Connect with us

देश

निठारी कांड-आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला:13 मामलों में मौत की सजा, फिर बरी, नर कंकाल मिलने पर हुआ था खुलासा

Published

on

हरिद्वार, एजेंसी। निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला में उसकी चाय की दुकान में फांसी पर लटका मिला। वह पिछले कुछ महीनों से नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसने कथित तौर पर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

करीब 19 साल जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से आखिरी मामले में बरी होकर वह जेल से बाहर आया था। नोएडा के निठारी में 2005-06 में बच्चों और महिलाओं के गायब होने के बाद उसका नाम सामने आया था।

29 दिसंबर 2006 को मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे नाले से मानव अवशेष मिलने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद CBI ने मामले की जांच की और कोली के खिलाफ कई केस चले।

कोली को निठारी से जुड़े 13 मामलों में मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मामलों में उसे बरी कर दिया। इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मामले में भी उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी थी।

चार दिन पहले ही किराए पर ली थी चाय की दुकान

सुरेंद्र कोली कुछ महीने पहले ही हरिद्वार आया था। यहां वह अकेला रहता था और अपनी पहचान छिपाकर जिंदगी जी रहा था। करीब 15 दिन पहले उसने सिडकुल की एक कंपनी में काम शुरू किया। वहां उसने अपना नाम सदाराम बताया, इसलिए कंपनी में भी किसी को उसके असली नाम की जानकारी नहीं थी।

करीब चार दिन पहले उसने सप्तऋषि चौकी क्षेत्र में लाल मंदिर के पास सड़क किनारे एक छोटी दुकान किराए पर ली और चाय बेचने लगा। पड़ोसियों के मुताबिक उसने दुकान के लिए मालिक को कुछ महीनों का एडवांस भी दिया था। क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों के चलते अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि उसे दुकान हटने और एडवांस पैसे फंसने की चिंता थी। आज सुबह इसी दुकान में पंखे से लटका उसका शव मिला।

यही वो चाय की दुकान है जिसे सुरेंद्र ने चार दिन पहले ही किराए पर लिया था।

यही वो चाय की दुकान है जिसे सुरेंद्र ने चार दिन पहले ही किराए पर लिया था।

निठारी में एक कोठी के पास से इंसानी खोपड़ियां, हड्डियां मिली थीं

2005-06 में नोएडा के निठारी इलाके से बच्चे और महिलाएं गायब होने लगे। इन मामलों की जांच करते हुए पुलिस 29 दिसंबर 2006 को सेक्टर-31 स्थित कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी D-5 तक पहुंची। कोठी के पीछे नाले और आसपास से कई मानव खोपड़ियां, हड्डियां, कपड़े और अन्य सामान मिले। इसके बाद पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया।

मामले की जांच जनवरी 2007 में CBI को सौंप दी गई। पुलिस ने 19 अलग-अलग गुमशुदगी/अपराध से जुड़े FIR दर्ज किए थे, जिनमें CBI ने 16 मामलों में चार्जशीट दाखिल की। इन मामलों में कोली पर हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और सबूत मिटाने के आरोप लगे।

2006 में नोएडा के सेक्टर-31 की इसी D-5 कोठी से सटे नाले में 19 कंकाल मिले थे।

2006 में नोएडा के सेक्टर-31 की इसी D-5 कोठी से सटे नाले में 19 कंकाल मिले थे।

ये सुरेंद्र कोली का आधार कार्ड है। इसमें नोएडा का ही एड्रेस है।

ये सुरेंद्र कोली का आधार कार्ड है। इसमें नोएडा का ही एड्रेस है।

दोषी मिला, फिर बरी कैसे हुआ?

सुरेंद्र कोली को उसके कबूलनामे और उसकी निशानदेही पर हुई बरामदगी के आधार पर दोषी ठहराया गया था। निठारी के 13 मामलों में उसे मौत की सजा मिली थी। बाद में कोर्ट ने उसके कबूलनामे और बरामदगी पर सवाल उठाए। 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मामलों में उसे बरी कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि करीब 60 दिन की पुलिस हिरासत के बाद दर्ज कबूलनामे को भरोसेमंद नहीं माना जा सकता। 30 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने भी इन 12 मामलों में बरी होने का फैसला बरकरार रखा।

इसके बाद सिर्फ एक मामला बचा था। 11 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने उसमें भी दोषसिद्धि रद्द कर कोली को बरी कर दिया। इसके बाद करीब 19 साल जेल में रहने के बाद वह बाहर आया।

