Connect with us

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास:अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित 

Published

on

प्रदेश की प्रतिभा का विश्व स्तर पर बढ़ा गौरव

मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर की प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी के रूप में शिवानी को ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित किया गया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

       मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जब बेटियाँ अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता के नए आयाम स्थापित करती हैं, तो पूरा समाज गर्व महसूस करता है। शिवानी सोनी की उपलब्धि न केवल युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा का वैश्विक मंच पर सशक्त प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर शिवानी सोनी ने भी मंत्री श्री अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना गर्व की बात है और वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

       शिवानी की इस उपलब्धि से अम्बिकापुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है तथा यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह कल, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली

Published

on

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों के बीच आपसी परिचय को बढ़ावा देना, संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है। बैठक के माध्यम से जिले एवं मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

प्रदेश एवं जिला स्तरीय वरिष्ठ नेताओं की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल होंगे, साथ ही रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, शिखा रविन्द्र गंभेल अध्यक्ष जिला पंचायत तथा नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू की उपस्थिति रहेगी।

इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, भाजपा संगठन प्रभारी जिला रायगढ़ प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया एवं जतिन साव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी मनोज जैन, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, प्रदेश महामंत्री जावेद मेमन एवं साजन जोसेफ, संभाग प्रभारी शाहिद खान, संभाग सहप्रभारी अमजद अली, प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया तथा जिला रायगढ़ के प्रभारी अंकुर जैन एवं सहप्रभारी आमीन खान की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, उमेश अग्रवाल विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल सहित अन्य आमंत्रित अतिथि भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षा मधुलता पटेल, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष डाक्टर यशवंत शिंदे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमल साय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित यादव व मोर्चा के जिला महामंत्री भी शामिल होंगे

भाजपा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण सिंह झुग्गी झोपड़ी, परेश्वर प्रधान सहकारिता, विजय दास सांस्कृतिक, शरद पाण्डेय एन जी ओ, छबि देवांगन बुनकर, गुन्नूराम निषाद मछुवारा, गौतम चौधरी शिक्षा, संजय दास विधि, डॉ. पवन अग्रवाल चिकित्सा, बंशीधर चौधरी पंचायत, बसंत प्रधान पूर्व सैनिक, विकास केशरवानी सोशल मीडिया, सरबजीत सिंह सोनी व्यापारिक, पप्पू यादव व्यवसायी, महेश चैनानी नगरीय निकाय, सौरभ अग्रवाल आई टी सेल, दीपक डोरा आर्थिक प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे

चक्रधर नगर जूटमिल मंडल के अध्यक्ष शैलेश माली मंडल महामंत्री संदीप क्षत्रिय, सुरज मिरि शहर मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,मंडल महामंत्री संतोष साहू, अभिलाष कच्छवाहा अन्य सभी मंडल पदाधिकारी शामिल होगे

प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली

अल्पसंख्यक प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत के लिए प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया, असलम हुसैन जिलाध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व जूटमिल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा एवं रायगढ़ नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली शनिवार, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे छातामुड़ा चौक से प्रारंभ होगी।

रैली छातामुड़ा चौक से जूटमिल, गोगा चौक, ओवरब्रिज, सुभाष चौक, गद्दी चौक, पैलेस रोड, चांदनी चौक, धोबीपारा, केवड़ाबाड़ी चौक, जोहेल पैलेस, गौशाला चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, नटवर स्कूल रोड, स्टेशन चौक एवं गांधी प्रतिमा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी।

रैली के माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने पर रहेगा जोर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का यह आयोजन जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अशोक अग्रवाल जिला भाजपा सहप्रवक्ता द्वारा रायगढ़ जिले के सभी सम्माननीय पत्रकारों को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला भाजपा पदाधिकारी के आथित्य में आयोजित जिला बैठक_ स्वागत कार्यक्रम का कवरेज एव अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता भाजपा कार्यालय में दोपहर 3 बजे के लिए आमंत्रण दिया गया है

जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, भाजपा के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा सभी आमंत्रित सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

धनागर में मिला दुर्लभ प्रजाति का ‘रेड सैंड बोआ’ सांप, सर्प रक्षक समिति व वन विभाग की सतर्कता से जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया

Published

on

  • 10 वर्षों बाद रायगढ़ क्षेत्र में देखा गया यह दुर्लभ सांप
  • किसानों का मित्र माना जाता है यह विषहीन जीव, तस्करी पर है 3 से 7 वर्ष की सख्त सजा
    रायगढ़। रायगढ़ के समीपस्थ ग्राम धनागर में एक दुर्लभ प्रजाति का ‘रेड सैंड बोआ’ (Red Sand Boa) सांप मिलने का मामला सामने आया है। सर्प रक्षक समिति रायगढ़ और वन विभाग की त्वरित सतर्कता व सूझबूझ से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
  • त्वरित कार्रवाई से बची सांप की जान
  • सर्प रक्षक समिति के वरिष्ठ रेस्क्यूवर पुष्पेंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि धनागर गांव में एक व्यक्ति के घर पर रेड सैंड बोआ सांप देखा गया है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति जंगल में छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है।

