Connect with us

छत्तीसगढ़

आरोप :समग्र शिक्षा विभाग में व्यवसायिक प्रशिक्षक भर्ती में लगभग 100 करोड़ का महाघोटाला

Published

on

एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्दन गुप्ता ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

घोटाले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) महत्वपूर्ण जांच एजेंसियों से कराई जाए

रायपुर। एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्दन गुप्ता ने समग्र शिक्षा विभाग में व्यवसायिक प्रशिक्षक भर्ती में लगभग 100 करोड़ के महाघोटाले के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। चन्दन गुप्ता ने आरोप लगाया कि विगत दिनों समग्र शिक्षा विभाग में व्यवसायिक प्रशिक्षक भर्ती के लिए टेंडर GEM पोर्टल से निकाला गया एवं अनुबंध 11 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ। जानकारी अनुरूप कुल 6 निजी कंपनियों को 1560 पदों पर भर्ती के लिए टेंडर दिया गया। हैरानियत की बात यह है कि 11 जुलाई 2025 को ही टेंडर प्रक्रिया संपन्न हुआ और आनन-फानन में टेंडर कंपनियों ने गुपचुप तरीके से भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला। विज्ञापन केवल कुछ ही लोगों (दलालों) तक ही सीमित रह गया। किसी भी प्रकार का सार्वजनिक विज्ञापन नहीं निकाला गया। दलालों एवं बिचौलियों द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से फॉर्म भराया गया, जिसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई एवं 17 जुलाई रखी गई। पोर्टल 16 जुलाई से ही बंद कर दी गई एवं 17 जुलाई 2025 की रात ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचना दी कि 18 जुलाई 2025 को दो परीक्षा केंद्र प्रथम अंजनेया विश्वविद्यालय मुख्य परिसर नॉलेज विलेज नराध, विधानसभा रोड के पास, रायपुर, छत्तीसगढ़ 492001 में एवं क्रमशः द्वितीय सृष्टि नर्सिंग कॉलेज दुर्ग पाटन अभनपुर रोड बरेंगाभाटा। छत्तीसगढ़ 493661 में आपकी परीक्षा एवं साक्षात्कार होगा। अब परीक्षा केंद्र में ना ही प्रवेश पत्र देखा गया ना ही पहचान पत्र देखा गया क्योंकि इन्हें सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार करके फर्जी भर्ती लेना था। इन्होंने किसी भी प्रकार की कोई भी प्रवेश पत्र जारी नही किया और ना ही अन्य जरूरी प्रक्रिया अपनाई। परीक्षा केंद्र में न जाने कई पालियों में एक ही दिन में अलग-अलग समय पर कई बार परीक्षाएं आयोजित की गई। सभी पालियों में प्रश्न पत्र समान थे। परीक्षा कक्ष में अभ्यार्थी मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कॉपी, पुस्तक, बैग तक पकड़ कर बैठे एवं परीक्षाए´ दि और साक्षात्कार एक ही कक्षा में तीन शिक्षक ले रहे थे। साक्षात्कार के समय एक शिक्षक चार लोगों का एक साथ साक्षात्कार ले रहे थे । कुल मिलाकर एक कक्ष में एक ही समय पर 12 लोग साक्षात्कार दे रहे थे, समझ से परे है कि यह साक्षात्कार हो रहा था या कुछ और। दलालों-बिचौलियों के माध्यम से प्रत्येक इच्छुक अभ्यार्थियों से तीन से चार लाख रुपए तक वसूली की गई। यह भर्ती पूर्ण रूप से फर्जी तरीके से हुई है, जिसमें लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है एवं वसूली के माध्यम से हमारे राज्य के गरीब श्रेणी के अभ्यर्थियों से वसूली कर अन्य राज्यों के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। मुझे व्यक्तिगत रूप से संदेह है कि समग्र शिक्षा के अधिकारियों की भी मिली भगत है। उनके मिली भगत के बिना इतनी बड़ा भ्रष्टाचार कैसे संभव हो सकता है। अधिकारी कहीं ना कहीं ठेके कंपनियों को लाभ लाभ पहुंचाने की मंशा से टेंडर के माध्यम से भर्ती निकाले, अन्यथा इनकी स्वच्छ एवं साफ-सुथरी मंशा रहती तो यह विभाग से भी भर्ती ले सकते थे। यह अधिकारी कहीं ना कहीं आपकी छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। इस पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जानकारी है कि मामला तूल पकड़ने के बाद समग्र शिक्षा के अधिकारी खुद के विभाग के अधिकारियों द्वारा टीम गठन कर जांच की बात कर रहे हैं। अब जिनके ऊपर संदेह है अगर जांच भी वही अधिकारी करेंगे तो परिणाम क्या होगा, आप समझ सकते हैं। परिणाम कहीं ना कहीं उनके पक्ष में ही होगा एवं अपराध में संलिप्त अधिकारियों एवं ठेकेदारों को बचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस घोटाले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जैसे अन्य महत्वपूर्ण जांच एजेंसियों से कराई जाए एवं इस घोटाले में संलिप्त सभी अधिकारियों ठेकेदारों पर अपराध पंजीबद कराया जाए एवं ठेके कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाए।
चन्दन गुप्ता ने यह भी कहा कि सुशासन की सरकार नहीं कुशासन की सरकार है। मुख्यमंत्री सोए हुए हैं, उनको उनके ही विभाग की जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है। घोटाले पर घोटाले, भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार चलाने में असक्षम हैं, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं सर्कस चला रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

