Connect with us

कोरबा

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में 29 जून को होगी हसदेव आरती, जल संरक्षण और नदी स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश

Published

on

नमामि हसदेव सेवा समिति ने नागरिकों से परिवार सहित शामिल होकर हसदेव नदी संरक्षण अभियान को मजबूत बनाने की अपील की
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित की जाने वाली हसदेव आरती का आयोजन इस माह 29 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में आयोजित होगा।

समिति के अनुसार हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा जिले के अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होते हैं।
समिति ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली इस बार की हसदेव आरती में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक यजमान के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कामेश्वर धर दीवान (जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में राजेश अग्रवाल (डायरेक्टर, कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज, कोरबा), संदीप शर्मा (जिलाध्यक्ष, आदित्य वाहिनी, कोरबा), बसंत कुमार रस्तोगी (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा) तथा आशीष कुमार श्रीवास्तव (वित्तीय एवं म्यूचुअल फंड सलाहकार, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस, कोरबा) सहभागी होंगे।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें। समिति का मानना है कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण संभव है और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जल संसाधन सुनिश्चित किए जा सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों एवं राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित, सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
नोडल अधिकारी के रूप में आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा राज्योत्सव के आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के समन्वय एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Continue Reading

कोरबा

निर्यात कार्यशाला में उद्यमियों को दी गई निर्यात प्रक्रियाओं और अवसरों की जानकारी

Published

on

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को निर्यात की प्रक्रियाओं, उपलब्ध अवसरों तथा उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में निर्यात कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का आयोजन आरएएमपी योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड के माध्यम से किया गया। इसमें जिले के लगभग 30 उद्योगपति एवं उद्यमी शामिल हुए।
कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को निर्यात गतिविधियों से जुड़ने और अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार तलाशने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। जिले में निर्यात संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल की गई।

Continue Reading

कोरबा

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलासपुर में

Published

on

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसका प्रारूप तैयार करने के संबंध में 28 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे से देवकी नंदन दीक्षित सभागृह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में संभाग स्तरीय समूह चर्चा एवं परामर्श बैठक आयोजित की गई है। राज्य शासन द्वारा गठित समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में विभिन्न संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों से विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे।
      बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संगठनों के प्रमुखों के साथ शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित नागरिकों, विशिष्ट नागरिकों, गणमान्य नागरिकों तथा निगम, मंडल एवं आयोगों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने 25 जून 2026 की अधिसूचना द्वारा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति  रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी शत्रुघ्न सिंह एवं एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती ज्योति रानी सिंह सदस्य हैं।
     समिति छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करेगी। विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण से संबंधित विषयों पर सुझाव देना भी समिति के दायित्वों में शामिल है। इसके लिए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। समिति अन्य राज्यों में प्रचलित समान नागरिक संहिता संबंधी व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करेगी। प्राप्त सुझावों और अध्ययन के आधार पर समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही आवश्यक विधायी एवं प्रशासनिक अनुशंसाएं भी दी जाएंगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677