कोरबा
सीईओ के इंतजार में 3 घंटे बैठे जनप्रतिनिधि, दिया धरना:नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, मंत्री ने हटाने की बात कही
कोरबा। कोरबा में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन गया। जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग के बैठक में अनुपस्थित रहने से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि परिसर में धरने पर बैठ गए।
जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर मनमानी, अनदेखी और विकास कार्यों में पारदर्शिता न बरतने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इस्तीफे तक की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा के लिए जनपद सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। हालांकि, लगभग तीन घंटे के इंतजार के बाद भी सीईओ बैठक में नहीं पहुंचे।
इसके बाद जनप्रतिनिधियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।



अफसर पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप
धरने के दौरान अध्यक्ष पवन सिंह ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में निर्वाचित प्रतिनिधियों की राय को महत्व नहीं दिया जाता और प्रशासनिक स्तर पर एकतरफा फैसले लिए जा रहे हैं। इससे क्षेत्रीय विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं।
धरने पर बैठे सदस्यों ने डीएमएफ (जिला खनिज निधि) फंड के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि जनता के विकास के लिए मिलने वाली इस राशि के उपयोग में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के चयन और स्वीकृति प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जाता, जिससे उनकी भूमिका केवल औपचारिक बनकर रह गई है।

कमीशनखोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की उपेक्षा एक गंभीर विषय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन की सूचना मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक गंभीर मसला है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि जिला पंचायत सीईओ का रवैया ऐसा ही रहता है, तो उनसे और कलेक्टर से बात की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समस्या का समाधान नहीं निकलता है, तो सीईओ को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को दी गई योजनाओं की जानकारी एवं लाभ
शिविर में 370 आवेदनों का हुआ निराकरण
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में 1114 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से 370 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

सुशासन तिहार शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमती राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी, हरिशंकर यादव, श्रीमती कुंती चन्द्रा सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण आसान हो गया है। शिविर में सभी अधिकारियों की उपस्थिति रहती है। इसके अलावा जरूरतमंद हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया जा रहा है।

शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शासन की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ संबंधी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, कृषि, राजस्व, श्रम, शिक्षा, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों ने अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए नागरिकों को जागरूक किया।

जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई तथा मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही अन्य योजनाओं के अंतर्गत भी पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ खगेष निर्मलकर सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोरबा
सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम
ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोढा में आज बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कटघोरा प्रेमचन्द्र पटेल द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत तथा जनपद सदस्य श्रीमती अंजली कौशल श्रीवास और श्रीमती गंगोत्री चन्द्रपाल मरार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चोढा की सरपंच श्रीमती सुनीता करपे ने की। इसके साथ ही मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, उतरदा और नेवसा पंचायतों के सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत हितग्राही किताब सिंह, घासीराम को डीजल पंप उपलब्ध कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सात हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने छह हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश और एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया। राजस्व विभाग द्वारा छह हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और चार हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची प्रदान की गई।

शिविर में कुल 576 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 का त्वरित निराकरण किया गया। क्लस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों में चोढा, मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, सिरली, कसियाडीह, उतरदा और नेवसा शामिल रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं और जानकारी आसानी से प्राप्त होती है। जो नागरिक जिला या जनपद स्तर तक नहीं जा पाते, उन्हें शिविरों के माध्यम से योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि शिविर अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
कोरबा
सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान:वर्षों का इंतजार खत्म, विमला बाई को मिला पक्का मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार 2026‘ प्रदेश में जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहकर गांव-गांव पहुंचते हुए जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम चुइया निवासी विमला बाई के जीवन में भी सुशासन तिहार नई खुशियां लेकर आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का आवास मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। लंबे समय तक कच्चे मकान में जीवन यापन करने वाले इस परिवार को अब सुरक्षित और सुविधायुक्त आशियाना मिल गया है। पक्के घर ने न केवल उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान दिया है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और सुकून भी बढ़ाया है।
श्रीमती विमला बाई, पति प्यारेलाल, एक साधारण गृहिणी हैं। उनका परिवार लंबे समय से आर्थिक अभावों के बीच कच्चे मकान में रह रहा था। बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं गर्मी के मौसम में भी कच्चा मकान असुविधा का कारण बनता था। मौसम की मार और सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेहतर जीवन का सपना संजोए रखा।
उन्होंने बताया कि उनके दो लड़के हैं और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद उनका यह सपना साकार हुआ। लगभग दो से तीन माह पूर्व ही उनका आवास बनकर तैयार हो चुका है। शासन से मिली सहायता राशि एवं स्वयं की बचत से उन्होंने अपने नए घर का निर्माण कराया है। अब परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी सुरक्षित एवं संतोषपूर्ण वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं। आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर, चुइया में श्रीमती विमला बाई को आवास की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं।
विमला बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जैसे गरीब परिवारों को नया जीवन दिया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
