Connect with us

कोरबा

कोरबा में हीट स्ट्रोक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत:पाली के नौकोनिया तालाब किनारे मरे पड़े दिखे, वन विभाग ने दफनाया

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा जिले में भीषण गर्मी और लू से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है। यह घटना पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब किनारे शनिवार को सामने आई, जहां हीट स्ट्रोक से चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर गए। रविवार को भी दोपहर में कुछ और चमगादड़ों की मौत हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। नौकोनिया तालाब के पास पेड़ों पर हर साल हजारों प्रवासी चमगादड़ बसेरा करते हैं। इस साल इनकी संख्या अधिक थी।

प्रचंड गर्मी और तेज लू के कारण चमगादड़ गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे बेहोश होकर पेड़ों से नीचे गिर रहे हैं, जिससे तालाब किनारे सैकड़ों मृत चमगादड़ों के शव बिखर गए हैं।

दफनाए गए मृत चमगादड़

इस मंजर को देखकर ग्रामीण चिंतित हो गए और उन्हें संक्रमण फैलने का डर सताने लगा। तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

वन विभाग द्वारा मृत चमगादड़ों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया जा रहा है। साथ ही, पेड़ों पर पानी का छिड़काव कर जीवित चमगादड़ों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच में हीट स्ट्रोक की पुष्टि

पाली वन परिक्षेत्र के रेंजर योगेश्वर बंजारे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जांच में पता चला कि तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक की वजह से चमगादड़ों की मौत हुई है। मौके पर करीब 200 चमगादड़ मृत मिले, जिन्हें जांच के बाद जला दिया गया।

गर्मी से अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

इस बीच, भीषण गर्मी का असर इंसानों पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और लू के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। डॉक्टरों ने नौतपा से पहले ही गर्मी के तेवर को देखते हुए स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई है।

दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और बाजार और मुख्य मार्ग वीरान दिखते हैं। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

Published

on

एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

कोरबा, 10 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहनों में मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर संबंधित स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा तत्काल मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के अधिकारियों को अवैध डम्पिंग के संबंध में सूचित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान उक्त स्थल पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एन.टी.पी.सी. लिमिटेड के विरुद्ध 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी श्री सोनकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई

Published

on

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने एक वर्ष के लिए जिला बदर के दिए आदेश
कोरबा, 10 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट ECINET का आयोजन किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित उक्त कार्यक्रम के पूर्व तैयारी हेतु दिनांक 10.09.2026 को कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के उच्च अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंस (VC) के माध्यम से आयोजित की गई।
उक्त वीडियो कांफ्रेंस (VC) में श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय ईएलसी नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापकगण,स्वीप नोडल अधिकारी, सामान्य निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित हुए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस में 8 अक्टूबर 2026 के रीजनल कॉन्फ्रेस की समुचित तैयारी तथा समस्त जिलों के स्कूलों, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) के गठन एवं ईसीआई नेट ECINET पर ऑनबोर्डिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित किए जा रहे रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी के कार्यक्रम में कोरबा जिले से प्रत्येक विधानसभा से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चिन्हांकित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी, उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित किए जाने वाले युवा छात्र-छात्राये, ईएलसी के प्रभारी नोडल अधिकारी, विधान सभा इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के प्रभारी नोडल अधिकारी कोऑर्डिनेटर आदि सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रियाओं तथा भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका व कार्यप्रणाली से परिचित कराना हैं। इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन का उद्देश्य हर युवा भारतीय नागरिक को भारत की चुनावी प्रणाली प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदार बनाना हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677