भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की है। वहीं अमित ने 6-7 बार गोली चलाई है। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी धंसी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। मॉनिटरिंग सिटी ASP सुखनंदन राठौर कर रहे हैं।
CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर के बाद क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया है। घटना स्थल पर ब्लड के सैंपल, आरोपी के कपड़े और अन्य सामानों को जुटाया गया। FSL के डॉक्टर मोहन पटले ने सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारी
पुलिस की गाड़ी से निकली बुलेट
CSP ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट को जब्त किया है। इसके अलावा अमित जोश के गन से फायर बुलेट पुलिस की गाड़ी में धंसी थी। पुलिस ने उस बुलेट को भी बरामद किया है। सभी बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
अमित जोश के खिलाफ भिलाई नगर थाने में दर्ज हैं कई अपराध
दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की हकदार- विधायक रिकेश सेन
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अमित जोश के एनकाउंटर के लिए दुर्ग पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने एनकाउंटर टीम को प्रमोशन और सम्मान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रामेन डेका को पत्र लिखा है।
रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर विधानसभा
वर्दी पर हमला करने वालों को सबक
विधायक ने लिखा कि जिस बहादुरी के साथ ACCU की टीम ने अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में मार गिराया। टीम सम्मान की हकदार है। साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश के साथ वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कॉन्फ्रेंस कर CM विष्णुदेव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था। ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है।
भिलाई की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को मार गिराया।
क्या है एनकाउंटर की पूरी कहानी ?
दरअसल, बदमाश अमित जोश पर पुलिस लगातार नजर बनाकर रखी थी। इसी बीच पता चला कि वह पिछले 3 दिनों से भिलाई में है। हाल ही जेल से छूटे अपने जीजा लकी जॉर्ज से मिलने भिलाई पहुंचा। जैसे ही इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को हुई, ACCU की टीम मौके पर पहुंची।
आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई। जोश के ठिकाने पर छापेमारी की गई। लॉज से लेकर हर जगहों पर तलाशी की गई। इस दौरान शुक्रवार को पुलिस और आरोपी की जयंती स्टेडियम के पास आमना-सामना हो गया।
आरोपी को 16 में से 3 गोलियां लगी
जोश ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर 6-7 गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाब में करीब 16 राउंड फायरिंग की। इसमें से आरोपी को 3 गोलियां लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित जोश की तस्वीर।
ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी
अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे। वारदात के बाद आरोपी 4 महीने फरार था। उस पर 35 हजार का इनाम था।
एनिवर्सरी की रात चलाई गोलियां
25 जून को आरोपी अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। सभी लोग शराब के नशे में थे।
इसी दौरान गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, अमित जोश ने तीनों लड़कों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुई यह वारदात
विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव टेकीकॉम कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की, फिर आधी रात को ग्लोब चौक से बाइक से घूमने निकले थे, इसी दौरान घटना हुई है।
BSP क्वॉर्टर में कब्जा कर किराए पर देते थे
अमित जोश और स्टालिन ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर उन्हें किराए पर चढ़ाना है। इससे यह लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी कार्रवाई करने से डरते हैं।
दुर्ग सेंट्रल जेल के असिस्टेंट जेलर के घर किया था हमला
2 साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।
आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाने में 35 केस
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में करीब 35 केस दर्ज हैं। इसमें 25 भिलाई नगर थाने में FIR,4 सुपेला, 1 दुर्ग कोतवाली, नेवई थाना, कुर्सीपार 1, पदमनाभपुर में 2 FIR हैं।
मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं। इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं। जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं। दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं। इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं। नेशनल के लिए चयन शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।
अपील
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।