छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में 11वीं कक्षा के छात्र शिवम साहू ने मंगलवार शाम कुदरी बैराज से हसदेव नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा परिणाम खराब आने से परेशान था।

घटना से पहले छात्र ने अपने दोस्त को फोन पर बैराज में कूदने की बात बताई थी। शाम करीब 4 बजे एक ऑटो चालक ने युवक को बैराज के गहरे पानी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

बच्चे के तलाश अब भी जारी है
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार प्रशांत पटेल और कुदरी सरपंच की मौजूदगी में बचाव अभियान शुरू किया गया। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम बोर वाली कैमरे की मदद से छात्र की तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

कोरबा
कोटपा एक्ट के तहत कोरबा जिले में की गई चालानी कार्यवाही
कोरबा। सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट, 2003 के प्रावधानों के अनुसार 06 मई 2026 और 07 मई 2026 को प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में सुनील सांडे, ऋषि साहू, वीरेंद्र भगत (औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, कोरबा) तथा संतोष केवट (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) की टीम ने कोरबा के रिस्दी क्षेत्र, जिला अस्पताल परिसर के आसपास और कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्थित पान दुकानों, चाय ठेलों, भोजनालयों और किराना दुकानों की जांच की। जांच के दौरान कोटपा एक्ट की धारा 4 और 6 के उल्लंघन पर कुल 35 दुकानों में कार्रवाई की गई, जिसमें 5 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया जबकि शेष 30 दुकानों पर कुल 2,070 रुपए का चालान किया गया। यह प्रवर्तन कार्य आगे भी कोरबा जिले के सभी विकासखण्डों में निरंतर रूप से किया जाता रहेगा।
कोटपा एक्ट, 2003 के प्रावधानों के अनुसार धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध है। धारा 5 में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध का प्रावधान है। धारा 6 में नाबालिगों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का प्रावधान है। वहीं धारा 7, 8 और 10 में बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनी के सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध शामिल है। धारा 4 और 6 के उल्लंघन पर 200 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कोरबा
शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव
कोरबा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्ड धारक हितग्राहियों को खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह चावल उत्सव आयोजित किए जाने के संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चावल उत्सव कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को संबंधित उचित मूल्य दुकानों में उपस्थित रहकर खाद्यान्न वितरण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

7 मई को कोरबा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया गया। आगामी महीनों में भी प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को मई एवं जून माह का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है।

जिले में आयोजित चावल उत्सव कार्यक्रम की फोटोग्राफ खाद्य विभाग की विभागीय वेबसाइट पर प्रत्येक माह अपलोड की जा रही हैं।


कोरबा
दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सर्वे शुरू
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ एवं पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य महावीर जैन सेवा संस्थान, जयपुर के सहयोग से किया जाएगा। सर्वे के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर एवं चश्मा सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने नगर निगम, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को पात्र हितग्राहियों की पहचान कर त्वरित सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तैयार सूची को सुशासन तिहार 2026 के दौरान आयोजित शिविरों में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर जमा किया जाएगा।
सर्वे सूची में हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार, प्रतिशत एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी शामिल की जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजना के लाभ से वंचित न रहे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
