Connect with us

देश

वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक:20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर, कारगिल जंग में भी शामिल रहे

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वह 31 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह अभी वाइस एयर चीफ मार्शल हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह पदभार संभाला था।

आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे। उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे। वह 20 तरह की लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे

आशुतोष दीक्षित एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे। वह 31 अक्टूबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। वह ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान भी संभाल चुके हैं।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की यह फोटो वायुसेना ने 13 जुलाई 2026 को पोस्ट की थी। तब उन्होंने वाइस एयर चीफ मार्शल बनने के बाद अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की यह फोटो वायुसेना ने 13 जुलाई 2026 को पोस्ट की थी। तब उन्होंने वाइस एयर चीफ मार्शल बनने के बाद अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

एयर मार्शल दीक्षित ने 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी

एयर मार्शल दीक्षित को करीब 40 साल का सर्विस अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, जगुआर, तेजस, हॉक, IL-78, AN-32, किरण, HPT-32 और एवरो जैसे कई विमानों को उड़ाया है। वे एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने अब तक 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है।

उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों और सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया है। भारतीय वायुसेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी साल 29 जून को एयर मार्शल दीक्षित को परम विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी साल 29 जून को एयर मार्शल दीक्षित को परम विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया था।

वायुसेना के टेस्टिंग पायलट हैं एयर मार्शल दीक्षित

आशुतोष दीक्षित वायुसेना में टेस्टिंग पायलट हैं। टेस्टिंग पायलट सबसे कुशल पायलट माने जाते हैं। इसका काम विमान को उसकी अंतिम सीमाओं तक ले जाकर टेस्ट करना होता है।

सेना की खेप में जब भी कोई नया विमान आता है उसे पहली बार टेस्टिंग पायलट ही आसमान में लेकर जाते हैं। उड़ान के दौरान विमान के कंट्रोल, स्थिरता और तकनीकी ग्लिच की जांच करते हैं।

विमान में लगे नए रडार, मिसाइलों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का कोऑर्डिनेशन को परखते हैं। किसी भी विमान को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने के लिए हरी झंडी देते हैं।

वायुसेना में सैकड़ों घंटे उड़ान का अनुभव रखने वाले सीनियर पायलट को ही टेस्टिंग पायलट बनाया जाता है। इसके लिए एयरोस्पेस इंजीनियरिंग या साइंस, टेक, इंजीनियरिंग, मैथ्स की समझ जरूरी है।

इसकी परीक्षा में पायलट को वह विमान उड़ाने दिए जाते हैं, जो उसने पहले कभी न छुए हों। इन्हें वायुसेना का टॉप गन माना जाता है, क्योंकि ये रिस्क जोन में काम करते हैं।

Continue Reading

देश

सोनिया की किताब में कई अनदेखी फोटो

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। 544 पेज और 7 चैप्टर की इस किताब में कई अनसुनी कहानियों के अलावा कई ऐसे फोटोग्राफ भी हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए। इनमें से कई फोटो राजीव गांधी तो कुछ प्रियंका गांधी ने क्लिक की हैं।

किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

Continue Reading

देश

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के:दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, तमिलनाडु में बारिश, यूपी के 4 शहरों की हवा खराब

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 9:54 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां AQI 821 दर्ज किया गया। इस सूची में भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल था। लाहौर 430 AQI के साथ 14वें स्थान पर रहा।

वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक का AQI 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी AQI 400 के पार पहुंच गया है। यूपी के नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 दर्ज किया गया। एमपी में रात का तापमान 11°C और यूपी में 15°C तक गिर गया है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है।

तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत 4 राज्यों से गाड़ियों के प्रदूषण पर जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सरकारों के साथ MCD और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने पूछा है कि तय उम्र पूरी कर चुकी और प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करने वाली गाड़ियों की एंट्री और उनके चलने पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही, ऐसी गाड़ियों की पहचान और जांच की व्यवस्था की जानकारी भी मांगी है। इसमें PUC सर्टिफिकेट की अनिवार्यता लागू कराने के कदम शामिल हैं।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की बेंच ने कमर्शियल और निजी गाड़ियों के लिए लागू नियमों और उन्हें लागू करने की व्यवस्था का ब्योरा मांगा है। खास तौर पर पड़ोसी राज्यों से दिल्ली-NCR में आने वाली गाड़ियों पर जानकारी देने को कहा गया है।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

फरीदकोट में पिछले एक सप्ताह से आसमान में धुंध छाई हुई थी। दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ गया।

फरीदकोट में पिछले एक सप्ताह से आसमान में धुंध छाई हुई थी। दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ गया।

देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा, हालांकि आसमान में हल्का प्रदूषण नजर आया।

देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा, हालांकि आसमान में हल्का प्रदूषण नजर आया।

यूपी: हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा, AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी

यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। हवा सांस लेने लायक नहीं रही। मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति खतरनाक स्तर में पहुंच गई है।

MP: में टेम्परेचर 11 डिग्री से नीचे, कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 1-2°C गिरेगा तापमान

दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। बीती रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ गया। कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री रहा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने अगले 4 दिन के अंदर पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है।

राजस्थान: लगातार दूसरे दिन पारा 38 डिग्री के ऊपर, रात में भी कम हुई सर्दी, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा

राजस्थान के शहरों में सोमवार को भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दीपावली के बाद 5 बड़े शहरों में हवा खराब

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

हिमाचल: 11 नवंबर से 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, 12-13 को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, टेंपरेचर 4॰C तक गिरेगा

हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। कल भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले छह दिन तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचे पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी-बागेश्वर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है।

Continue Reading

देश

शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा:बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी, 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम

Published

on

नई दिल्ली/ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है।

उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल किया है। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है।

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रही हैं। बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।

यूनुस की अंतरिम सरकार ने रद्द किया था पासपोर्ट

हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा आरिन ने हसीना की मांग को घर वापसी की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, सरकार ने हसीना के पहचान से जुड़े दस्तावेज रद्द कर दिए थे। अब वे बांग्लादेश की नागरिक होने के नाते अपने अधिकार वापस पाना चाहती हैं।

  • अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया था।
  • जनवरी 2025 में जुलाई-अगस्त के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के मामले में उनका सामान्य पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।
  • अप्रैल 2025 में चुनाव आयोग ने उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र लॉक कर दिया था।

बांग्लादेश के मंत्री ने शेख हसीना को आतंकवादी कहा

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 5 नवंबर को कहा था कि सरकार भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि है और हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाना चाहिए। कबीर ने पत्रकारों से बातचीत में हसीना को आतंकवादी भी कहा था।

पूर्व पीएम हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। 17 नवंबर 2025 को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन को कुचलने के मामले में दोषी ठहराया था।

अदालत ने माना था कि प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा कार्रवाई के आदेश देने में हसीना की भूमिका थी। इस कार्रवाई में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 1400 लोग मारे गए थे।

हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने अदालत के फैसले को भी खारिज करते हुए मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।

जून 2024 में हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मांग की कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया।

5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत आ गईं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677