Connect with us

कोरबा

राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन कल

Published

on

कोरबा। श्रम विभाग कोरबा द्वारा जिले के श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएँ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन,  मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सांसद, कोरबा लोकसभा, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा, श्रीमती संजू देवी राजपूत, माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा, डॉ. पवन कुमार सिंह तथा सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, नूतन सिंह ठाकुर सम्मिलित होंगे।
सम्मेलन के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदान करेंगे। श्रमिकों की सुविधा हेतु कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर सहित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रमिक भाई-बहन स्थल पर ही अपनी आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सहायक श्रम आयुक्त कोरबा ने जिले के श्रमिक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमिक सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
निर्माण श्रमिक जैसे रेजा कुली, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिक साथियों को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, एक वर्ष में 90 दिवस निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी और ओटीपी हेतु मोबाइल अपने साथ लाना होगा तथा लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। जो निर्माण श्रमिक पहले से पंजीकृत हैं और जिनके पंजीयन को पाँच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें नवीनीकरण हेतु उपरोक्त दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कार्ड भी साथ लाना होगा।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे धोबी, दर्जी, नाई, बुनकर, ऑटो रिक्शा चालक, सफाई कर्मकार, दुकान एवं गैरेज में कार्यरत मजदूर, चाय-नाश्ता ठेला संचालक, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आदि को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, पार्षद/सरपंच/पटवारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र और ओटीपी हेतु मोबाइल साथ रखना होगा। लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
यह आयोजन श्रमिकों के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को उनकी पात्रता की सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराना है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

कोरबा

राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

Published

on

कोरबा। श्रम विभाग कोरबा द्वारा जिले के श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएँ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन,  मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद, कोरबा लोकसभा, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा, श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा, डॉ. पवन कुमार सिंह तथा सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, नूतन सिंह ठाकुर सम्मिलित होंगे।
सम्मेलन के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदान करेंगे। श्रमिकों की सुविधा हेतु कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर सहित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रमिक भाई बहन स्थल पर ही अपनी आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सहायक श्रम आयुक्त कोरबा ने जिले के श्रमिक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमिक सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
निर्माण श्रमिक जैसे रेजा कुली, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिक साथियों को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, एक वर्ष में 90 दिवस निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी और ओटीपी हेतु मोबाइल अपने साथ लाना होगा तथा लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। जो निर्माण श्रमिक पहले से पंजीकृत हैं और जिनके पंजीयन को पाँच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें नवीनीकरण हेतु उपरोक्त दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कार्ड भी साथ लाना होगा।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे धोबी, दर्जी, नाई, बुनकर, ऑटो रिक्शा चालक, सफाई कर्मकार, दुकान एवं गैरेज में कार्यरत मजदूर, चाय-नाश्ता ठेला संचालक, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आदि को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, पार्षद/सरपंच/पटवारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र और ओटीपी हेतु मोबाइल साथ रखना होगा। लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
यह आयोजन श्रमिकों के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को उनकी पात्रता की सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराना है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677