Continue Reading

देश

इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’:कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें, इसलिए अंधभक्त पैदा करता है

Published

on

इंदौर, एजेंसी। राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर बात कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे हैं।

छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है। उन्होंने कहा- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। इस पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब दिया- सर, हम सिस्टम से हार गए।

राहुल इंदौर में पहला और देश में 5वां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। कांग्रेस ने कहा कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कार्यक्रम की अनुमति 31 शर्तों के साथ मिली है।

राहुल गांधी छात्रों के साथ सेल्फी ली

राहुल ने कार्यक्रम के बाद डोम के अंदर मौजूद छात्रों के साथ सेल्फी ली। राहुल ने स्टूडेंट्स से भी सेल्फी लेने को कहा।

स्टूडेंट बोली- सरकार दोहरी नीति अपना रही

राजगढ़ की सपना गुर्जर ने कहा- मैं ऐसे जिले से हूं, जो बाल विवाह में मप्र का टॉप जिला है। मार्च 2019 में कांग्रेस सरकार ने 14 फीसदी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी किया था। यह पूरे प्रदेश में लागू भी है। सरकार बदलते ही बीजेपी सरकार ने हमारे 13 फीसदी पद पर को कोर्ट का हवाल देकर हमारी सारी नियुक्त होल्ड कर देती है।

पिछले 8 साल से हमारे 10 हजार पदों पर होल्ड नाम का राक्षस बैठा है। मेरे जैसे 1 लाख 87 हजार छात्र नियुक्त के इंतजार में लाइन में खड़े हैं। मैंने खुद दो एग्जाम क्लियर किए हैं। इनमें तीन-तीन स्टेप को पार कर बेरोजगार बैठे हैं। ये कोर्ट का हवाला देते हैं, लेकिन हाईकोर्ट- सुप्रीम कोर्ट से कहीं हुई स्टे नहीं है। हमें गुमराह कर रही है और नियुक्ति रोक रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कई बार फटकार लगाई है।

यह सरकार दोहरी नीति अपना नही है। मप्र में पुलिस कॉन्सेटेबल 2022, पटवारी भर्ती 2023 में 27 फीसदी पर ज्वाइनिंग दी, अगले साल 13 फीसदी पद होल्ड कर दिया। यह कहां का कानून है। एक साल 27 फीसदी, दूसरे साल 13 फीसदी पद होल्ड कर देती है।

हमारे पास कोचिंग के लिए पैसे नहीं होते हैं तो हम रात–रात भर लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करते हैं। हमारे ज्वाइनिंग लेटर बचे हैं। सरकार हमें 13 फीसदी नाम का लाॅलीपॉप थमा देती है। पिछले 8 साल से सड़क पर लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार ने आज तक कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं दिया। आपको ध्यान का योद्धा कहा जाता है, आप हमें भी न्याय दिलाएं। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय दिलाएंगे और 13 फीसदी नाम के इस दलदल से बाहर निकालेंगे।

पीएससी की तैयारी कर रहा स्टूडेंट बोला- ओवर एज हो गए

सतना के रहने वाले अखिल भारती क्रांति ने कहा- मैं एमपीपीएसी का छात्र हूं। यहां हालात ऐसे हैं कि पिछले 8 साल से जितने भी पदों पर भर्ती होती है उसमें 13 फीसदी पद होल्ड कर दिए जाते हैं। प्री हो जाता है, मेंस हो जाता है, इंटरव्यू हो जाता है। मेरे जैसे 4 लाख 87 हजार बच्चे होल्ड हैं। कोर्ट का बहाना देकर सरकार रोक देती है।

2018 में कांग्रेस सरकार ने कानून बनाया, तब से ही यह होल्ड है। हम लोग ओवर एज हो गए। रिजल्ट के इंतजार में मानसिक स्थिति खराब हो गई। हम जैसे छात्र एसडीएम, डीएसपी बन सकते हैं, लेकिन बेरोजगार बैठे हुए हैं।

हिंदूस्तान के युवाओं को रोजगार मिल सकता है। भर्ती खाली है, लेकिन पदों को भरा ही नहीं जा रहा है। डाटा कहता है कि आधे पद आज भी खाली पड़े हुए हैं। मैं यहां पॉर्ट टाइम जॉब करने को मजबूर हूं।

