विदेश
उ.कोरिया की दुश्मनों को सीधी चेतावनीः किम जोंग की हत्या की भूल मत करना, तुरंत छेड़ देंगे परमाणु युद्ध
प्योंगयांग, एजेंसी। उत्तर कोरिया (North Korea) ने अपने संविधान में बड़ा बदलाव करते हुए नया परमाणु प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत अगर देश के नेता किम जोंग उन ( Kim Jong Un) पर हमला होता है या परमाणु कमांड सिस्टम खतरे में पड़ता है, तो तुरंत स्वचालित तरीके से परमाणु हमला किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव 22 मार्च को किया गया था, लेकिन अब इसकी जानकारी सार्वजनिक हुई है। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हमलों के बाद उत्तर कोरिया अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क हो गया है।

उत्तर कोरिया के संविधान के परमाणु नीति वाले आर्टिकल-3 में कहा गया है कि यदि दुश्मन सेना देश की परमाणु कमांड व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है, तो जवाब में तुरंत परमाणु हमला किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का मकसद किम जोंग उन और उनके शीर्ष सैन्य नेतृत्व को किसी संभावित हमले से बचाना है। इससे यह संदेश भी दिया गया है कि उत्तर कोरिया अपने नेतृत्व पर किसी भी हमले को सीधे परमाणु युद्ध की स्थिति मानेगा। इसी बीच उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया सीमा के पास नई 155 एमएम स्वचालित तोप भी तैनात की है।
इसकी रेंज लगभग 60 किलोमीटर बताई जा रही है, जिससे दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल तक खतरा बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया के पास फिलहाल 50 से ज्यादा परमाणु बम हो सकते हैं। साथ ही उसके पास इतना रेडियोधर्मी पदार्थ मौजूद है कि वह आने वाले समय में और कई परमाणु हथियार बना सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम एशिया में सैन्य तनाव और बढ़ा सकता है, खासकर ऐसे समय में जब उत्तर और दक्षिण कोरिया के रिश्ते पहले से बेहद खराब चल रहे हैं।

देश
गोल्ड क्रैश का असर, चीन के बड़े बैंकों ने ट्रेडिंग सर्विस की बंद
बीजिंग/मुंबई, एजेंसी। कुछ महीने पहले तक लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा था सोना अब तेज गिरावट के दौर से गुजर रहा है। इस गिरावट के बीच चीन के बड़े बैंकों ने आम निवेशकों के लिए गोल्ड और अन्य प्रीशियस मेटल्स की ट्रेडिंग सेवाएं सीमित या बंद करना शुरू कर दिया है।
इस साल की शुरुआत में सोने की कीमत 5,600 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी जो अब गिरकर 4000 डॉलर से नीचे आ गई हैं। भारतीय मूल्य में लगभग 1.97 लाख रुपए से गिरकर 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई है यानी कुछ ही महीनों में लगभग 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (करीब 29%) की गिरावट दर्ज की गई है।

चीन ने क्या लिया फैसला
चीन के सबसे बड़े बैंक इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC) ने घोषणा की है कि वह 24 जुलाई के बाद से शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से जुड़े प्रीशियस मेटल्स ट्रेडिंग प्रोडक्ट्स में व्यक्तिगत निवेशकों के लिए इंटरमीडियरी सेवाएं बंद कर देगा।
इसका मतलब है कि आम निवेशक बैंक के जरिए गोल्ड और सिल्वर की डायरेक्ट ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। ग्राहकों को 24 जुलाई से पहले अपनी ओपन पोजीशन बंद करने के लिए कहा गया है। इसी तरह चाइना गुआंगफा बैंक ने भी ग्राहकों को तय समय सीमा के भीतर अपनी पोजीशन बंद करने का निर्देश दिया है, अन्यथा महीने के अंत तक उन्हें जबरन क्लोज किया जाएगा।

निवेश पर पूरी रोक नहीं
बैंकों ने साफ किया है कि पूरी तरह निवेश बंद नहीं किया जा रहा है। ग्राहक अब भी गोल्ड ETF और गोल्ड अक्यूम्युलेशन प्लान जैसे विकल्पों में निवेश कर सकते हैं। केवल हाई-रिस्क ट्रेडिंग और डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स पर रोक लगाई जा रही है।
बैंक क्यों ले रहे हैं यह कदम?
विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण जोखिम बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान तनाव, ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी और वैश्विक महंगाई की चिंताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसी वजह से बैंकों ने जोखिम कम करने के लिए यह कदम उठाया है ताकि आम निवेशकों को बड़े नुकसान से बचाया जा सके।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे फैसले
यह पहली बार नहीं है जब चीन में इस तरह की सख्ती की गई हो। इससे पहले भी कई चीनी बैंक रिटेल निवेशकों के लिए प्रीशियस मेटल्स ट्रेडिंग पर प्रतिबंध या सीमाएं लगा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में चीन का फोकस धीरे-धीरे संस्थागत निवेश की ओर बढ़ा है।
बिज़नस
शेयरों में गिरावट से घटी Elon Musk की नेटवर्थ, खो दिया दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर का खिताब
वाशिंगठन, एजेंसी। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब खरबपति नहीं रहे हैं। दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का छोटा सा दौर खत्म हो गया। SpaceX (SPCX) और Tesla (TSLA) के शेयरों में भारी गिरावट के चलते मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है जिससे उन्होंने ट्रिलियनेयर का रिकॉर्ड खो दिया।

