Connect with us

छत्तीसगढ़

शुष्क दिवस पर गांजा और अवैध शराब पर कार्रवाई:4.12 किलो गांजा और 104 लीटर शराब जब्त,2 गिरफ्तार,95 हजार से ज्यादा का सामान भी जब्त

Published

on

जांजगीर-चांपा, एजेंसी। जांजगीर-चांपा जिले में शुष्क दिवस पर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। मुलमुला पुलिस ने 4.120 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अकलतरा पुलिस ने 104 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मुलमुला पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि संतराम यादव (37), निवासी सोनसरी मोटरसाइकिल में गांजा रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

बाइक से ले जा रहा था 4 किलो से ज्यादा गांजा

तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से अलग-अलग पैकेट में 4.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई है। गांजे के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अकलतरा में किराना दुकान की आड़ में गुप्त कमरे से 334 नग शराब बरामद

अकलतरा में किराना दुकान की आड़ में गुप्त कमरे से 334 नग शराब बरामद

अकलतरा में गुप्त कमरे से 334 नग शराब जब्त

अकलतरा पुलिस ने 2 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 13 में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक प्रकाश भारद्वाज (42) ने अपने घर में चार लोहे के दरवाजों के पीछे बने एक कमरे में शुष्क दिवस पर बिक्री के लिए शराब छिपाकर रखी थी। पुलिस का दावा है कि वह किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा था।

तलाशी के दौरान देशी प्लेन, देशी मसाला, अंग्रेजी व्हिस्की और बीयर समेत कुल 334 नग शराब बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा 104 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 56,560 रुपए बताई गई है।

बिक्री रकम और फ्रिज भी जब्त

पुलिस ने मौके से 28,615 रुपए बिक्री रकम और करीब 10 हजार रुपए कीमत का वोल्टास कंपनी का फ्रिज भी जब्त किया। इस तरह कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 95,175 रुपए बताई गई है। अकलतरा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क), 39(ग) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

Coal India’s First Mines Rescue Day Observed at SECL, Tribute Paid to Legendary Mine Rescue Hero Jaswant Singh Gill

Published

on

Remembering the Courage of Late Jaswant Singh Gill, Who Saved 65 Trapped Miners; His Son Shri Sarpreet Singh Felicitated

Bilaspur/korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL) hosted Coal India Limited’s first Mines Rescue Day on 16 November 2026 at the Mines Rescue Station, Manendragarh, under SECL’s Hasdeo Area. The occasion paid tribute to the extraordinary courage of legendary mine rescue hero Late Shri Jaswant Singh Gill and honoured the dedication and invaluable contributions of mine rescue personnel.

On 16 November 1989, Late Shri Jaswant Singh Gill led a historic rescue operation at Mahabir Colliery in Raniganj, West Bengal, saving the lives of 65 miners trapped in a flooded underground coal mine. Using a specially designed steel capsule, he successfully brought the trapped miners to safety. His remarkable act of bravery later inspired the Hindi film Mission Raniganj. To commemorate this extraordinary legacy, Coal India instituted Mines Rescue Day.

The programme was graced by Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Director (Technical–Operations), SECL, and Shri C. P. Garg, Executive Director (Safety & Rescue), Coal India Limited. On the occasion, Shri Sarpreet Singh, son of Late Shri Jaswant Singh Gill, was specially felicitated in recognition of his father’s extraordinary courage and contribution to mine rescue. Shri P. K. Mitra, former Superintendent (Rescue), SECL, was also felicitated for his contributions to mine rescue services.

The programme commenced with the hoisting of the Coal India and Rescue flags at the Mines Rescue Station, Manendragarh, followed by an inspection of rescue equipment and facilities by the dignitaries.

During the main ceremony, floral tributes were paid to Late Shri Jaswant Singh Gill. Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Director (Technical–Operations), SECL, administered the Rescue Oath to the personnel present. A minute’s silence was also observed in memory of miners and rescue personnel who lost their lives in the line of duty.

The ceremony featured the screening of short films highlighting significant rescue operations, including the Johli Village Rescue, Kotma Building Collapse, Anjan Hill Underground Mine and Shakti Borehole operations. Shri Manoj Bishnoi, Area General Manager, Hasdeo Area; Shri Prakash Rai, General Manager (Safety & Rescue); and Shri B. Shiv Kumar, General Manager (Mining), SECL Headquarters, shared their experiences and insights on challenges in mine rescue, technological advancements and emergency preparedness.

In his address, Shri Ramesh Chandra Mohapatra appreciated the courage, dedication and readiness of mine rescue teams and emphasised the need to continuously strengthen mine safety systems and emergency rescue capabilities.

Coal India’s inaugural Mines Rescue Day served as a tribute to the courage and selfless service of rescue personnel who risk their own lives to save others, reaffirming the commitment to mine safety and rescue preparedness.

