Connect with us

कोरबा

44 छात्राओं और 4 कमरों से शुरू हुआ सफर, आज 1000 विद्यार्थियों तकपहुंचा श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय

Published

on

स्थापना दिवस पर महाविद्यालय की 27 वर्षों की गौरवपूर्ण विकास यात्रा को किया गया याद, शिक्षा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण पर जोर
मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढऩे के लिए किया प्रेरित
कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा का स्थापना दिवस समारोह 20 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में संस्था की शैक्षणिक विकास यात्रा, उपलब्धियों और छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय की स्थापना 20 अगस्त 1999 को महज 44 विद्यार्थियों और 04 कमरों से हुई थी। आज संस्था में लगभग 1000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा परिसर में लगभग 70 सुसज्जित एवं सुविधायुक्त कक्ष उपलब्ध हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय प्रबंधन,
शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अग्रवाल सभा के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंह अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. छेदीलाल अग्रवाल, महाविद्यालय शिक्षण समिति के प्रथम अध्यक्ष उपस्थित रहे। मंचस्थ अतिथियों में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया एवं राजेन्द्र अग्रवाल, शिव अग्रवाल, सचिव, अग्रवाल सभा, कोरबा कोषाध्यक्ष महावीर केडिया तथा अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मां सरस्वती और महाराजा अग्रसेन के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ
स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ प्रात: लगभग 11 बजे अतिथियों को तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित किया। समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय एवं पारंपरिक सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने छात्राओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने महाविद्यालय की गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए प्रबंधन, प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिला शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिलाओं में से एक है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सामाजिक
चेतना और राष्ट्र निर्माण का साधन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा बदलते समय के अनुरूप नई तकनीक और ज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना से वर्तमान तक की यात्रा को संस्था के प्रति समाज के विश्वास और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

प्रथम अध्यक्ष ने याद किए महाविद्यालय के शुरुआती दिन
विशिष्ट अतिथि डॉ. छेदीलाल अग्रवाल, जो महाविद्यालय शिक्षण समिति के प्रथम अध्यक्ष रहे हैं, ने अपने संबोधन में संस्था के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना के समय की परिस्थितियों और इसके बाद हुए विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि 44 विद्यार्थियों और चार कमरों से शुरू हुई संस्था का लगभग 1000 विद्यार्थियों तथा 70 सुविधायुक्त कमरों तक पहुंचना उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने संस्था से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी शिक्षण संस्था का निर्माण केवल भवनों से नहीं होता, बल्कि दूरदृष्टि, समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से होता है।

शिक्षा के साथ संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण को बताया प्राथमिकता
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज कुमार झा, प्राचार्य, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल छात्राओं को डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि उन्हें ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और आत्मनिर्भरता से युक्त बनाना भी है। इसके बाद गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षण समिति ने संस्था की विकास यात्रा और प्रबंधन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
छात्राओं के स्वागत गीत ने समारोह में मौजूद अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आत्मीय स्वागत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ राज्य गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विगत शैक्षणिक वर्ष में विभिन्न संकायों में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा महाविद्यालय के शैक्षणिक-अशैक्षणिक, कर्मचारियों -अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान, उपलब्धियों हेतु पुरस्कृत किया गया।
समारोह में देवी प्रसाद केडिया, हरस्वरूप अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, आशीष खेतान, अखिलेश अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, महेश गुप्ता, राजेन्द्र चिडीपाल, शिव मोदी, विमल जाजोदिया,
पुरूषोत्तम अग्रवाल, गोपाल प्रसाद केडिया, संतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय केडिया, कीर्ति अग्रवाल, भागवत अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, योगेश गोयल, अनिल अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, हौसला अग्रवाल, अंकित टमकोरिया, मुकेश गोयल, आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, पिंकी सिंघल, संगीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, संजना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का संचालन त्रिलोकी बजाज तथा रुचिका कल्ला और आभार प्रदर्शन सचिव दीपक अग्रवाल ने किया।

