Connect with us

छत्तीसगढ़

19 दिसंबर से शुरू होगी अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट:फ्लाइंग शेड्यूल जारी, BJP नेता बोले- ये सुविधा दी गई है या मजाक, PM ने किया था शुभारंभ

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। अंबिकापुर से हवाई सेवा दिसंबर से शुरू हो जाएगी। एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने 19 दिसंबर से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट में हवाई सेवा शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। एक माह पहले ही PM नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया था।

अंबिकापुर-बिलासपुर सेवा शुरू करने के जारी शेड्यूल को लेकर लोगों ने इसे हवाई सेवा के नाम पर मजाक बताया है। भाजपा नेता कैलाश मिश्रा ने कहा कि इसमें कौन उड़ेगा। लोगों की मांग रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी सेवा की है। यह सेवा मजाक है और पूरी तरह से फेल हो जाएगी।

एलाएंस एयर ने 72 सीटर प्लेन का किया था ट्रायल।

एलाएंस एयर ने 72 सीटर प्लेन का किया था ट्रायल।

सिर्फ इन दिनों को मिलेगी फ्लाइट

शेड्यूल के अनुसार बिलासा एयरपोर्ट बिलासपुर के डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाई बिग ने अपना शेड्यूल दे दिया है। अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

भाजपा नेता ने बताया औचित्यहीन

भाजपा नेता आलोक दुबे ने कहा कि यह सेवा औचित्यहीन है। अंबिकापुर से बिलासपुर तीन से साढ़े तीन घंटे में सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। अंबिकापुर से रायपुर, वाराणसी और दिल्ली के लिए फ्लाइट होने पर लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

व्यवसायी ने कहा- यह सेवा किसी काम की नहीं

व्यवसायी संजय मित्तल ने कहा कि अंबिकापुर से वाराणसी, दिल्ली की सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। इसके साथ ही कोलकाता और हैदराबाद तक सीधी फ्लाइट हो तो लोगों को लाभ मिलेगा। बिलासपुर फ्लाइट से जाने का औचित्य नहीं दिखता। यह सेवा किसी काम की नहीं है।

फ्लाई बिग का शेड्यूल

अंबिकापुर से 12.50 बजे डिपार्चरबिलासपुर 13.45 बजे अराइवल
बिलासपुर से 14.10 बजे डिपार्चरअंबिकापुर 15.05 बजे अराइवल

दरिमा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2021 में स्वीकृति

अंबिकापुर से हवाई सेवा शुरू करने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। पूर्व में दरिमा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए स्वीकृति 2021 में दी गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट का विस्तार किया गया। लोगों को अंबिकापुर से रायपुर और वाराणसी के लिए सेवा शुरू करने की उम्मीद थी।

72 सीटर विमान भर सकेंगे उड़ान ​​ दरिमा में मां महामाया एयरपोर्ट को लोकसभा चुनाव के पहले डीजीसीए ने लाइसेंस जारी किया था। लंबे इंतजार के बाद 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस एयरपोर्ट से 72 सीटर विमानों का संचालन हो सकेगा।

हवाई सेवा के लिए एयरपोर्ट पर तैयारी।

हवाई सेवा के लिए एयरपोर्ट पर तैयारी।

फ्लाई बिग को अवॉर्ड है रूट उड़ान 4.2 के तहत अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर-रायपुर-अंबिकापुर का रूट फ्लाई बिग को अवॉर्ड किया गया है। फ्लाई-बिग ने फिलहाल अंबिकापुर-बिलासपुर सेवा के लिए शेड्यूल दिया है।

वहीं अलायंस एयर ने भी अंबिकापुर से हवाई सेवा शुरू करने में रूचि दिखाई थी। अलायंस एयर ने अंबिकापुर में 72 सीटर प्लेन उतारकर ट्रायल रन पूरा किया था। अलायंस एयर रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी सेवा शुरू कर सकती है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इसके लिए अलायंस एयर के डायरेक्टर से बात की थी।

इसलिए औचित्यहीन है सेवा

अंबिकापुर से फ्लाइट के लिए दरिमा जाना पड़ेगा। चेक-इन में समय लगेगा। बिलासपुर में चकरभाटा से बिलासपुर तक जाना होगा। इसमें जितना समय लगेगा, उतने समय में यात्री सड़क मार्ग से कम खर्च में बिलासपुर पहुंच जाएंगे।

फ्लाई बिग 19 सीटर प्लेन का संचालन करेगी

बता दें कि PM नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया था, लेकिन हवाई सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं हैं। एयरलाइंस कंपनी फ्लाई बिग ने अंबिकापुर से फ्लाइट शुरू करने के लिए शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया है। फ्लाई बिग 19 सीटर प्लेन का संचालन करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677