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्प रक्षक टीम के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने तत्काल समिति के सचिव सुमित बेहरा को निर्देशित कर सांप को अपनी सुरक्षा व कस्टडी में लेने को कहा। इसके तुरंत बाद रायगढ़ वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) श्री एस. एल. लकड़ा जी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
    वन विभाग के मार्गदर्शन में पुनर्वास
  • डीएफओ (DFO) कार्यालय में रेंजर एस. एल. लकड़ा एवं उप वनमंडलाधिकारी (SDO) आशीष को सांप सौंपते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में सांप का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में प्राकृतिक पुनर्वास के लिए स्वच्छंद छोड़ दिया गया।
    विशेष तथ्य: जानिए ‘रेड सैंड बोआ’ के बारे में
  • वैज्ञानिक नाम (Scientific Name): एरीक्स जॉनी (Eryx johnii)
  • स्थानीय पहचान: इसे बोलचाल की भाषा में “बिल खोदू सांप” या “दोमुंहा सांप” भी कहा जाता है। इसका पूंछ वाला हिस्सा भी सिर जैसा गोल दिखता है, जिससे भ्रम की स्थिति बनती है।
  • किसानों का सच्चा मित्र: यह सांप पूरी तरह विषहीन (Non-venomous) और शांत स्वभाव का होता है। यह जमीन में बिल बनाकर मिट्टी को भुरभुरी और उपजाऊ बनाता है तथा खेतों में फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले चूहों और कीटों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखता है।
  • अंधविश्वास और अवैध तस्करी पर कड़ी सजा
  • अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये होने, कैंसर की दवाइयों व लग्जरी उत्पादों में उपयोग जैसे अंधविश्वास और भ्रामक प्रचार के चलते इसकी अवैध तस्करी की कोशिशें की जाती हैं।
    चेतावनी: भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस सांप को पकड़ना, पालना, मारना या इसका व्यापार करना गैर-कानूनी व गंभीर अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक के कठोर कारावास व भारी जुर्माने का प्रावधान है।
    10 वर्षों बाद दिखा यह दुर्लभ जीव
  • सर्प रक्षक समिति के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने बताया कि रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में यह सांप पहली बार देखा गया है। समिति ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास अथवा झांसे में न आएं और वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग या सर्प रक्षकों को सूचना दें।
  • समिति ने त्वरित सहयोग और सफल मार्गदर्शन के लिए वन विभाग के अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया तथा शहर एवं वनांचल के सभी जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए अपनी निस्वार्थ सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Continue Reading

कोरबा

बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा-जयसिंह

Published

on

29 अक्‍टूबर को संगठन प्रभारी पटनायक एवं शहर प्रभारी पटेल लेंगे कांग्रेसियों की बैठक

कोरबा। 29 अक्‍टूबर 2026, दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्‍नव ज्‍योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्‍ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्‍ठ, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे ।
कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्‍मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्‍होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्‍लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए ।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्‍लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्‍डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्‍लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्‍लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्‍लॉक कमेटी बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्‍मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्‍हें मौका नहीं मिला, उन्‍हें आप आगे ला सकते हैं।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्‍द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्‍त करना है । प्रत्‍येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्‍त करें ।
पूर्व सभापति श्‍यामसुंदर सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्‍य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्‍थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्‍व सामने आएगा ।
उन्‍होंने काेरबा जिला शहर के ब्‍लाॅक, एवं मंडल अध्‍यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्‍मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की।
पूर्व जिलाध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि ब्‍लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्‍लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्‍वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्‍लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्‍तर पर सशक्‍त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्‍मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया ।
जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्‍तर पर सामना किया है ।
महिला प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया ।
इस माैके पर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक का संचालन किया और महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने आभार व्‍यक्‍त किया । इस अवसर पर वरिष्‍ठ महिला नेत्री अर्चना उपाध्‍याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, पार्षद नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, मस्‍तुल कंवर, गीता गभेल, बद्री किरण, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर (इंटक) संजू अग्रवाल, संतोष यादव, रमेश वर्मा, डॉ. डी आर नेताम, सुरेश पटेल, महेन्‍द्र थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, गजानंद साहू, सपना चौहान, गिरधारी बरेठ, प्रदीप पुरायणे, दुष्‍यंत शर्मा, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, सुकसागर निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, बु‍द्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुखनंदन सोनकर, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रमोद श्रीवास, रवि खुंटे, जे पी नामदेव, आदि ने भी संबोधन दिया ।
इस अवसर पर बी सी नामदेव, द्रो‍पदी तिवारी, संगीता श्रीवास, क्रांति सोनी, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, रवि खुंटे, वासुदेव प्रसाद सोनवानी, गणेश दास महंत, पवन चौहान, हरवेन्‍द्र सिंह, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, समसुद्दीन, जीवन चौहान, चालेश्‍वर सिंह, निर्मल कुमार साहू, राजकुमार कश्‍यप, उमेश यादव, रामकुमार चंद्रा, मनोज सिंह राठौर, लक्ष्‍मीनारायण विश्‍वकर्मा, रवि कुमार टोप्‍पो, धनंजय सिंह चंद्रा, मुन्‍ना खान, शहजाद अहमद खान, जगन्‍नाथ थवाईत, विनय कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रेमलाल साहू, यशपाल सिंह कंवर, हिमांशु सिंह, फरियाद अली, जे पी नामदेव, मो यासिन, पंचराम निराला, हरनारायण राठौर, पवन विश्‍वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गबेल, प्रहलाद बंजारे, ईमरान अली, साहिल खान, करण पटेल, गंगोत्री गुप्‍ता, हेमलता गुप्‍ता, चेरो अजगले आदि उपस्थित थे ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677