मैं विंध्य क्षेत्र से आता हूं, वहां शिक्षा का स्तर बहुत ही खराब है। हमारे यहां से बच्चे तैयारी करने इंदौर–भोपाल आते हैं। वहां प्रतियोगी परीक्षा के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। गरीब बच्चे यहां नहीं आ सकते हैं। विंध्य क्षेत्र में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था हो।

नर्सिंग स्टूडेंट बोली- 6 साल में भी कोर्स पूरा नहीं

नर्सिंग स्टूडेंट याशिका दानी ने कहा– मैंने 2020 में एडमिशन लिया था, सोचा था कि मेरा कोर्स चार साल में पूरा हो जाएगा। 2026 चल रहा है और मैं अभी भी थर्ड ईयर में हूं। न रिजल्ट आया है, न फोर्थ ईयर के एग्जाम हो रहे हैं। न डिग्री पूरी हो रही हैं। इससे मप्र में हजारोंं बच्चे परेशान हो रहे हैं। नर्सिंग छात्रों ने एक महीने तक आंदोलन किया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। सिर्फ सब घोटाले में लगे हुए थे।

जब मैंने पापा को फीस बताई तो उन्होंने कहा– हमारी हैसियत से यह बाहर है। हम नहीं कर पाएंगे। मैंने कॉल सेंटर पर नौकरी कर फीस के पैसे जोड़े। यह सोचकर एडमिशन लिया कि अपने पैरों पर खड़ी हो पाऊंगी, लेकिन मुझे कोई जॉब नहीं दे रहा हूं। बेरोजगार घूम रही हूं। हम अभी 12वीं पास कहलाते हैं। हॉस्पिटल वाले कहते हैं डिग्री है, हम करते हैं नहीं, तो वो कहते हैं ठीक है 5 से 6 हजार रुपए महीना देंगे। आप हमारी परेशानी का समाधान करवाइए।

कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री

राहुल गांधी के कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की। उसने हंसने और पीठ थपथपाने की एक्टिंग की। नीचे वीडियो का स्क्रीनशॉट देखिए…

‘शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक’

राहुल ने कहा- स्टूडेंट देश का फाउंडेशन होता है। स्टूडेंट देश को बनाता है। शिक्षा कोई लग्जरी नहीं है, हर स्टूडेंट का हक है। किंडर से मिड डे मील, स्कूल, कॉलेज और रोजगार… ये आपका काम नहीं है। ये हिंदुस्तान की सरकार का काम है। सरकार को सिस्टम चलाना चाहिए, मगर देश में उलटा हो रहा है।

स्टूडेंट ने मंच पर आकर कहा- न हम डरेंगे, न झुकेंगे

राहुल के कार्यक्रम के दौरान एक स्टूडेंट ने मंच पर आकर कहा- राहुल जी, न हम डरेंगे, झुकेंगे। यह बात उसने राहुल गांधी के उस बयान के बाद कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्टूडेंट को सिस्टम से खतरा है।वीडियो का स्क्रीनशॉट देखें।

‘सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा’

राहुल ने कहा- किसी भी देश की शिक्षा का सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन देश में उलटा हो रहा है। पहले देश में आईआईटी बने, स्कूल बने, अब पूरा रिवाइंड किया जा रहा हे। मैं आपको आंकड़े दिखाउंगा। मैं सबूत के साथ दूंगा कि शिक्षा कैसे बर्बाद हो रही है। इसके बाद राहुल ने आंकड़ों की स्लाइड दिखाई।

राहुल ने कहा- 2014 से पहले हमारी सरकार थी, बजट का 4.6% शिक्षा पर जाता था। अब 2.6% शिक्षा पर जाता है। 7.7 लाख करोड़ रुपए जो शिक्षा में जाने थे, वे अरबपतियों के हाथ गए। वे अंबानी अडाणी के हाथ गए।

मंच पर वीडियो चलाया, लोगों की बातचीत के हिस्से दिखाए

स्टूडेंट्स से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा- हमने आपको स्टूडेंट्स का वीडियो दिखाया। अब अंधभक्तों का वीडियो देखिए।

इसके बाद मंच से एक वीडियो चलाया गया, जिसमें अलग-अलग लोगों के बयानों के अंश दिखाए गए।

