छत्तीसगढ़
विधानसभा में राम मंदिर चंदा चोरी पर हंगामा:भूपेश बोले- लोगों ने चंदा दिया, डकैती पड़ गई, रमन बोले- राज्य का विषय नहीं, कार्यवाही स्थगित
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस विधायक चंदा चोरी के पोस्टर लेकर सदन पहुंचे। महंत ने आरोप लगाया कि रामभक्तों की आस्था के साथ धोखा हुआ है।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि यह विधानसभा और राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं होने के कारण अस्वीकार कर दिया।
हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पहले पांच मिनट के लिए स्थगित की गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी जारी रही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था, लेकिन उसमें डकैती पड़ गई। लगातार हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।
प्रश्नकाल में डीएड-बीएड कॉलेज का मुद्दा गूंजा
इससे पहले प्रश्नकाल में भाजपा विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बीएड-डीएड पाठ्यक्रम संचालित नहीं होने और रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल किया।
जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू है। बीएड-डीएड कॉलेजों को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है और 13 महाविद्यालयों में इन्हें शुरू करने की संभावना है।
इससे पहले सदन में पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उनके योगदान को याद किया, जिसके बाद उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित की गई।
पंडवानी से छत्तीसगढ़ को विश्व में पहचान दिलाई- सीएम
सत्र की शुरुआत तीजन बाई को श्रद्धंजलि देने के साथ हुई थी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले तीजन बाई का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने पंडवानी गायन से छत्तीसगढ़ को विश्वभर में पहचान दिलाई। उनकी कला आने वाली पीढ़ियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का अवसर देती रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि तीजन बाई हम सबके दिलों के करीब थीं। हम उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सुनने जाते थे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके हुनर को पहचान दिलाने में राजीव गांधी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान सदन की कार्यवाही तीजन बाई के सम्मान में 5 मिनट के लिए स्थगित की गई थी।
कल अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
सत्र के दूसरे दिन यानी कल कांग्रेस (14 जुलाई) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। विधानसभा में भाजपा के स्पष्ट बहुमत के कारण प्रस्ताव के पारित होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में छात्रों का आधार-बायोमेट्रिक अपडेट होगा:सूरजपुर से शुरू, रायपुर में इस महीने होगी शुरुआत, डेटा तैयार, कलेक्टर की अनुमति का इंतजार
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब तेजी से किया जाएगा। राजधानी रायपुर में भी इसी महीने विशेष शिविर शुरू होने की तैयारी है। इसके लिए विद्यार्थियों का डेटा तैयार कर लिया गया है। कलेक्टर की अनुमति मिलते ही स्कूलों में शिविर लगाकर बायोमेट्रिक अपडेट का काम शुरू कर दिया जाएगा।
दरअसल, प्रदेशभर में ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की जा रही है, जिनका आधार बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है। इसी कड़ी में कई जिलों में संकुल स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
सूरजपुर जिले में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जहां 22 स्कूलों में 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट किए जाएंगे। इसमें 5 से 15 वर्ष और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस समय के साथ बदलते हैं। इसलिए यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार 5 से 15 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है।
अपडेट नहीं होने पर आधार आधारित कई सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। शिविरों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के बाद विद्यार्थियों की जानकारी यू-डाइस पोर्टल पर भी अपडेट की जाएगी।
ताकि स्कूल रिकॉर्ड और आधार का मिलान सही रहे। स्कूलों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और पालकों को पहले से सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
इन शिविरों में विद्यार्थियों के अलावा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का नया आधार पंजीयन और आयुष्मान कार्ड के लिए आधार ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे अभिभावकों को एक ही स्थान पर कई आधार संबंधी सेवाएं मिल सकेंगी।
रायपुर समेत अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। राजधानी में प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद इसी महीने स्कूलों में विशेष आधार शिविर लगाए जाएंगे।
छत्तीसगढ़
अदाणी के 1600 मेगावाट फेज-III विस्तार परियोजना के लिए जनसुनवाई:अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से जनसुनवाई पूरी हुई
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित अदाणी पावर लिमिटेड की प्रस्तावित फेज-III (2×800 मेगावाट Ultra Super Critical Thermal Power Project) के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जिसमें परियोजना से प्रभावित 29 ग्राम पंचायतो´ के हजारो´ लोग यहां पहुंचे थे। जिन्होंने क्षेत्रीय विकास व रोजगार संबंधी कई सवाल किए।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर 2006 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के तहत आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी मानवेंद्र शेखर पाण्डेय की उपस्थिति में जनसुनवाई की पूरी प्रक्रिया हुई। जनसुनवाई के दौरान अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारियों ने फेज-III विस्तार परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।
परियोजना में अपनाई जाने वाली अलट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर्यावरण संरक्षण उपायों, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, जल संरक्षण, फ्लाई ऐश प्रबंधन, हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण व पर्यावरण प्रबंधन योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से जनसुनवाई पूरी हुई
अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक जवाब दिया
इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों, सुझावों का विस्तारपूर्वक जवाब दिया। इस जनसुनवाई में अपने विचार व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय व्यापार और परिवहन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
नियमों के पालन करते हुए होंगे काम
इस दौरान अदाणी पावर लिमिटेड ने आश्वस्त किया कि परियोजना के सभी कार्य भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरणीय मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पूरी तरह पालन करते हुए किए जाएंगे। ऐसे में पूरी जनसुनवाई प्रशासन व छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में सम्पन्न हुई।
कोरबा
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा का अद्वितीय उदाहरण – लायन मलिक
कोरबा। लायनवादी परंपरानुसार 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को होटल कावेरी डी.डी.एम.स्कूल रोड कोरबा परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक के मुख्य आतिथ्य में सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एवं क्लब मार्गदर्शक पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमेन लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित थे। रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल बतौर शपथ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने की।



कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को तिलक, बुके, बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम घोषणा पश्चात् ध्वज वंदना, विश्व शांति हेतु मौन व राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुये सदन को सत्र 2025-26 की सेवागतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।
स्वागत उद्बोधन पश्चात् शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रीजन चेयरमेन ने लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी को विधिवत् शपथ दिलाई।






शपथ पश्चात् क्लब के नये अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने गान गेबल देकर क्लब की बागडोर सौंपी। इसके बाद नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सदन को आभार प्रकट करते हुये आश्वासन दिया कि वे क्लब की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये लायंस डिस्ट्रिक्ट में क्लब को एक नया कीर्तिमान दिलाने पूरी ऊर्जा के साथ टीमभावना के साथ प्रयास करेंगे और पीडिजी पीएमजेएफ लायन डा. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा कार्यो में अग्रणी रहा है।


क्लब के सेवा कार्यो में जोन चेयरमेन के नाते मुझसे जो भी सहयोग क्लब को चाहिए, उसके लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन प्रेमप्रकाश शर्मा व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल ने क्लब की नयी कार्यकारिणी को बधाईयाँ देते हुये डिस्ट्रिक्ट की कार्य योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद क्लब मार्गदर्शक पीएमजऐफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि हमारे क्लब द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किये जाते हैं। इस वर्ष भी क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य कर क्लब को जोन, रीजन व डिस्ट्रिक्ट में नया स्थान प्रदान करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। मुख्य अतिथि प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के कई सेवा कार्यो में मैं स्वयं उपस्थित रहा हँू। इस क्लब में मैं इतने बार आया हूँ कि मुझे यह क्लब मेरा होम क्लब लगने लगा है। कोरबा गुरूकुल क्लब के सेवा कार्यों और स्थायी सेवा गतिविधि से आज पूरा डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल भी परिचित है। डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा क्लबों मे से एक क्लब कोरबा गुरूकुल है, जो कि अपनी स्थायी सेवा गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

उद्बोधन पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा नव निर्वाचित क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी को लायंस पिन से सम्मानित किया। वहीं लायन मधु पाल को सत्र भर क्लब सेवा कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी द्वारा आभार व्यक्त कर सदन को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के नयी कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष कुमार अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, संचालक मंडल सदस्यों में लायन खुशबू अग्रवाल, लायन नूतन राजवाड़े, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व लायन विकास अग्रवाल ने विधिवत् शपथ ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम में लायन प्रेमलता अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन विनीता गुप्ता, लायन नूतन राजवाड़े, लायन पार्वती दास, लायंस क्लब चांपा से लायन संतोष सोनी, लायंस क्लब कटघोरा छुरी से लायन अजय धनोदिया अपने क्लब टीम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरीमा और भव्यता देखकर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक अभिभूत हुए।


-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