Continue Reading

कोरबा

प्रतिभा: शिवाली शर्मा ने की बॉटनी में पीएचडी, गुरू घासीदास विश्व विद्यालय से अवार्ड

Published

on

नीट, सेट को भी किया क्वालीफाई, 10वीं में 93.33 एवं 12वीं में 93.4 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास
ग्रेजुएशन बीएससी ऑनर्स (बॉटनी) में 81.93 एवं पीजी एमएससी बॉटनी में 88.08 के साथ किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
बिलासपुर। कड़ी मेहनत और लगन के साथ जो भी विद्यार्थी आगे बढ़ता है, उसे लक्ष्य जरूर हासिल होता है, भले ही थोड़ा समय लगे। ऐसे ही कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाली होनहार छात्रा शिवाली शर्मा ने कर दिखाया और प्रारंभ से ही प्रतिभावान शिवाली ने अपनी मेहनत एवं लगन के बल पर सीएसआईआर एनईटी जेआरएफ के साथ-साथ सीजी सेेट और माइक्रोबॉयोलॉजी में पीएचडी कर जिले को गौरव प्रदान किया।

प्रारंभ से ही प्रतिभावान शिवाली शर्मा ने अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही हैं। शासकीय सेवक आर के शर्मा एवं हाऊस वाईफ श्रीमती इंदिरा शर्मा की होनहार पुत्री शिवाली शर्मा ने 2013 में हाई स्कूल सर्टिफिकेट में 93.33 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट 2015 में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। 12वीं में बायोलॉजी विषय लेकर हायर सेकेण्डरी पास की। बीएससी ऑनर्स (बॉटनी) 2018 में 81.93 अंक अर्जित किया, वहीं एमएससी बॉटनी 2020 में 88.08 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया, उन्होंने एमएससी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय (सेन्ट्रल युनिवर्सिटी) बिलासपुर से पास किया।
2020 में सीएसआईआर एनईटी जेआरएफ क्वालिफाईट किया। 2025 में सीजी एसईटी क्वालिफाईट किया वहीं उन्होंने पीएचडी-डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, रिसर्च फिल्ड-माईक्रोबॉयोलॉजी में किया।

Research Topic- Study of Qurum Sensing Regulated Siderophore Production From Soil Rhizosphere Bactria Isolated From Rice Filed of Chhattisgarh.
PHD Suparvisor- Dr. Vibhaynath Tripathi, Assistant Professor-Guru Ghasidas University Bilaspur

पूरा परिवार उच्च शिक्षित
शिवाली शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा नवजागृति उच्चतर माध्यमिक शाला तखतपुर से प्रारंभ की और प्रारंभ से ही लगन और कड़ी मेहनत तथा माता-पिता की प्रेरणा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हथियार बनाया। आज वो पीएचडी की उपाधि से शिक्षा और उन्नत कृषि क्षेत्र में काम करने को अपने कैरियर का लक्ष्य बनाया है।
शिवाली शर्मा के पिता लोकनिर्माण विभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं और एक कर्त्तव्यनिष्ठ लोक सेवक हैं। बड़े भाई डॉ. शशांक शर्मा भी फिजिक्स में पीएचडी हैं और उनकी भाभी अल्का शर्मा एमएससी (केमिस्ट्री) बीएएड हैं।
शिवाली शर्मा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति संजीदा हैं और माता-पिता पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहें।
बच्चों को आगे बढ़ने प्रोत्साहित करें अभिभावक-डॉ. गजेन्द्र तिवारी

प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पाली स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने शिवाली शर्मा की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों का बेहतर कैरियर सिर्फ शिक्षा के माध्यम से बन सकता है और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर अभिभावक को प्रेरित करना चाहिए। शिवाली शर्मा युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने लगातार कई उपलब्धियां हासिल कर यह बता दिया कि अभिभावकों की प्रेरणा, गुरूजनों का मार्गदर्शन एवं लक्ष्य हासिल करने की ललक और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।
मेरे पापा मेरे प्रेरणाश्रोत-शिवाली