राहुल ने मंच पर जो वीडियो चलाया, यह उसी का स्क्रीनशॉट है।

राहुल ने मंच पर जो वीडियो चलाया, यह उसी का स्क्रीनशॉट है।

भारत पूरी तरह आजाद नहीं

वीडियो में एक व्यक्ति भारत की आजादी को लेकर यह दावा करता दिखाई दिया कि भारत पूरी तरह आजाद नहीं है और ब्रिटिश क्राउन ने भारत को 99 साल की लीज पर दिया है। वीडियो के एक हिस्से में एक व्यक्ति ने कहा कि अगर मोदी सरकार नहीं होती तो चीन भारत को ले चुका होता।

वॉट्सएप, मंदिर और रोटी पर टिप्पणी

वीडियो में एक शख्स ने वॉट्सएप से मिलने वाली जानकारी का जिक्र किया। एक अन्य हिस्से में मंदिर और रोटी को लेकर टिप्पणी सुनाई गई।

वीडियो के अंत में कुछ लोगों के बीच बातचीत के छोटे-छोटे अंश भी दिखाए गए। इनमें “माय फ्रेंड”, “हाउ आर यू?” और “वेरी नाइस टू मीट यू, ब्रदर” जैसे बातचीत शामिल थे।

राहुल ने कहा- सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल बोले- सिस्टम को चलाने वाले बच्चों को देखिए वे इंदौर में पढ़ रहे हें या विदेश में। ये देश के युवाओ को अंधभक्त बनाना चाहते हें। अपने बच्चों को बाहर भेजेंगे पढ़ने के लिए।

राहुल बोले- हमने शुरुआत में कहा कि स्टूडेंट देश को बनाता है, शिक्षा देश की नींव है, यह हर स्टूडेंट का हक है। स्कूल मिडडे मील से लेकर कॉलेज और कॉलेज से रोजगार तक पहुंचाना, ये सरकार का काम है।

सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

राहुल स्टूडेंट्स से बात करते हुए स्टूडेंट और अंधभक्त के बीच 4 अंतर गिनाए…

1. जहां स्टूडेंट सवाल पूछता है वहां अंधभक्त डेल्यूजनल है 2. जहां स्टूडेंट मोहब्बत की बात करता है अंधभक्त नफरत फैलाता हे। 3. जहां स्टूडेंट निडर होता हे वहां अंधभक्त डरपोक होता है। 4. जहां स्टूडेंट महिलाओं की इज्जत करता हे अंधभक्त महिलाओं का अपमान करता है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे इसलिए सिस्टम अंधभक्तत को तैयार करता है, उन्हें प्रमोट करता है।

राहुल बोले- स्टूडेंट को सिस्टम से खतरा, क्योंकि वो सवाल पूछता है

राहुल गांधी ने कहा, “अब इंटरेस्टिंग बात बताता हूं। सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा है। क्यों खतरा है, क्योंकि स्टूडेंट सवाल पूछता है।”

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट सवाल करता है कि अमित शाह जी के बेटे क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन कैसे बन गए? स्टूडेंट पूछता है कि हिंदुस्तान के पूरे बिजनेस को दो लोगों ने कैसे कैप्चर कर लिया? स्टूडेंट यह भी पूछता है कि ज्युडिशियरी और बाकी संस्थाएं अपना काम क्यों नहीं करतीं और इलेक्शन कमीशन अपना काम क्यों नहीं करता?

“इसीलिए सिस्टम स्टूडेंट नहीं चाहता, सिस्टम अंधभक्त चाहता है।” उन्होंने कहा, “अंधभक्त कौन है? अंधभक्त एंटी-स्टूडेंट है। जहां स्टूडेंट सवाल पूछता है, जहां स्टूडेंट क्यूरियस है, वहां अंधभक्त डेलूजनल है, अपनी दुनिया में रहता है।”

राहुल ने कहा कि जहां स्टूडेंट मोहब्बत की बात करता है और प्यार व सम्मान से बात करता है, वहां अंधभक्त नफरत फैलाता है। जहां स्टूडेंट हम्बल होता है, दूसरों की बात सुनता है, वहां अंधभक्त अहंकार से भरा और एरोगेंट होता है।

उन्होंने कहा कि जहां स्टूडेंट डरता नहीं है और निडर होता है, वहां अंधभक्त डरपोक होता है। राहुल के मुताबिक, जहां स्टूडेंट महिलाओं का सम्मान करता है, वहां अंधभक्त पेट्रियार्कल होता है और महिलाओं पर हमला व उनका अपमान करता है। राहुल गांधी ने कहा कि जहां स्टूडेंट ईमानदार होता है, वहां अंधभक्त डिसऑनेस्ट और झूठा होता है।