कंपनी बनाकर होम-लोन के नाम पर ठगे 3 करोड़:60% अमाउंट लेकर पूरी किस्त जमा करने का देता झांसा, लोन मंजूर कराकर हड़प लेता था पैसे

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में महिला टीचर समेत 9 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को बैंक से होम लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। इस मामले में महिला टीचर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी ने एक कंपनी बनाई और उसी के जरिए लोगों को होम लोन दिलाने का काम करने लगा। वह लोगों से कहता था कि जितना भी लोन मिलेगा, उसका 60 प्रतिशत पैसा कंपनी में जमा करना होगा। इसके बदले कंपनी हर महीने बैंक की पूरी किस्त खुद भर देगी।

वहीं, लोन लेने वाले को 40 प्रतिशत रकम मिल जाएगी और उसे खुद कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इसके बाद वो लोन की राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता और किस्त जमा नहीं करता।

इस तरह आरोपी अब तक नौ लोगों से कुल 3 करोड़ की ठगी कर चुका है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

9 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

9 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार, सरगवां की रहने वाली दिव्या एक्का ने 12 मई को गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। दिव्या राजपुर ब्लॉक में टीचर के पद पर हैं।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में जमीन खरीदकर घर बनाने के लिए उन्हें 15 लाख रुपए के लोन की जरूरत थी। इस बारे में उन्होंने अपने जीजा से बात की। जीजा ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया, जो लोन दिलाने का काम करता था।

इसके बाद वह व्यक्ति दिव्या एक्का के घर पहुंचा और उसने अनशिवआर्या फाउंडेशन ग्रुप कंपनी के संचालक शिवशंकर दास, निवासी चंगोरी बरियों, जिला बलरामपुर के बारे में जानकारी दी।

पूरी किस्त जमा करने का झांसा देकर ठगी

शिवशंकर दास ने दिव्या एक्का से कहा कि वह बैंक से लोन दिलाने में मदद करेगा। उसने बताया कि जितना भी लोन मिलेगा, उसका 60 प्रतिशत पैसा कंपनी में जमा करना होगा। बदले में कंपनी हर महीने लोन की पूरी किस्त भरेगी। वहीं, लोन लेने वाले व्यक्ति को 40 प्रतिशत राशि मिलेगी और उसे खुद कोई पैसा जमा नहीं करना पड़ेगा।

शिवशंकर दास ने दिव्या एक्का का पैन कार्ड, आधार कार्ड, फॉर्म नंबर 16, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और अन्य आवश्यक दस्तावेज ले लिया। पीड़िता केवल बैंक ऑफ इंडिया के फार्म ही साइन करने गई थी। इसके अलावा वह कहीं नहीं गई थी।

शिवशंकर दास ने मनमाने ढंग से आईसीआईसीआई बैंक से 15 लाख रुपए, बैंक ऑफ इंडिया से 13.40 लाख रुपए और एचडीएफसी बैंक से 12.68 लाख रुपए का लोन मंजूर करवाया। इस तरह पीड़िता के खाते में कुल 41.08 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।

इसके बाद शिवशंकर दास ने अलग-अलग खातों में कुल 28 लाख रुपए अपने पास ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद किस्त जमा नहीं किए। महिला टीचर ने इसकी शिकायत थाने में की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवशंकर दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

तीन करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा

पुलिस ने शिवशंकर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह किराए पर क्रशर चलाता था। कारोबार में नुकसान होने के बाद उसने अनशिवआर्या फाउंडेशन ग्रुप कंपनी बनाई।

आरोपी ने दिव्या एक्का के नाम पर 41.08 लाख रुपए का लोन मंजूर करवाया और उसमें से 28 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 9 अन्य लोगों से भी करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिवशंकर दास (40 वर्ष) निवासी किशुनपुर थाना धौरपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

दीपक बैज बोले-ढाई साल में ही क्रूर-अत्याचारी हुई सरकार:लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश, सूरजपुर में 30 घंटे अनशन के सामने झुकी सरकार

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने और विपक्षी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ढाई साल के शासनकाल में ही साय सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है।

प्रदेश में विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं ठप हैं, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, कवर्धा और कई जिलों में लगातार गोलीबारी, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज।

उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही भाजपा

दीपक बैज ने कहा कि, नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के चुनाव संचालक और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का झूठा मामला दर्ज किया गया।

बैज ने कहा कि इसके विरोध में उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया और बाद में आमरण अनशन शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि 30 घंटे बाद सरकार और प्रशासन को झुकना पड़ा और कांग्रेस की मांगें मानी गईं। इस आंदोलन में पूर्व मुख्मंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा को चुनाव हारने का डर सताने लगा है, इसलिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी लोकतंत्र का दमन होगा, कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी।

सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे थे कांग्रेस नेता।

सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे थे कांग्रेस नेता।

प्रदेश में लगातार हो रहे अपराध

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, कवर्धा और अन्य जिलों में लगातार गोलीबारी, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

राजधानी रायपुर में गैंगवार, बमबाजी और खुलेआम अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार अपराध रोकने के बजाय विपक्ष को दबाने में लगी हुई है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी, विकास उपाध्याय, सीमा वर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भूपेश बोले- धीरेंद्र से फ्यूल सस्ता कराने पर्ची निकलवाएं रामभद्राचार्य:कांग्रेस ने पहले बागेश्वर बाबा, अब रामभद्राचार्य को BJP का एंजेट बताया

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और धर्म संतों के बीच बयानबाजी चल रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू गौमांस खाते हैं, फिर भी मोदी जी ने उन्हें मंत्रिमंडल में रखा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या रामभद्राचार्य इसे उचित मानते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि, अपने चेले धीरेन्द्र शास्त्री से बोलकर पेट्रोल-डीजल कम करने की पर्ची निकलवा लें।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा था कि ‘मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानता, वे BJP के प्रचारक हैं।’ इससे पहले भूपेश बघेल पं. धीरेंद्र शास्त्री को BJP का एजेंट कह चुके हैं।

वहीं, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने चिरमिरी में रामकथा सुनाने के दौरान पलटवार किया था कि, ‘कोई मेरे जगद्गुरुत्व को चुनौती देगा, तो मैं स्वीकार नहीं करूंगा।’

भूपेश बघेल ने कहा था- धीरेंद्र शास्त्री BJP के एजेंट है।

भूपेश बघेल ने कहा था- धीरेंद्र शास्त्री BJP के एजेंट है।

भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया था BJP एजेंट

साल 2025 में भिलाई में आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा था कि “अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोग देश छोड़ दें।”

वहीं, भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा था कि “जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं।” उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को BJP का एजेंट तक बता दिया था। इसके बाद BJP ने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया था।

भूपेश बोले- रामभद्राचार्य अपने चेले धीरेन्द्र शास्त्री से बोलकर पेट्रोल-डीजल कम करने की पर्ची निकलवा लें।

भूपेश बोले- रामभद्राचार्य अपने चेले धीरेन्द्र शास्त्री से बोलकर पेट्रोल-डीजल कम करने की पर्ची निकलवा लें।

महंत बोले- मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता

25 मई 2026 को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत मनेंद्रगढ़ पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान चरणदास महंत ने कहा कि रामभद्राचार्य धर्म के नाम पर राजनीति करने आए हैं और वे भाजपा के प्रचारक हैं। मैं उनको न जगतगुरु मानता हूं और न गांव का गुरु मानता हूं।

इसी मुद्दे पर कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं काम को ही धर्म मानती हूं। मेरे लिए जनता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। मैं उनसे मिल चुकी हूं, उनकी कथा भी सुन चुकी हूं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को सेवा भाव में रहना चाहिए।

रामभद्राचार्य बोले- ‘कोई मेरे जगद्गुरुत्व को चुनौती देगा, तो मैं स्वीकार नहीं करूंगा।’

रामभद्राचार्य बोले- ‘कोई मेरे जगद्गुरुत्व को चुनौती देगा, तो मैं स्वीकार नहीं करूंगा।’

रामभद्राचार्य बोले- संत समाज ने जगतगुरु की दी मान्यता

चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित रामकथा में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि ‘मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें, मैं हर कसौटी पर खरा हूं।’

उन्होंने दावा किया कि सभी अखाड़ों और संत समाज ने उन्हें मान्यता दी है। रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि वह ‘ऐसे-वैसे जगतगुरु नहीं’ हैं और 22 भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि, ‘जिन्हें राम से प्रेम करने वालों से दिक्कत है, उन्हें मिर्ची लग रही है। जो राम जी से प्रेम करेगा उसे मेरा आशीर्वाद मिलेगा।’

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे थे भूपेश बघेल।

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे थे भूपेश बघेल।

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर ली चुटकी

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर दौरे के दौरान कहा कि पीएम मोदी जनता को पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ’ वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, उनके मित्र अडानी अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677