Connect with us

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया स्थानीय परीक्षा परिणाम

Published

on

95.18 प्रतिशत रहा विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश
वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत, अभिभावकों के सहयोग के लिए व्यक्त किया गया आभार
कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री में 30 अप्रैल 2026 को सत्र 2025-26 की स्थानीय परीक्षाओं (कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं) का परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान से जिला प्रतिनिधि अर्जुन सिंह पटेल, हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह, समिति के सदस्य बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद फिरत राम साहू उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह निरंतर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिबिंब है। ‘ विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.18 प्रतिशत रहा।
कक्षा अरुण के छात्र दिव्यांश चौधरी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, निष्ठा मिश्रा ने 94 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम की छात्रा सलोनी सांडु ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नवीन साहू ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय के छात्र प्रीतशे सर्वेश्वर वर्मा ने 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, हर्षिता शर्मा ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय के छात्र आदित्य कुर्रे ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आवनी यादव ने 62 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ की छात्रा शिवानी कमलेश ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सत्य निर्मलकर ने 80.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा छठवीं के छात्र शशांक सिंह ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, धनराज साहू ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की छात्रा चंद्रावती टेकाम ने 86.0 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आनंदिता ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी की छात्रा नेहा चौधरी ने 90.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, साधना ने 78.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एकादश की छात्रा प्रज्ञा यादव ने 66.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सोनिया देवी ने 57.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी श्रीमती हेमलता साहू ने वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन शिक्षक श्रवण कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अब रोज दौड़ेगी:दो ट्रेनों का हुआ विलय, 1 अगस्त से एक ही नंबर 18249/18250 से मिलेगा दैनिक सफर

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं का विलय कर इसे प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। अब ट्रेन संख्या 18249/18250 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 1 अगस्त से रोजाना चलेगी

अब तक 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित होती थी। रेलवे ने दोनों सेवाओं का विलय कर एक ही ट्रेन नंबर के साथ इसे दैनिक कर दिया है।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को अब अलग-अलग ट्रेन नंबर और उनके संचालन के दिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। 18249/18250 हसदेव एक्सप्रेस के प्रतिदिन चलने से यात्रा की योजना बनाना पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक होगा।

15 आधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, दैनिक संचालन के दौरान हसदेव एक्सप्रेस में कुल 15 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

Continue Reading

कोरबा

चलती ट्रेन में टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश:दोस्त संग उज्जैन घूमने गया था कोरबा का युवक, बीना में गार्ड ने देखा शव

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले गुरुवार सिंह (30) का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सिंह बाइक बेचकर दोस्त के साथ उज्जैन घूमने गया था। परिजनों के अनुसार, उसका स्वभाव गुस्सैल था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार बीना के लिए रवाना हो गया। उसके पिता किसान होने के साथ मजदूरी भी करते हैं।

ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने GRP को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है। घटना गुरुवार देर रात की है।

गुरुवार सिंह दोस्तों के साथ उज्जैन घूमने गया था।

गुरुवार सिंह दोस्तों के साथ उज्जैन घूमने गया था।

भोपाल से रवाना होने के दो घंटे बाद मिली लाश

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित ठहराव ललितपुर था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर फंदे से लटके युवक पर पड़ी।

पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की पर गुरुवार सिंह की फंदे से लटकती लाश मिली है।

पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की पर गुरुवार सिंह की फंदे से लटकती लाश मिली है।

गार्ड की सूचना पर बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

इसके बाद गार्ड ने फौरन रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोकने का फैसला लिया गया। सूचना मिलने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौके पर मौजूद जीआरपी ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए बीना के सिविल अस्पताल भेजा।

ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। (फाइल फोटो)

ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। (फाइल फोटो)

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

पुलिस ने मौके से मृतक के सामान की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गुरुवार सिंह (30), निवासी कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। जीआरपी की शुरुआती पूछताछ में ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि गुरुवार सिंह भोपाल रेलवे स्टेशन से ही जनरल कोच में सवार हुआ था।

आधार कार्ड से मृतक युवक की पहचान हो पाई।

आधार कार्ड से मृतक युवक की पहचान हो पाई।

भोपाल से जनरल कोच में हुआ था सवार

यात्रियों के मुताबिक वह काफी देर तक कोच के गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहा था। इसके बाद वह कब शौचालय की ओर गया और यह घटना कैसे हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस यात्रियों के बयान दर्ज कर रही है।

हर पहलू से जांच कर रही जीआरपी

जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान भी जांच का हिस्सा बनाए जाएंगे।

Continue Reading

कोरबा

तेज रफ्तार स्कूटी हादसे में 9वीं के छात्र की मौत:कोरबा में स्कूटी डिवाइडर से टकराई, दोस्त घायल, 11 नाबालिग वाहन चालक गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सुनालिया मोड़ के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह (13) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी (13) गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, मिशन रोड निवासी हर्षवर्धन सिंह और वंशु कुमार जोशी बुधवार (29 जुलाई) शाम स्कूटी से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। स्कूटी हर्षवर्धन चला रहा था। सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में हर्षवर्धन का सिर डिवाइडर से टकराने से उसे गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठा वंशु उछलकर दूर जा गिरा और उसके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को उपचार के दौरान हर्षवर्धन ने दम तोड़ दिया, जबकि वंशु का इलाज जारी है।

परिवार और स्कूल में शोक

हर्षवर्धन की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। स्कूल में भी शोक का माहौल है। सहपाठी और शिक्षक इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिगों के वाहन चलाने पर फिर उठे सवाल

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार दोनों छात्र नाबालिग थे। लगातार जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों को चेतावनी देने के बावजूद नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर हादसों का कारण बन रही हैं।

अभियान में 11 नाबालिग चालक पकड़े गए

इसी बीच “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में 11 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। पुलिस ने अभिभावकों को भी नाबालिगों को वाहन न देने की सख्त हिदायत दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677