राहुल बोले- सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

राहुल ने स्क्रीन पर स्लाइड दिखाई। इसके बाद बोले- तीन फ्रेंड ने सिस्टम की बात की। सिस्टम क्या है, सिस्टम में कई लेयर हैं, टॉप लेवल पर 6 लोग बैठे हैं। इसे मोदी चलाते हैं। धमकाने का काम, उन्हें मारने का काम, पैलेट गन मारने का काम शाह करते हैं।

अजित डोभाल कहते हैं कि देश को कंट्रोल करना है तो 500 लोगों को कंट्राोल करने की जरूरत है। ये देश के कम्युनिकेशन पर कब्जा किए हैं। ये फोन टैपिंग कराते हैं, ये मोदी-शाह को सूचना देते हैं। आपके फोन के अंदर डोभाल बैठे हैं।

बीच में भागवत जी है जो विचारधारा की बात करते हैं जिनके संगठन को हजारों करोड़ मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ अंबानी और अडाणी है। ये लोग फाइनेंस करते हैं। पैसा घुमाकर भाजपा को दिया जाता है।

इस लेयर के नीचे हर संस्था को कैप्चार करके रखा है। इसमें मीडिया, एंटरनटेनमेंट, न्याय सभी में एक-एक आदमी बिठा रखा है। जैसे देश में कई क्रिकेटर्स है लेकिन सिस्टम ने शाह के बेटे को क्रिकेट का ठेका दे दिया है। यहां डेमोक्रेसी की बात होती है लेकिन सिस्टम अपने आदमी को बिठा देता है।

नर्सिंग स्टूडेंट राहुल से बोली- सरकार नहीं सुनती, आप हमारी बात सुनें

नर्सिंग की एक स्टूडेंट ने राहुल से कहा- एमपी में हजारों नर्सिंग स्टूडेंट पर असर पड़ रहा है। सरकार को कोई मतलब नहीं है, वे हमारी बात सुनने नहीं आए। मैं उम्मीद से आई कि आप मेरी बात सुने। मैं मिडिल क्लास से हूं। फीस को लेकर पापा से कहा कि तो वे बोले कि इतनी ज्यादा फीस नहीं भर पाउंगा। इसके बाद मैंने काल सेंटर में नौकरी करके पैसे जोड़े।

राहुल ने पूछा- क्या औसत स्टूडेंट को रोजगार मिल सकता है?

राहुल गांधी ने एक छात्र से पूछा, “आपको लगता है कि हिंदुस्तान के एवरेज स्टूडेंट को रोजगार मिल सकता है?”

छात्र ने जवाब दिया, “बिल्कुल सर, मिल सकता है। मिलना चाहिए। बहुत सारी भर्तियां खाली हैं, भर्तियां नहीं होती हैं।”

राहुल ने पूछा, “तो फिर क्यों नहीं मिलता?”

छात्र ने कहा, “यहां पर सिस्टम ऐसा है। हम लोग आंदोलन करते हैं कि भर्तियां निकालिए, रिजल्ट रोक दिए जाते हैं। बहुत सारे पद निकलते ही नहीं हैं। संविदा से भर दिए जाते हैं। प्राइवेटाइजेशन कर रहे हैं। जो मेन पद हैं, वो भरे नहीं जा रहे। आज भी डेटा बता रहा है कि आधे पद खाली हैं।”

छात्र बोला- एमपी में 8 साल से 13% पद होल्ड

राहुल के कार्यक्रम में एक MBBS छात्र ने मध्य प्रदेश में भर्तियों से जुड़ी समस्या बताते हुए कहा, “पिछले 8 सालों से जितनी भी भर्तियां होती हैं, सब पर 13% होल्ड कर दिया जाता है। प्रीलिम्स हो जाती है, मेंस परीक्षा हो जाती है, इंटरव्यू भी हो जाता है, लेकिन सिलेक्शन के लिए 13% रोक देते हैं।”

छात्र ने कहा, “मेरे जैसे युवा कम से कम 4 लाख हैं और डायरेक्ट 87 हजार बच्चे होल्ड हैं। MBBS, व्यापम और जितनी भी परीक्षाएं होती हैं, सब पर 13% रोक लग जाती है। कोर्ट का बहाना देकर सरकार हर बार रोकती है। कोर्ट ने कई बार कमेंट किया कि आप अपना रिजल्ट क्यों नहीं देते? अपना ही कानून क्यों लागू नहीं करते?”