अपनी उपलब्धि पर शिवाली शर्मा ने कहा कि पापा हमेशा कहा करते हैं कि बेटियां ज्यादा प्रतिभावान होती हैं और तुम असंभव को भी संभव करने की ताकत रखती हो। अपना लक्ष्य तय करो और उसे जुनून बना लो, कड़ी मेहनत करो और अनुशासन के साथ सभी काम समय पर करो। पापा की हर बात को मैंने गांठ बांध ली और कड़ी मेहनत के साथ अपना लक्ष्य पाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और भाई के प्रोत्साहन के साथ एक-एक कदम आगे बढ़ती गई और सफलता मिलती गई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रयास कभी न छोड़ें, मंजिल जरूर मिलेगी।
हर काम को संभव कर दिखाती है शिवाली- आर के शर्मा

शिवाली शर्मा की सफलता पर पिता भावुक हुए और कहा कि बेटियां घर की शान और मान दोनों होती हैं, वे असंभव को संभव करने की माद्दा रखती हैं। बेटियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, फिर वे अपने स्वर्णिम भविष्य का रास्ता खुद तय कर लेती हैं। शिवाली, हर काम को संभव कर दिखाती है और बचपन से ही पढ़ाई के प्रति ऐसी रूचि रखती थी, लक्ष्य लेकर आगे बढ़ती रही और अपना लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत के साथ यह सफलता अर्जित की और हमें शिवाली पर गर्व ही नहीं अभिमान भी है। उसकी सफलता से पूरा परिवार आल्हादित है।

Continue Reading

कोरबा

कौशिल्या देवी साय कोरबा पहुंची: छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने किया अभिनंदन

Published

on

कोरबा। आज 28 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी, आदिवासी कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सेविका श्रीमती कौशिल्या देवी साय कोरबा के अल्प प्रवास पर पहुंची। वे एक शो रूम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। कोरबा पहुंचने पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में श्रीमती कौशिल्या देवी साय का अभिनंदन किया और बुके देकर उनका हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू सहित जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, अनिल गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

SECL दीपका प्रबंधन और भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बीच सार्थक वार्ता, मांगों पर त्वरित कार्रवाई का मिला ठोस आश्वासन

Published

on

जीपीएस बाध्यता समाप्त कर लंबित मुआवजा, Rs.5 लाख अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा

1986 से रोजगार से वंचित परिवारों की पुनः समीक्षा, स्वरोजगार के लिए Rs.20 लाख तक की निविदा सीमा और समान अवसर देने की मांग

आंदोलन नहीं, संवाद और समाधान प्राथमिकता—सपुरन कुलदीप (अध्यक्ष)

कोरबा/दीपका। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के सभागार में महाप्रबंधक (CGM) शरद तिवारी खनन परीयोजना अधिकारी (GM) नागेन्द्र साहू भू-राजस्व अधिकारी सुशील साहू एवं लैंड एंड रिहैबिलिटेशन (L&R) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप के नेतृत्व में भूविस्थापितों एवं प्रभावित ग्रामों के प्रतिनिधियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णयकारी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुआवजा पुनर्वास रोजगार आजीविका और विस्थापित गांवों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी बसंत कुमार कंवर, विजय पाल सिंह तंवर, अनुसुईया राठौर, रविन्द्र जगत, दीपक कुमार यादव, ललित महिलांगे, ईश्वर आमरेक्सन, रामप्यारी चैनपुर, सरपंच विनोद टेकाम, राजेश जगत, ग्रामीणों में चंदलाल, जगदीश, परवेश, सुरेश, परदेशी, समय, हीरा सिंह, मंगली बाई, संजू, अमित कुमार, सनीज कुमार, मिलौतिन बाई, राय सिंह, दुर्गेश, सरिता धीवर, हरनारायण सहित ग्राम सुवाभोड़ी मलगांव झाबर सिरकी खुर्द बेलटिकरी एवं चैनपुर सहित अन्य अर्जित ग्रामों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

