कोरबा
धान उपार्जन केन्द्रो हेतु प्रभारी नियुक्त
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा समिति कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधानुसार सहकारिता, खाद्य, कृषि विभाग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों को धान उपार्जन हेतु उपार्जन केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें विकासखंड कटघोरा अंतर्गत 08, करतला- 18, कोरबा – 12, पाली- 15 और विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा अंतर्गत 12 कुल 65 धान उपार्जन केन्द्र शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार कटघोरा विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र कटघोरा हेतु खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार लांझी, छुरीकला-सहकारिता निरीक्षक सुस्मिता लकड़ा, सुमेधा- खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर, जवाली- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मीनाक्षी ठाकुर, रंजना- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमृता श्रीवास्तव, दूरपा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धनेष्वर प्रसाद लहरे, भिलाईबाजार- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामलाल रविन्द्र और उपार्जन केन्द्र अखरापाली हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुकेश कुमार लहरे को उपार्जन केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह विकासखंड करतला अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र करतला हेतु एसएडीओ अजय कवंर, केरवाद्वारी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव, नवापारा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गजेन्द्र सिंह कवंर, बेहरचुवां- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बेदराम राठिया, रामपुर- सहकारिता निरीक्षक एल.एन.जायसवाल, कनकी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संजय कुमार सोनवानी, मदवानी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर.के.टंडन, कोथारी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिल साण्डे, चिकनीपाली- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कामता प्रसाद साहू, लबेद-उद्यान विकास अधिकारी हीरालाल देवांगन, तुमान- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संजुकुमार पाटले, पठियापाली- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रजनीश सिंह, फरसवानी-खाद्य निरीक्षक पारण सोलंकी, बरपाली- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजकुमार ताड़िया, उमरेली- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरि सिंह कवंर, सुखरीकला- सहकारिता निरीक्षक जी.आर.भतरा, कराईनारा- सहकारिता निरीक्षक एच.के.चौहान और उपार्जन केन्द्र सोहागपुर हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नरेन्द्र कुमार देवांगन को उपार्जन केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विकासखंड कोरबा अन्तर्गत धान उपार्जन केन्द्र चिर्रा हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मिनी गुप्ता, लेमरू- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रूद्रेष्वर सिंह मरावी, श्यांग- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भूपेन्द्र मैत्री, दादरखुर्द- वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक संतोष कुमार कवंर, सोनपुरी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुजाता मुंगेल, कुदमुरा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मेमसिंह कवंर, कोरकोमा-सहकारिता विस्तार अधिकारी सुभद्रा सिदार, चचिया- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी झूगलू सिंह मरकाम, बरपाली(कोरबा)- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोहम्मद सज्जाद, तिलकेजा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृष्णा कंवर, कुदुरमाल- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेन्द्र कुमार बघेल और उपार्जन केन्द्र भैंसमा हेतु खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता को केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विकासखंड पाली अन्तर्गत धान उपार्जन केन्द्र चैतमा हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रविन्द्र सिंह, निरधि-सहकारिता निरीक्षक भूपेन्द्र साहू, नुनेरा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बी.एस.मरावी, पाली-खाद्य निरीक्षक रवि कुमार राय, पोंड़ी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बी.एल.पैकरा, बक्साही-पर्यवेक्षक सह शाखा प्रबंधक सीसीबी पाली रेवती रमन कष्यप, चनवारीनवापारा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी यू.आर.लहरे, पोटापानी- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विश्वेश दुबे, लाफा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एच.सी.सेन्द्रे, सपलवा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवीन कुमार जायसवाल, उतरदा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रघुनंदन सिंह कंवर, बोईदा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एल.एन.पैकरा, कोरबी (पाली)- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेन्द्र कुमार साहू, नोनबिर्रा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुशील कुमार पाटले और उपार्जन केन्द्र हरदीबाजार हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुमित कुमार लहरे को केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा अन्तर्गत धान उपार्जन केन्द्र जटगा हेतु वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक दीपक कंवर, तुमान- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुनीता तिर्की, पसान- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिपांषु गुप्ता, लैंगा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस.एम.कुजूर, पिपरिया- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनोज कुमार कंवर, तानाखार- सहकारिता निरीक्षक जी.डी.पाण्डेय, बिंझरा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निषांक कुमार कलेष, कुल्हरिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नमस्कार नवरंग, कोरबी (पोंड़ीउपरोड़ा)- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामकुमार नेटी, पोंड़ीउपरोड़ा-सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मोरगा- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राकेश कुमार यादव और धान उपार्जन केन्द्र सिरमिना हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनीष कुमार डिक्सेना को उपार्जन केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