हम लोग 8 साल से ओवरएज हो गए हैं। पूरे प्रदेश में इतने सारे स्टूडेंट हैं कि सबकी स्थिति खराब है। मानसिक स्थिति खराब हो गई है। हम इंतजार कर रहे हैं कि हमारा रिजल्ट कब आएगा, नियुक्ति कब होगी। युवा एसडीएम और डीएम बन सकते हैं, लेकिन आज बेरोजगार बैठे हैं। मैं खुद यहां इंदौर में पार्ट-टाइम जॉब करता हूं।

राहुल से छात्रा बोली- हर तरफ फर्जीवाड़ा

राहुल गांधी ने एक छात्रा से पूछा कि- जो सिस्टम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को प्रोटेक्ट करने के लिए बना है, वही सिस्टम स्टूडेंट्स पर आक्रमण कर रहा है। इसके बारे में आप क्या सोचती हैं?

इस पर छात्रा ने कहा कि यूनिवर्सिटीज बिल्कुल कोऑपरेट नहीं कर पा रही हैं। हर तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है। कहीं भी ट्रांसपेरेंसी नहीं है। हम चाहते हैं कि जो समस्याएं आपके सामने लेकर आए हैं, उनका अच्छा समाधान मिले और हमारी सारी समस्याएं दूर हों।

राहुल बोले- कैंडिडेट्स की भी गलती, युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए

राहुल गांधी ने कहा- परीक्षाओं के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की भी गलती हुई है, लेकिन कहीं न कहीं उनका सिस्टम पर भरोसा खत्म हो गया है। इसके बाद छात्रों की ओर से आवाज आई- “सर, हम सिस्टम से हार गए।” राहुल ने कहा कि सिस्टम के अंदर बैठे कुछ लोग भ्रष्ट हो जाते हैं। पैसे के चक्कर में पेपर लीक कर देते हैं और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्ट लोग परीक्षा व्यवस्था में रहेंगे और परीक्षा प्रणाली ही भ्रष्ट होगी, तो इसका नुकसान बच्चों को उठाना पड़ेगा।

आज स्टूडेंट खुश नहीं, उन्हें भविष्य नहीं दिख रहा

राहुल गांधी ने कहा- अगर आज हम स्टूडेंट्स से बात करें तो वे खुश नहीं हैं। स्टूडेंट्स असहज हैं, उन्हें अपना भविष्य नहीं दिख रहा और वे दबाव में हैं।

उन्होंने कहा- आइए, स्टूडेंट्स की आवाज सुनते हैं। आप सिस्टम के बारे में क्या कह रहे हैं, उसे सुनते हैं। छात्रों के मन में यह सवाल है कि परीक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए? कैसे भरोसा करें कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है? कैसे पता चले कि किसी परीक्षा में सही तरीके से चयन हुआ है या नहीं?

राहुल गांधी बोले- आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल गांधी ने कहा, “आपने मेरा जिस तरह स्वागत किया, उसके लिए धन्यवाद। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।” उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कोटा, देहरादून और पुणे के बाद अब इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि हर शहर में कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दे और उनके भविष्य से जुड़े सवाल उठाए जाते हैं। इनमें पेपर लीक, संस्थागत विफलता, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, शिक्षा की बढ़ती लागत और निजीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा, “इंदौर में हमने तय किया है कि आज का विषय ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ होगा। छात्र बताएंगे कि सिस्टम क्या है, वह छात्रों को कैसे प्रभावित कर रहा है और किस तरह छात्रों के भविष्य के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि कार्यक्रम में कई युवा मंच पर आकर अपने दिल की बात रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

Continue Reading

देश

उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान माइनस 2°C:MP में भोपाल-सीहोर में बारिश, यूपी में आंधी चली, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तराखंड के चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। वहीं, केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 2°C रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल, सीहोर और देवास में तेज बारिश हुई। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने आखिरी फेज पहुंच गया है।

सितंबर के आखिरी हफ्ते से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 सितंबर तक राज्य में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है। कानपुर में करीब आधे घंटे तक 30kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई पेड़ गिर गए। बरेली में भी 50kmph की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए।

बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम उमस भरा रहने की संभावना है। प्रदेश में बाढ़ से अब तक करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति…