बैठक में उठे मुख्य मुद्दे एवं माँगें

  1. सुवाभोड़ी के 64 परिवारों का लंबित मुआवजा:- सुवाभोड़ी के स्वीकृत 64 परिवारों के मकान व परिसंपत्तियों का भुगतान जीपीएस (GPS) की बाध्यता के कारण अटका हुआ है समिति ने इस बाध्यता को तत्काल समाप्त कर पात्र परिवारों को शीघ्र भुगतान की मांग की ।
  2. पुनर्वास राशि एवं अतिरिक्त प्रोत्साहन:-
  3. Rs.10 लाख की निर्धारित बसाहट राशि के अतिरिक्त देय Rs.5 लाख की प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान किया जाए ।
  4. मकान ध्वस्तीकरण के समय बालिग हो चुके युवक-युवतियों को नियमानुसार पृथक बसाहट का लाभ मिले ।
  5. पेड़-पौधे शौचालय बाउंड्रीवाल पटाव जैसी छूटी हुई परिसंपत्तियों का अविलंब मुआवजा दिया जाए ।
  6. मृत व्यक्तियों के नाम स्वीकृत राशि का भुगतान उनके वैध वारिसों को पारदर्शी तरीके से किया जाए ।
  7. 1986 के लंबित रोजगार मामलों की समीक्षा:- 1986 में अर्जित भूमि के बदले कई परिवार अलग-अलग खातों को जोड़ने के कारण रोजगार से वंचित रह गए समिति ने मांग की कि तत्कालीन प्रावधानों के तहत इन मामलों का पुनर्मूल्यांकन कर पात्र भूविस्थापितों को तत्काल रोजगार दिया जाए।
  8. स्थानिक व्यवसाय व निविदा सीमा में वृद्धि:- भूविस्थापितों को स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए निविदाओं (Tenders) की सीमा Rs.5 लाख से बढ़ाकर Rs.20 लाख की जाए तथा स्थानीय ठेकेदारों से विभागीय स्तर पर हो रहे भेदभाव को समाप्त कर समान अवसर दिए जाएं ।
  9. पुनर्वास ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं व पर्यावरण सुरक्षा:- विस्थापित गांवों में पक्की सड़क स्वच्छ पेयजल सुदृढ़ नाली स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य-शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएं साथ ही खनन से उत्पन्न पर्यावरणीय दुष्प्रभावों पर नियंत्रण के उपाय किए जाएं ।

प्रबंधन का सकारात्मक रुख और आश्वासन

एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक शरद तिवारी ने समिति द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया उन्होंने कहा भूविस्थापित परिवार अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी आंदोलन का इंतजार न करें वे सीधे मुझसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं प्रबंधन स्वयं पुनर्वास ग्रामों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेगा और निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेगा ।

संवाद से समाधान का पक्षधर है संगठन—सपुरन कुलदीप

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समिति अकारण विरोध या आंदोलन के पक्ष में नहीं है बल्कि निरंतर संवाद और समयबद्ध समाधान चाहती है ।

उन्होंने आगे कहा देश की ऊर्जा जरूरतों और औद्योगिक प्रगति के लिए भूविस्थापितों ने अपनी जमीन घर और आजीविका की बलि दी है ऐसे में उनकी जायज मांगों और बुनियादी अधिकारों की पूर्ति करना प्रबंधन का प्राथमिक नैतिक व कानूनी दायित्व है हमें उम्मीद है कि प्रबंधन केवल आश्वासनों तक सीमित न रहकर इन प्रस्तावों पर त्वरित और ठोस निर्णय लेगा।

यह बैठक पूर्व में समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण बैठकों से प्राप्त समस्याओं के आधार पर एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बुलाई गई थी जिसमें प्रभावित ग्रामीणों को अपनी बात रखने का पारदर्शी मंच मिला ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677