नेटवर्थ में बड़ी गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को मस्क की नेटवर्थ गिरकर 946 बिलियन डॉलर रह गई। कुछ ही हफ्ते पहले उनकी नेटवर्थ लगभग 1.11 ट्रिलियन डॉलर और हाल ही में सबसे ज्यादा 1.32 ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ होने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि गिरावट के बावजूद मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

SpaceX के शेयर हुए क्रैश
हाल ही में SpaceX के शेयर 225.64 डॉलर के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद इनमें तेज गिरावट देखने को मिली। शेयर अपने उच्चतम स्तर से करीब 30% टूटकर 154–156 डॉलर के दायरे में आ गए। एक ही दिन में SpaceX में करीब 16% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मस्क की संपत्ति में लगभग 240 बिलियन डॉलर की कमी आई। Tesla के शेयर भी हाल के दिनों में 6–9% तक गिरकर 375 डॉलर के आसपास आ गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
क्यों गिरे शेयर?
आईपीओ के तुरंत बाद स्पेसएक्स द्वारा अंतरिक्ष में नए डेटा सेंटर और एआई संबंधित परियोजनाओं के लिए 25 बिलियन डॉलर के बॉन्ड्स बेचने की योजना ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का AI रेस में आगे बढ़ने के लिए बड़े अधिग्रहण और शेयर डाइल्यूशन जैसे कदम भी बाजार को अस्थिर कर रहे हैं।
विदेश
ट्रम्प की धमकी से ईरान नाराज, अमेरिका से बातचीत रोकी:कहा- दबाव में बात नहीं करेंगे, अमेरिकी अधिकारियों के साथ हाथ भी नहीं मिलाया
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन, एजेंसी। स्विट्जरलैंड में 21 जून को ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत ट्रम्प की धमकी की वजह से खत्म हो गई। ईरानी वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा, “करीब 80 मिनट की बातचीत के बाद मुझे पता चला कि ट्रम्प ने हमारे राष्ट्रपति, हमारी वार्ता टीम और हमारे इलाके को लेकर धमकी भरे बयान दिए हैं।”

गालिबाफ ने कहा कि इसके बाद ईरानी डेलिगेशन ने बैठक खत्म कर दी और वहां से चला गया। उन्होंने बताया कि बाद में अमेरिकी पक्ष ने मध्यस्थों के जरिए एक और बैठक करने की इच्छा जताई, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया।
ईरानी टीम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ हाथ मिलाने और संयुक्त फोटो सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसे लेकर जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा,
लोग सोचते हैं कि केवल नेतन्याहू ही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन कई बार ट्रम्प के अचानक और सख्त बयानों से भी तनाव पैदा हो जाता है।
दरअसल, जब अमेरिका-ईरान के प्रतिनिधि बातचीत कर रहे थे, तभी ट्रम्प ने ईरान को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि ईरान तुरंत लेबनान में हिजबुल्ला को परेशानी पैदा करने से रोके। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो हम ईरान पर फिर बहुत सख्त हमला करेंगे।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची स्विट्जरलैंड में आयोजित लेक लूसर्न समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत करते हुए।
PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान वार्ता सफल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत सकारात्मक रही। दोनों पक्ष 60 दिन के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने, हाई लेवल कमेटी बनाने और तकनीकी स्तर की वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए।
अमेरिका ने ईरान को 60 दिन तेल बेचने की छूट दी
ट्रम्प प्रशासन ने ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर 21 अगस्त तक के लिए प्रतिबंधों में ढील दे दी। अमेरिका का कहना है कि यह फैसला होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही जारी रखने पर ईरानी सहमति के बाद लिया गया।
ईरान ने कहा- बातचीत के बीच भी सेना पूरी तरह अलर्ट
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी गदीर नेजामी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी रहने के बावजूद सेना की तैयारियों में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है।
होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी
करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। यह टैंकर किस देश के हैं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई हैं। हालांकि, जहाजों की संख्या अभी भी युद्ध से पहले के स्तर से काफी कम है।
स्विट्जरलैंड वार्ता के बाद गालिबाफ और अराघची ओमान रवाना
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ बातचीत के बाद ओमान पहुंचे हैं। वहां होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन पर चर्चा होगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
