कोरबा
स्ट्रीट लाइट-पोल से करंट लगने से 2 गायों की मौत:कोरबा में गौ रक्षक दल ने किया अंतिम संस्कार, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग
कोरबा। कोरबा में मंगलवार रात घंटाघर चौक स्थित वर्धमान ज्वैलर्स के सामने स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट प्रवाहित होने से एक गाय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

पहली घटना से कुछ घंटे पहले पोड़ीबहार क्षेत्र के स्वागत द्वार के पास भी इसी तरह की घटना हुई। करंट प्रवाहित स्ट्रीट लाइट पोल की चपेट में आने से एक अन्य गाय की मौत हो गई। लगातार हुई इन घटनाओं से नगर निगम और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।
गौ रक्षक दल ने किया अंतिम संस्कार
दोनों गायों का अंतिम संस्कार गौ रक्षक दल के सदस्यों ने किया। दल ने नगर निगम और बिजली विभाग से शहर में खुले तारों, करंट प्रवाहित पोल और अन्य विद्युत उपकरणों की तुरंत जांच कराने की मांग की।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग
गौ रक्षक दल ने चेतावनी दी कि समय पर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो भविष्य में ऐसे हादसों का शिकार केवल पशु ही नहीं, आम नागरिक भी हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से विद्युत व्यवस्था सुधारने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।

कोरबा
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय योजनाओं व लंबित प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा
पीएम स्वनिधि योजना में पात्र स्ट्रीट वेंडरों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में निराकरण करने हेतु किया निर्देशित
सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निराकरण में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करे। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर ईशान जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए शेष पात्र किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की प्रगति का जानकारी लेते हुए संयुक्त खाताधारक किसानों का भी नियमानुसार पंजीयन कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राजस्व पट्टाधारियों का शत प्रतिशत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन कराने निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने नगरीय निकायों में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें त्वरित रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्ट्रीट वेंडरों की पहचान कर उन्हें भी योजना से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अधिकाधिक हितग्राहियों को शामिल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शिक्षकों की आवश्यकता वाले विद्यालयों में शीघ्रता से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण निर्धारित अवधि में सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग का कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जुलाई माह के खाद्यान्न आबंटन एवं भंडारण की समीक्षा करते हुए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान एवं सोसायटी में जल्द से जल्द खाद्यान्न का पूर्ण भंडारण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी रखने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने निर्देशित किया। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएम जन शिकायत एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सहकारी सप्ताह के सफल आयोजन के लिए विभागीय समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला सहकारी विकास समिति अंतर्गत आयोजित सहकारी सप्ताह के सम्बंध में जानकारी लेते हुए जिले की सभी सहकारी समितियों में निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रमों का संचालन किया जाए। बैठक में सभी सहकारी समितियों में वृहद स्तर पर पौधरोपण, किसान संगोष्ठियों का आयोजन, उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति बढ़ाने तथा एग्रीस्टेक पोर्टल पर पात्र किसानों के पंजीयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहकारी सप्ताह के कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
कोरबा
सेवा सेतु – आसान सेवाएं, सशक्त नागरिक : समय पर मिला निवास प्रमाण पत्र, मोहित राम की पुत्री के शैक्षणिक कार्यों को मिली गति
त्वरित और पारदर्शी सेवा से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी सुविधा
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए नागरिकों तक शासकीय सेवाएं सरल, सहज और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से संचालित ‘‘सेवा सेतु‘‘ पहल आमजन के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य नागरिक सेवाओं का लाभ अब एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा लोगों को त्वरित सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

इसी पहल का लाभ कोरबा जिले के ग्राम लबेद निवासी मोहित राम को भी मिला। उनकी पुत्री सुश्री पदमा राठिया जो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले इस प्रकार के दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीण परिवारों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सेवा सेतु केंद्र में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम रही तथा निर्धारित समय में उनकी पुत्री का निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
श्री मोहित राम ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के कारण उनका कार्य बेहद आसानी और कम समय में पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि अब शासकीय सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों का समय, श्रम और आर्थिक व्यय तीनों की बचत हो रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु ने उनकी पुत्री के लिए आवश्यक निवास प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराकर उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल आम नागरिकों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसका लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा सेतु के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को समय पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोरबा
लायंस क्लब कोरबा द्वारा डॉक्टर्स एवं सीए डे पर गरिमामय सम्मान समारोह
कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2026 को लायंस स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे कार्यक्रम के तहत डॉ. एस.एस. सब्बरवाल, डॉ. सरफराज खान, डॉ. फरनाज शेख एवं सीए मोनिका अग्रवाल, सीए अखिलेश अग्रवाल, सीए आशीष अग्रवाल का शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह ने किया। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप बताया एवं कहा भगवान के बाद डॉक्टर्स ही हैं, जो इंसानों को दूसरा जीवनदान देते हैं। डॉक्टर्स जरूरतमंद लोगों को ठीक करने, उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन फिर भी कई बार हम इनको धन्यवाद कहना भूल जाते हैं। डॉक्टर्स डे हमें मौका देता है, डॉक्टर्स को उनके निस्वार्थ काम के लिए थैंक्स कहने का। कार्यक्रम में लक्की ड्रा गेम रखा गया जिसके विजेता लायन बी.एम. शर्मा को अध्यक्ष के तरफ से गिफ्ट दिया गया। मंच संचालन लायन संतोष खरे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े पूर्व अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश राठौर, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन नंदकिशोर अग्रवाल, लायन अरविन्द साहू, लायन मनमोहन यादव, लायन जसपाल सिंह, लायन कामायनी दुबे, लायन शहनाज शेख, लायन भगवती अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
