Connect with us

कोरबा

कुसमुंडा खदान में भारी वाहन से हादसा:चालक की मौत, रिश्तेदारों और कर्मचारियों ने की मुआवजे की मांग

Published

on

कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा के कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद खदान कर्मचारियों में आक्रोश है और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कुसमुंडा खदान के रोड सेल क्षेत्र में हुआ। लोडिंग के लिए आए एक भारी वाहन की चपेट में करीब 29 वर्षीय चालक प्रेमसिंह ध्रुव आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद खदान में मौजूद लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमसिंह मूल रूप से मध्य प्रदेश के बिंझरा का निवासी था और कुसमुंडा खदान में चालक के रूप में कार्यरत था।

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मध्य प्रदेश से कोरबा पहुंचे। मृतक के बड़े भाई बलिराम ने बताया कि उन्हें पुलिस ने फोन पर दुर्घटना की सूचना दी थी। कोरबा पहुंचने पर उन्हें भाई की मौत की जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। प्रेमसिंह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और माता-पिता हैं। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद कुसमुंडा खदान के कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि खदानों में सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और हादसे के बाद फरार हुए वाहन को जब्त कर उसके चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में ऑटो पार्ट्स दुकान में आग:4 बाइक समेत 8 वाहन जलकर खाक, 5 लाख रुपये का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा स्थित आमापाली में देवांगन ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग में दुकान के बाहर और अंदर रखे 4 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और 2 साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

दुकान संचालक सुनील कुमार देवांगन ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सबसे पहले दुकान के आंगन में खड़े वाहन आग की चपेट में आए, जिसके बाद लपटें दुकान के अंदर रखे ऑटो पार्ट्स और घर की ओर बढ़ने लगीं।

ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत से बुझाई आग

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।

वाहन और ऑटो पार्ट्स हुए राख

आग में 4 बाइक, 2 स्कूटी, 2 साइकिल, बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स, टायर-ट्यूब और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान संचालक के अनुसार, इस घटना से करीब 5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग के कारणों की जांच शुरू

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुकान संचालक ने उरगा थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की आशंका जताई है।

पुलिस ने जुटाए सबूत

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में टोनही प्रताड़ना में देवरानी, बेटी और बेटा गिरफ्तार:बुजुर्ग महिला को वर्षों तक करते रहे बदनाम,जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भांटापारा कुदुरमाल में टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में उसकी देवरानी, पुत्री और पुत्र को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उरगा थाने में सत्यभामा वैष्णव (65), निवासी कुदुरमाल वार्ड क्रमांक-04 ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी देवरानी लक्ष्मीन वैष्णव उर्फ लक्ष्मी, उसकी पुत्री चंचल वैष्णव और पुत्र किशन वैष्णव उर्फ गोलू कई वर्षों से उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे।

जादू-टोना बताकर पूरे मोहल्ले में किया बदनाम

शिकायत के अनुसार, आरोपी रोज घर के सामने आकर गाली-गलौज करते थे। वे बुजुर्ग महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर उन्हें “टोना-टोटका करने वाली” बताकर पूरे मोहल्ले में बदनाम करते थे। इतना ही नहीं, उनके दिवंगत पति को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां करते थे।

जान से मारने की धमकी भी दी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें कई बार घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। घर में कोई सामान खराब होने या कूलर जलने जैसी घटनाओं का दोष भी उन पर ही मढ़ा जाता था। लगातार प्रताड़ना के कारण वह और उनका बेटा राजेंद्र वैष्णव भय के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर थे।

टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 3(5) तथा टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मीन वैष्णव उर्फ लक्ष्मी (45), चंचल वैष्णव (21) और किशन वैष्णव उर्फ गोलू (26) शामिल हैं। तीनों भांटापारा कुदुरमाल के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां जमानत नहीं मिलने पर जेल भेज दिया गया।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बीच सड़क गुंडागर्दी करने वाला युवक गिरफ्तार:नशे में बोलेरो चालक से की थी मारपीट, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर में बीच सड़क पर नशे की हालत में गुंडागर्दी करने वाले युवक को मानिकपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बोलेरो चालक के साथ मारपीट कर सड़क पर करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था बाद में उसे जमानत मिल गई। घटना 6 जुलाई की दोपहर एसईसीएल निहारिका मेन रोड स्थित हेलीपैड हनुमान मंदिर के पास हुई।

बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर हाथ-मुक्कों से पीटा

आरोपी ने बीच सड़क पर बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर हाथ-मुक्कों से पीटा। घटना के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

हॉर्न बजाने पर भड़क गया आरोपी

पीड़ित चालक सोहेल अली, निवासी बुधवारी, सीएसईबी पावर प्लांट में वाहन चालक है। वह काम से निहारिका की ओर जा रहा था। रास्ते में एक काले रंग की नेक्सॉन कार धीमी गति से चल रही थी। आगे निकलने के लिए हॉर्न बजाने पर कार चालक भड़क गया।

आरोप है कि उसने अपनी कार बीच सड़क पर रोक दी, गाली-गलौज शुरू कर दी और सोहेल को वाहन से नीचे उतारकर मारपीट की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

स्कूल छुट्टी के समय हुई वारदात

घटना के समय स्कूलों की छुट्टी होने से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और राहगीर मौके पर मौजूद थे। आरोपी की दबंगई देखकर कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

आरोपी नशे में था, कार भी जब्त

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सुजल सोनवानी (21), निवासी सुभाष ब्लॉक, पिता बाबूराम सोनवानी, के रूप में हुई। वह एक एसईसीएल कर्मी का बेटा है। पुलिस के अनुसार घटना के समय वह शराब के नशे में था।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी नेक्सॉन कार भी जब्त कर ली गई थी।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था जेल

आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। आगे की वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत मिल गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677