधा झा

कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का दिल जीत लिया। पूरे मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

नन्हे राधा-कृष्ण के दर्शन से अभिभूत हुए उद्योग मंत्री व महापौर

कृष्ण जन्मोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने नन्हे राधा रानी एवं श्रीकृष्ण के स्वरूपों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, कृष्ण-राधा बनो, बच्चो का डांस प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने कृष्ण-राधा के मनमोहक रूप में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। आयोजन के दौरान पूजन, जन्मोत्सव, महाआरती, झूला एवं 56 भोग का कार्यक्रम भी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति की अध्यक्ष सुधा झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मिलाप बरेठ, अनिल वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की बहनें एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था के साथ बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना हमारा संकल्प – सुधा झा

कार्यक्रम में कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति की अध्यक्ष सुधा झा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति, श्रीकृष्ण के आदर्शों और सनातन परंपराओं के प्रति संस्कार एवं जागरूकता बढ़ाना है। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी

Published

on

कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

कोरबा। हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनकेएच कोरबा में नियमित रूप से विशेष कार्डियक सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने कार्डियक कैंप में 70 से अधिक मरीजों की जांच की। मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सलाह दी गई। हृदय रोग संबंधी गंभीर शिकायतों वाले मरीजों की आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।
एनकेएच में पिछले दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति संतोषप्रद बनी हुई है। कुछ मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज के दौरान मरीजों को दवाओं, आवश्यक सावधानियों और फॉलोअप की जानकारी भी दी गई।

500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी

एनकेएच कोरबा में अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से अधिक एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं। इसके अलावा 2 हजार से अधिक लोगों ने सीने में दर्द, सांस फूलने, धड़कन की अनियमितता सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय परामर्श लिया है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ आधुनिक कार्डियक जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार हृदय संबंधी बीमारी में समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। सीने में दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान या धड़कन की अनियमितता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। एनकेएच में विशेषज्ञ परामर्श के साथ एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी भी कम हुई है। इससे समय के साथ-साथ पैसे की बचत भी हो रही है।

9 सितंबर को डॉ. एस.एस. मोहंती देंगे परामर्श

एनकेएच में विशेषज्ञ कार्डियक सेवाओं का क्रम जारी है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. मोहंती 9 सितंबर को एनकेएच कोरबा में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय संबंधी समस्या, सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन की अनियमितता अथवा अन्य कार्डियक शिकायतों वाले मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ ले सकते हैं। एनकेएच प्रबंधन के अनुसार अस्पताल का उद्देश्य हृदय उपचार की आधुनिक सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार मिल सके तथा गंभीर हृदय रोगों के उपचार के लिए उन्हें दूर-दराज के शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677