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार शाम को बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार शाम को बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कटान से कई घर सरयू नदी में समा चुके हैं। कुछ लोग अपने हाथ से घर तोड़कर उसके दरवाजे, ईंट, खिड़की निकालकर ले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कटान से कई घर सरयू नदी में समा चुके हैं। कुछ लोग अपने हाथ से घर तोड़कर उसके दरवाजे, ईंट, खिड़की निकालकर ले जा रहे हैं।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में गुरुवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में गुरुवार को बर्फबारी हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज हवाएं भी चलीं, एक शख्स का छाते को उड़ने से बचाता दिखा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज हवाएं भी चलीं, एक शख्स का छाते को उड़ने से बचाता दिखा।

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को धूलभरी आंधी चली। करीब 50 की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए। फिर भारी बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को धूलभरी आंधी चली। करीब 50 की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए। फिर भारी बारिश हुई।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई, इसके चलते दिन में अंधेरा छा गया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई, इसके चलते दिन में अंधेरा छा गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार सुबह की बारिश के बाद धुंध छाई रही।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार सुबह की बारिश के बाद धुंध छाई रही।

महाराष्ट्र के लातूर में 6 हफ्ते बाद बारिश

मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले को राहत मिली है, जहां शुक्रवार को औसतन 17.5 mm बारिश दर्ज की गई। लातूर मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में से एक है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, रेनापुर शहर में सबसे ज्यादा 39.3 mm बारिश हुई, इसके बाद लातूर तहसील में 37.7 mm बारिश दर्ज की गई।

लंबे समय तक सूखे के बाद हुई इस बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे, अब खरीफ की फसलों और नमी की स्थिति बेहतर बनाने के लिए और बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, 3 जिलों में बर्फबारी

उत्तराखंड के पहाड़ी में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल: अभी से अक्टूबर जैसी ठंड, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के 2 शहरों का पारा 5 डिग्री से कम और 5 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है। केलांग का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक लुढ़क गया है।

बिहार- 13 जिलों में हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर में बादल छा सकते, तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में 34.6°C तापमान: कल से फिर बढ़ेगी बारिश

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आज (18 सितंबर) भी बारिश कम रहेगी। कल (19 सितंबर) से कई जगह बारिश बढ़ सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं।

मध्य प्रदेश: 21 सितंबर तक बारिश का दौर, अब तक 33.1 इंच पानी गिरा

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से इसकी विदाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि अभी मानसून की सक्रियता समाप्त नहीं हुई है। 21 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और आंधी चलेगी।

राजस्थान: आज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी, 7 डिग्री तक गिरा पारा

राजस्थान में शुक्रवार को 28 जिलों में तेज बारिश यलो अलर्ट है। गुरुवार को अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक बारिश हुई। मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। हालांकि, इस मानसून सीजन में अब तक 25 फीसदी कम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सूखे जैसे हालात हैं। यहां अब भी तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है।

यूपी: 39 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में बारिश, बादल और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

19 सितंबर

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा के मैदान वाला बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है।

आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक रायलसीमा में अनंतपुरमू, अन्नमय्या ,चित्तूर, कुर्नूल, नंद्याल, श्री सत्य साई, तिरुपति और YSR कडप्पा जिले आते हैं।

20 सितंबर

छत्तीसगढ़, गंगा के मैदान वाला बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।

Continue Reading

देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला,कार के शीशे तोड़े:अंडे-टमाटर फेंके, बिट्टू का AAP समर्थकों पर आरोप, BJP की नशामुक्त यात्रा में जा रहे थे

Published

on

बटाला (गुरदासपुर), एजेंसी। पंजाब में BJP की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमला हो गया। बिट्‌टू शुक्रवार (18 सितंबर) को अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बिट्‌टू ने कहा कि बटाला (गुरदासपुर) के पास काफिले को घेरा गया। इसके बाद हमला कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। उन पर टमाटर और अंडे फेंके गए।

पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्‌टू को Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है। माहौल बिगड़ते देख उनके सुरक्षाकर्मी तुरंत उन्हें एक घर में ले गए। बिट्टू ने आरोप लगाया कि फतेहगढ़ चूड़ियां से AAP के हलका इंचार्ज जोबन रंधावा के समर्थकों ने लंगर की आड़ में उन पर हमला किया है। उन्होंने 2 आरोपियों को भी पकड़ा।

इस पर BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी डरी हुई है। घबरा गई है। इसलिए रवनीत बिट्‌टू पर हमला हुआ। सोचिए एक Z+ सिक्योरिटी वाले और पूर्व मंत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा, ये पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर भी दिखाता है।

