Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Published

on

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक सहमति

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

70 नालों के गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने बनेगा व्यापक तंत्र

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का भ्रमण कर नगर निगम, स्मार्ट सिटी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी और नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे भी उनके निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज बिलासपुर में मंगला स्थित 10 एमएलडी एवं 6 एमएलडी क्षमता के निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कोनी कन्वेंशन सेंटर, शिवघाट बैराज, रामसेतु के बाईं ओर अटल पथ निर्माण, अशोकनगर-बिरकोना सड़क गौरव पथ निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने में आ रही बाधाओं का निराकरण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसटीपी निर्माण में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ठेकेदार निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है और शहरवासियों की भावनाओं से जुड़ी हुई है। इसके संरक्षण एवं पुनरुद्धार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अरपा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और उसके पुनरुद्धार के लिए तैयार 250 करोड़ 93 लाख रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए इसे शीघ्र धरातल पर उतारने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर के लगभग 70 नालों का दूषित पानी सीधे अरपा नदी में गिर रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम द्वारा 250 करोड़ 93 लाखि रुपये की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया गया है। इसके तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 17 किलोमीटर लंबाई में प्रवाहित 70 नालों के दूषित जल को उपचारित करने की व्यापक योजना बनाई गई है। परियोजना में 57 स्थानों पर इंटरसेप्शन एवं डाइवर्जन स्ट्रक्चर, 13 स्थानों पर डाइवर्जन वियर, 9.99 किलोमीटर डाइवर्जन सीवर, 2.77 किलोमीटर सीवरेज पंपिंग राइजिंग मेन, 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन, 2 नए एसटीपी सहित विद्युतीकरण एवं इंस्ट्रूमेंटेशन कार्य शामिल हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से नालों का गंदा पानी नदी में जाने से पहले उपचारित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर राज्य शासन स्तर पर त्वरित स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अरपा नदी के संरक्षण का कार्य जल्द प्रारंभ हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में बेतरतीब ढंग से लगे बिजली के खंभों एवं ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही भविष्य में नए बिजली खंभे अथवा ट्रांसफार्मर स्थापित करने से पूर्व नगर निगम की अनिवार्य सहमति लेने के निर्देश दिए। कोनी स्थित कन्वेंशन सेंटर के लिए पर्याप्त वाहन पार्किंग विकसित करने तथा उसके पीछे स्थित शासकीय भूमि का उपयोग पार्किंग के रूप में किए जाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के सभी काम समय पर पूर्ण हों, और लोगों को त्वरित रूप से इनका लाभ मिले। ठेकेदारों को पेनाल्टी अथवा सजा दिलाना हमारा उद्देश्य नहीं है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विकास परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से बिलासपुर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और शहर की दशा एवं दिशा में व्यापक परिवर्तन आएगा। 

उप मुख्यमंत्री श्री साव के निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी पूरे समय साथ थे। उन्होंने भी अधिकारियों को लम्बे समय से अधूरे पड़े इन कार्यों को जल्द पूर्ण करने का व्यवहारिक समाधान सुझाया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

Oath-Taking Ceremony of Newly Elected Office Bearers of CMOAI SECL Branch Held

Published

on

BIlaspur/Korba. The oath-taking ceremony of the newly elected office bearers of the South Eastern Coalfields Limited (SECL) Branch of the Coal Mines Officers’ Association of India (CMOAI) was held 27 June 2026, at Vasant Club, Vasant Vihar, SECL.

The ceremony was graced by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL, as the Chief Guest. Addressing the gathering, he expressed confidence that the newly elected executive committee would work constructively towards safeguarding the interests of officers while contributing positively to the growth and progress of both the Association and the Company.

On the occasion, Shri Ashish Tyagi (President), Shri Tilak Raj and Shri Ajay Pandit (Vice Presidents), Shri Alok Khullar (General Secretary), Dr. Anu Neha and Dr. Sumit Krishnan (Joint General Secretaries), Shri Anup Rahate (Treasurer) and Shri Ajay Gupta (Joint Treasurer) took the oath of office.

It is noteworthy that, as part of the election process for the CMOAI SECL Branch, polling was conducted at the SECL Headquarters on 6 June 2026 and across SECL Areas on 7 June 2026. The election results were declared on 8 June 2026.

The oath-taking ceremony was attended by a large number of SECL officers and members of CMOAI.

Continue Reading

कोरबा

सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में दिनांक 27 जून 2026 को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिकारियों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ संगठन और कंपनी की प्रगति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान संपन्न हुआ था। इसके उपरांत 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में एसईसीएल के अधिकारीगण एवं सीएमओएआई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में 29 जून को होगी हसदेव आरती, जल संरक्षण और नदी स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश

Published

on

नमामि हसदेव सेवा समिति ने नागरिकों से परिवार सहित शामिल होकर हसदेव नदी संरक्षण अभियान को मजबूत बनाने की अपील की
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित की जाने वाली हसदेव आरती का आयोजन इस माह 29 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में आयोजित होगा।

समिति के अनुसार हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा जिले के अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होते हैं।
समिति ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली इस बार की हसदेव आरती में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक यजमान के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कामेश्वर धर दीवान (जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में राजेश अग्रवाल (डायरेक्टर, कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज, कोरबा), संदीप शर्मा (जिलाध्यक्ष, आदित्य वाहिनी, कोरबा), बसंत कुमार रस्तोगी (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा) तथा आशीष कुमार श्रीवास्तव (वित्तीय एवं म्यूचुअल फंड सलाहकार, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस, कोरबा) सहभागी होंगे।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें। समिति का मानना है कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण संभव है और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जल संसाधन सुनिश्चित किए जा सकते हैं।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677