Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

Published

on

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री, कलाकार एवं साहित्यकार हुए रवाना
छत्तीसगढ़ के शिवालयों की माटी और पावन नदियों का जल भगवान सोमनाथ को श्रद्धालु करेंगे अर्पित

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र है। सोमनाथ मंदिर को अनेक बार आक्रांताओं ने तोड़ा, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, ये देशवासियों की अटूट आस्था का परिणाम है। 

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के तहत विशेष ट्रेन से छत्तीसगढ़ से सोमनाथ के लिए 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री, राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार एवं साहित्यकार रवाना हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के शिवालयों की पावन भूमि के माटी कलश और पावन नदियों का जल कलश बाबा सोमनाथ को अर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सोमनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। 

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत गौरवशाली दिन है जब प्रदेश भर से 1000 से अधिक श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं, उन्होंने भारत की आजादी के बाद राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक के रूप में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। 75 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर का लोकार्पण किया था। 

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ से पद्मश्री, राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार एवं साहित्यकार इस यात्रा में अपने साथ अपने-अपने क्षेत्रों के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के शिवालयों की पावन माटी और पावन नदियों कंे जल कलश लेकर रवाना हो रहे हैं। यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण है।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ धाम की यह यात्रा श्रद्धालुओं को केवल आध्यात्मिक अनुभूति ही नहीं बल्कि भारत की महान सांस्कृतिक परम्परा और राष्ट्रीय गौरव को निकट से अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगी। भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि वे हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित भारतवर्ष को समृद्धि, शांति और विकास के पथ पर अग्रसर करें। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। 
इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक धरमलाल कौशिक, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित नप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती कलेक्टर हर साल अपनी सैलरी से देंगे 10 हजार:आदिवासी समाज के उत्थान के लिए की घोषणा, एसपी समेत सैकड़ों ने किया समर्थन

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने हर साल अपने वेतन से 10 हजार रुपए समाज के उत्थान हेतु गठित होने वाली समिति को देने का संकल्प लिया। इस घोषणा के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने पहल का समर्थन करते हुए सहयोग की सहमति जताई।

कलेक्टर तोपनो ने कहा कि यदि समाज की समिति का गठन नहीं हुआ है, तो उसका जल्द पंजीयन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता करना है। समिति में एकत्रित राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

मैं खुद एक आदिवासी परिवार से आता हूँ

कलेक्टर ने अपनी व्यक्तिगत प्रेरणा साझा करते हुए कहा, “मैं स्वयं एक आदिवासी परिवार से आता हूँ। आज मैं सक्षम हूँ और एक सरकारी पद पर हूँ, इसलिए समाज के लिए यह योगदान देना मेरा दायित्व है।” उन्होंने समाज के अन्य सक्षम और संपन्न व्यक्तियों से भी इस अभियान में आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

कलेक्टर की इस घोषणा का कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने व्यापक स्वागत किया। इस सार्वजनिक समर्थन ने सामूहिक सहयोग का संदेश दिया। विश्व आदिवासी दिवस पर हुई यह पहल जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे सामाजिक सहभागिता की एक सकारात्मक दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में रील और व्यूज के लिए बोलेरो से स्टंट:कार में सवार युवकों ने हाथ में शराब की बोतल लेकर घुमाई कार, पुलिस ने पकड़ा

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के हेलीपैड में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवक ने बोलेरो से खतरनाक स्टंट किया। चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर युवक स्टंट करता नजर आया। उसके हाथ में शराब की बोतल भी थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वीडियो और सबूतों के आधार पर पुलिस ने चालक राहुल पटेल की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो को भी जब्त किया गया है।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे रील बनाने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

बीते दिनों कुछ युवक बोलेरो वाहन (CG 12 BK 5855) में सवार होकर यहां पहुंचे थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन चलते समय एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है और उसके हाथ में शराब की बोतल भी है। इस स्टंटबाजी के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

पुलिस ने चालक की पहचान कर पकड़ा

युवकों ने रील बनाने के बाद खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने सबूतों और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में बोलेरो चालक राहुल पटेल की पहचान हुई। वह राकेश पटेल का बेटा है और सुभाष ब्लॉक शॉपिंग सेंटर के पीछे रहता है।

व्यूज के लिए कर रहे थे स्टंट

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। स्टंट में इस्तेमाल बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे रील बनाने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हेलीपैड क्षेत्र में पहले भी युवक इस तरह स्टंट करते हुए रील बना चुके हैं। खुले मैदान और कम आवाजाही के कारण युवक यहां वाहन लेकर पहुंचते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा: एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

Published

on

थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

थाना कटघोरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई

थाना कटघोरा का अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 103(1) BNS

कोरबा। थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरमुड़ा के पास दिनांक 08.08.2026 को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र खुलासे एवं मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने हेतु थाना कटघोरा एवं साइबर पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पार्टी & वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर कैम्प किए रहे ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नितेश कुमार ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा एवं साइबर थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

मृतिका की पहचान

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ की गई। साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान प्रकरणों की जानकारी एवं मृतिका के हुलिया के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए गए।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप जानकारी मिली की एक महिला जो की ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, मैं निवासरत थी शुक्रवार रात से ग़ायब है।

जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

उक्त जानकारी मिलने पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उसके महिला के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े संभावित संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना के पूर्व शाम को ग्राम अमलडिहा निवासी किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल एवं अजय कुमार धनवार को महिला के साथ देखा गया था।

उक्त जानकारी के आधार पर दोनों संदिग्धों की पतासाजी की गई। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान किरण कुमार पटेल द्वारा प्रारंभ में घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में गहन पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, घटना के दिन दोनों आरोपी मृतिका को घटनास्थल की ओर ले गए थे, जहां तीनों द्वारा शराब का सेवन किया गया। उसके बाद मृतिका ओर अजय कुमार धनवार के बीच पूर्व से संबंध होने से शारीरिक शारीरिक संबंध बनाया गया ! बाद में किरण कुमार पटेल द्वारा भी मृतिका के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया जिस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी ।

घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा मृतिका के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा घटनास्थल से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार पिता किताब धनवार निवासी अमलडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर पतासाजी की जा रही है।

तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच

पुलिस द्वारा प्रकरण में उपलब्ध भौतिक, परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया। साक्ष्यों के आधार पर घटना की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677