पंजाब की सभी 117 सीटों को कवर करने वाली भाजपा की 4 हजार किमी लंबी नशामुक्त यात्रा शुक्रवार से पठानकोट से शुरू हो गई है। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रवाना किया। उन्होंने बिट्‌टू पर हमले को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कमजोर नहीं हैं। कार्यकर्ता शहादत देने के लिए तैयार हैं। भाजपा की 13 दिन की ये यात्रा 30 सितंबर को जालंधर में खत्म होगी। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली होगी।

पूर्व मंत्री के काफिले पर हमले से जुड़े PHOTOS…

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर अंडे फेंकते हाईवे के किनारे खड़े प्रदर्शनकारी।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर अंडे फेंकते हाईवे के किनारे खड़े प्रदर्शनकारी।

काफिले में पुलिस जिप्सी का टूटा हुआ शीशा दिखाते पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू।

काफिले में पुलिस जिप्सी का टूटा हुआ शीशा दिखाते पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमले के बाद सिक्योरिटी ने उन्हें चारों तरफ से घेरे में ले लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमले के बाद सिक्योरिटी ने उन्हें चारों तरफ से घेरे में ले लिया।

सुरक्षाकर्मी पूर्व मंत्री रवनीत बिट्‌टू को एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने हमले के आरोप में पकड़े 2 व्यक्तियों (दाएं और बाएं) को भी बैठा लिया।

सुरक्षाकर्मी पूर्व मंत्री रवनीत बिट्‌टू को एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने हमले के आरोप में पकड़े 2 व्यक्तियों (दाएं और बाएं) को भी बैठा लिया।

पूर्व मंत्री बिट्‌टू पर हमले के बाद भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पूर्व मंत्री बिट्‌टू पर हमले के बाद भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई।

हमले को लेकर पूर्व मंत्री ने क्या बताया…

  • AAP नेता के ऑफिस के पास जुटे थे कार्यकर्ता: रवनीत बिट्टू ने बताया कि उनका काफिला बटाला के घासीतपुर स्टेशन के पास पहुंचा तो हाईवे किनारे आम आदमी पार्टी के फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा सीट के इंचार्ज जोबन रंधावा के कार्यालय के पास कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे। काफिला वहां पहुंचते ही अंडे और टमाटर फेंके गए। उन्हें घेरने की कोशिश की गई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से गाड़ियां रोकनी पड़ीं।
  • सुरक्षाकर्मी घर के अंदर ले गए: रवनीत बिट्टू ने बताया कि स्थिति को देखते हुए उन्होंने हाईवे पर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें पास के ही एक घर में ले गए। कुछ लोगों के हथियारबंद होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां घेरा डालकर सुरक्षित रखा। बाद में उनकी सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
  • गृह मंत्री और पंजाब DGP को दी जानकारी: बिट्टू ने कहा कि घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के डीजीपी को दी गई है। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों और उनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।
  • बिट्टू बोले- AAP सरकार के संरक्षण में हमला: घटना के बाद बिट्टू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंगर के कार्यक्रम की आड़ में उनके काफिले को रोका गया और हमला किया गया। आने वाले समय में पंजाब की जनता इसका जवाब देगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्रवाई की मांग की है।

AAP नेता बोले- संदीप पाठक का विरोध कर रहे थे इस मामले में AAP नेता जोबन रंधावा ने कहा कि वह राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का विरोध कर रहे थे, जो इसी काफिले में जा रहे थे। बिट्‌टू का विरोध करने का कोई इरादा नहीं था, न ही उन्होंने विरोध किया। संदीप पाठक ने कुछ समय पहले ही AAP छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।

बटाला की SP बोलीं- शिकायत नहीं मिली

इस बारे में बटाला की एसपी खुशप्रीत कौर ने बताया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर से पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसको लेकर कुछ वीडियो सामने आए हैं, उनके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही पूरे मामले में स्थिति साफ हो पाएगी।

नितिन नवीन बोले- कार्यकर्ताओं को कमजोर न समझें

वहीं, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पठानकोट में कहा कि उन्हें पता चला कि कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे भाजपा नेता पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह प्रयास किया है, वे यह न समझें कि भाजपा कार्यकर्ता कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक और तोप भी चला दी जाए तो भाजपा कार्यकर्ता शहादत देने के लिए तैयार हैं और पंजाब को नशे से मुक्त करवाने का संकल्प पूरा करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677