Continue Reading

कोरबा

कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

65 खनिकों की जान बचाने वाले स्व. जसवंत सिंह गिल के साहस को किया याद, पुत्र सरप्रीत सिंह का हुआ सम्मान

बिलासपुर/कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के हसदेव क्षेत्र अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ स्थित खान बचाव केंद्र में 16 नवंबर 2026 को कोल इंडिया लिमिटेड के प्रथम खान बचाव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान खान बचाव नायक स्व. श्री जसवंत सिंह गिल के अदम्य साहस को नमन करते हुए खान बचाव कार्यों में योगदान देने वाले कर्मियों के समर्पण एवं सेवाओं को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित महावीर कोलियरी में जलभराव के कारण भूमिगत खदान में फंसे 65 खनिकों को स्व. श्री जसवंत सिंह गिल ने विशेष रूप से तैयार इस्पात के कैप्सूल की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला था। उनके इस ऐतिहासिक बचाव अभियान पर हिंदी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी बनाई गई है। इसी साहसिक विरासत की स्मृति में कोल इंडिया द्वारा खान बचाव दिवस की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र एवं कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा एवं बचाव) सी. पी. गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्व. श्री जसवंत सिंह गिल के पुत्र सरप्रीत सिंह को उनके पिता के अतुलनीय योगदान के सम्मान में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही एसईसीएल के पूर्व अधीक्षक (बचाव) पी. के. मित्रा को भी खान बचाव सेवाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनेन्द्रगढ़ स्थित खान बचाव केंद्र में कोल इंडिया एवं बचाव दल के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने बचाव उपकरणों एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया।

मुख्य समारोह में स्व. श्री जसवंत सिंह गिल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र ने उपस्थित कर्मियों को बचाव शपथ दिलाई। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में प्राण न्योछावर करने वाले खनिकों एवं बचाव कर्मियों की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

समारोह में जोहली गांव बचाव अभियान, कोतमा भवन दुर्घटना, अंजन हिल भूमिगत खदान एवं शक्ति बोरहोल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बचाव अभियानों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मनोज बिश्नोई, महाप्रबंधक, हसदेव क्षेत्र, प्रकाश राय, महाप्रबंधक, सुरक्षा एवं बचाव एवं बी. शिव कुमार, महाप्रबंधक (खनन), एसईसीएल मुख्यालय ने अपने अनुभव साझा करते हुए खान बचाव की चुनौतियों, आधुनिक तकनीकों एवं आपातकालीन तैयारियों पर प्रकाश डाला।

रमेश चंद्र महापात्र ने अपने संबोधन में खान बचाव दलों के साहस, समर्पण और तत्परता की सराहना करते हुए खदानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन बचाव क्षमताओं को निरंतर सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कोल इंडिया का यह प्रथम खान बचाव दिवस उन साहसी बचाव कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जो दूसरों का जीवन बचाने के लिए स्वयं जोखिम उठाते हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

Published

on

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर जुटेंगे नामचीन कवि-कवयित्रि
कोरबा। हंसी के ठहाकों, व्यंग्य की धार, गीतों की मिठास और श्रृंगार की खूबसूरती से सजी काव्य संध्या का आनंद लेने का मौका कोरबा के नगरजनों व साहित्यप्रेमियों को मिलने जा रहा है। 18 नवम्बर,बुधवार को निहारिका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया है।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत के द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रित मर्यादित बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, नरेंद्र देवांगन पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नगर पालिका निगम कोरबा मां सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक/पुजारी पं. नमन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं सोनू पांडेय जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्यातिप्राप्त कवि और कवयित्रि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे और भावनाओं से जोड़ेंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। अलग-अलग काव्य विधाओं के रचनाकारों की मौजूदगी से यह शाम साहित्य, मनोरंजन और संवेदनाओं का संगम बनेगी। कवि सम्मेलन में प्रयागराज के अखिलेश द्विवेदी हास्य कविताओं से श्रोताओं को हंसाएंगे। रायपुर के गीतकार मीर अली मीर अपनी गीतात्मक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। पश्चिम बंगाल से पवन बांके बिहारी हास्य काव्य का रंग जमाएंगे, जबकि कटनी की प्रियंका मिश्रा श्रृंगार रस की कविताओं से काव्य संध्या को खास बनाएंगी। इसके साथ ही कोरबा के हिरामणी वैष्णव, बिलाईगढ़ के शशि भूषण स्नेही और बरमकेला के कमलेश यादव ‘धाकड़’ भी अपनी हास्य कविताओं से कार्यक्रम में ठहाकों का रंग भरेंगे।
शाम 7 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
कवि सम्मेलन 18 नवम्बर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे से निहारिका स्थित घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम, कोरबा में आयोजित होगा। कविता के अलग-अलग रंगों से सजी इस महफिल में श्रोताओं को हंसी, संवेदना, प्रेम और जीवन से जुड़े अनुभवों को शब्दों में महसूस करने का अवसर मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677