Connect with us

कोरबा

पाली महोत्सव 2026 में संगीत और भक्ति का अनोखा संगम, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति’

Published

on

बॉलीवुड सिंगर्स मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, सलमान अली की गीतों पर झूमे श्रोता

हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों से महोत्सव में छाया भक्तिमय रंग

स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह

कोरबा। पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ, जहाँ श्रोताओं ने ऐतिहासिक पाली शिव मंदिर की पावन छाया में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। मंच पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सलमान अली, खुशबू ग्रेवाल, और मीत ब्रदर्स ने फिल्मी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।

  साथ ही महाशिव भक्त हंसराज रघुवंशी ने भगवान भोलेनाथ की आराधना से भक्तिमय माहौल बना दिया। श्रोताओं ने महोत्सव में प्रस्तुत विविध सांगीतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।  बॉलीवुड सिंगर सलमान अली’ ने अपनी मधुर आवाज़ में “देवा श्री गणेशा“, “तेरी दीवानी“, “सांसों की माला में सिमरू मैं पी का नाम“, “ रश्के कमर“ और “कजरा मोहब्बत वाला“ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति में श्रोताओं ने झूमकर सहभागिता की और कई गीतों पर उन्होंने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

’खुशबू ग्रेवाल’ और ’मीत ब्रदर्स’ ने हिंदी सिनेमा के अनेक गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों में भाव और तालमेल का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रोताओं ने उनके साथ गाकर और तालियों से उनकी प्रस्तुति को यादगार बना दिया। सभी कलाकारों ने कहा कि यह उनका पहला अवसर है पाली महोत्सव में प्रस्तुति देने का और उन्हें यहां की बोली, भाषा, संस्कृति और लोगों का व्यवहार बेहद अच्छा लगा। उन्होंने जिला प्रशासन का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बनाते हैं।
शिव भक्ति के स्वर गूंजे, महोत्सव में भर गई श्रद्धा की छटा

महोत्सव में हंसराज रघुवंशी ने शिव भक्ति और आराधना पर आधारित गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके प्रस्तुति ऐसा डमरू बजाय भोलेनाथ ने…,  मेरा भोला है भण्डारी,  जैसे गीतों में आस्था और श्रद्धा की गहराई स्पष्ट नजर आई,  उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय में आस्था की लहरें दौड़ा दीं। भक्तिमय भजन ने महोत्सव के वातावरण को पूरी तरह पावन और शांतिपूर्ण बना दिया, जिससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध होकर शिव भक्ति में डूब गए।

महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने महोत्सव को क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बना दिया। उनके गीत, नृत्य और अभिनय ने दर्शकों को उत्साहित किया और तालियों की गड़गड़ाहट से महोत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में मकान में घुसा कबाड़ से भरा ट्रक:घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे, 7 लाख का कबाड़ जब्त, चालक गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के राताखार में देर रात तेज रफ्तार कबाड़ से भरा ट्रक सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। टक्कर से मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में लिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग चौक मुख्य मार्ग की है। ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।

ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास तलाश कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे चालक की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचाया।

ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ मिला

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ भरा था। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। कबाड़ कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि राताखार में ट्रक के मकान में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया और चालक को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

8 फीट का अजगर महिंद्रा वर्कशॉप में घुसा:कोरबा में RCRS टीम ने 20 मिनट में रेस्क्यू किया, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के महिंद्रा वर्कशॉप में सोमवार सुबह करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। उसे देखकर कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर RCRS की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

वर्कशॉप खुलने के बाद सोमवार सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने कोने में अजगर को देखा। इसके बाद कुछ कर्मचारी बाहर निकल गए, जबकि कुछ ने दूर से उस पर नजर रखी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) को सूचना दी गई। RCRS सदस्य उमेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले लोगों को अजगर से दूर किया और फिर रेस्क्यू शुरू किया।

बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा अजगर

उमेश यादव ने बिना किसी उपकरण को नुकसान पहुंचाए और अजगर को चोट पहुंचाए बिना उसे काबू कर लिया। करीब 20 मिनट में रेस्क्यू पूरा हुआ। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें

RCRS टीम के मुताबिक, मौसम में बदलाव, गर्मी और नमी के कारण सांप और अजगर भोजन या ठंडी जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों, वर्कशॉप और घरों में पहुंच सकते हैं।

टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। उससे दूरी बनाए रखें और वन विभाग या RCRS हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

हाथी ने युवक को दौड़ाकर कुचला, ट्रैक्टर तोड़ा:जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे थे ग्रामीण, भागकर बचाई जान, सरगुजा-कोरबा के जंगल में उत्पात जारी

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और कोरबा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। सरगुजा के जंगल में एक हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया और एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घायल युवक का इलाज जारी है।

वहीं, कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भागे तो हाथी ने सूंड से उसे उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया। दोनों घटनाएं सोमवार (23 नवंबर) सुबह की हैं।

घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने और हाथियों को खुद भगाने की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी है।

हाथी ने युवक को सूंड और पैरों से कुचलने की कोशश की।

हाथी ने युवक को सूंड और पैरों से कुचलने की कोशश की।

हाथी के हमले से युवक घायल हो गया था, वह बाल-बाल बच गया।

हाथी के हमले से युवक घायल हो गया था, वह बाल-बाल बच गया।

ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भागे तो हाथी ने सूंड से उसे उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया।

ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भागे तो हाथी ने सूंड से उसे उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया।

केस 1 – हाथी ने युवक को दौड़ाकर कुचला

सरगुजा के टीरंग गांव में सोमवार को हाथी ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। हाथी के हमले में युवक बाल-बाल बचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

युवक को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीन हाथियों का दल जशपुर से सरगुजा वन क्षेत्र में पहुंचा है। इनमें से दो हाथी लुंड्रा पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर वन परिक्षेत्र से सरगुजा वन परिक्षेत्र में घुसे तीन हाथी सोमवार को टीरंग गांव पहुंचे। हाथियों के दल में एक नर, एक मादा और एक बच्चा शामिल है। टीरंग में फसल बचाने की कोशिश में ग्रामीण हाथियों को खदेड़ रहे थे। इसी दौरान नर हाथी ने ग्रामीण जागेश्वर उर्फ मंत्री पर हमला कर दिया।

हाथी के हमले में ट्रैक्टर बुरी तरह डैमेज हो गया है।

हाथी के हमले में ट्रैक्टर बुरी तरह डैमेज हो गया है।

केस 2 – कोरबा में हाथी ने ट्रैक्टर तोड़ा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भागे तो हाथी ने सूंड से उसे उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया। मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव की है।

धरमजयगढ़ की सीमा पार कर जिल्गा पहुंचा झुंड

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ की सीमा पार कर 11 हाथियों का झुंड जिल्गा के जंगल में पहुंचा है। हाथियों के आबादी वाले इलाके में आने और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका थी। इसी वजह से ग्रामीण उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे।

ट्रैक्टर की आवाज सुनकर झाड़ियों से निकला हाथी

सोमवार सुबह जिल्गा के कुछ ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया के ट्रैक्टर में सवार होकर जंगल पहुंचे थे। वे ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से एक हाथी निकला और ट्रैक्टर की ओर दौड़ पड़ा।

हाथी को अपनी ओर आते देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। इसके बाद हाथी ने सूंड से ट्रैक्टर को उठाकर पटका और पैरों से कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर गांव लाए

घटना के बाद ग्रामीण गांव पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक को इसकी जानकारी दी। बाद में वे दूसरे किसान का ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को खींचकर गांव लाए। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो मोबाइल से बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुदमुरा और करतला में भी हाथियों की मौजूदगी

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने देर शाम टीम को जिल्गा के जंगल में भेजा। बताया गया कि जिल्गा के अलावा कुदमुरा के जंगल में एक और हाथी घूम रहा है। वहीं, करतला वन परिक्षेत्र में 6 हाथियों का झुंड मौजूद है।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को मुनादी कर जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों को खुद खदेड़ने की कोशिश नहीं करने की समझाइश दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677