Connect with us

कोरबा

केंद्रीय बजट 2026-27 से ऑटोमोबाइल क्षेत्र को मिलेगा बड़ा सपोर्ट – राजा मोदी

Published

on

केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया

कोरबा। मोदी सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रसिद्ध कृष्णा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजा मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बजट को ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए उत्साहवर्धक और विकासोन्मुखी बताया।

राजा मोदी ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति के लिए उसका इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होना अत्यंत आवश्यक होता है, और मोदी सरकार के इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका सीधा लाभ ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिलेगा। बेहतर सड़कें, परिवहन व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स के सशक्त होने से वाहनों की मांग में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में युवाओं को व्यवसाय और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना इस बजट की बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल युवा वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बिक्री और व्यवसाय बढ़ने की प्रबल संभावनाएं भी बनेंगी।

राजा मोदी ने यह भी कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाना सरकार की उद्योग-हितैषी नीति को दर्शाता है, जिससे इस सेक्टर में स्थिरता और विश्वास बना रहेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश के आर्थिक विकास को नई गति देगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

गृह मंत्री, पुलिस पर विवादित वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी:बांगो पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार,भाजयुमो उपाध्यक्ष ने की थी शिकायत

Published

on

गृह मंत्री, पुलिस पर विवादित वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी:बांगो पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार,भाजयुमो उपाध्यक्ष ने की थी शिकायत

कोरबा।

कोरबा में सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस विभाग के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में कटघोरा वन मंडल के एक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आरोपी को बांगो पुलिस ने बांकी मोंगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वीडियो पोस्ट करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

फेसबुक पर अपलोड किया था विवादित वीडियो

पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो में स्वयं को वन विभाग का कर्मचारी बताने वाले शेखर सिंह रत्नाकर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस विभाग और शासन के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की थीं।

भाजयुमो पदाधिकारी ने की शिकायत

वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल पोड़ी-उपरोड़ा के उपाध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी ने बांगो थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर उड़के समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो का सत्यापन करने के बाद आरोपी शेखर सिंह रत्नाकर को बांकी मोंगरा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वीडियो पोस्ट करने की बात स्वीकार कर ली।

आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी कटघोरा वन मंडल में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। पद और विभाग का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में घर के छज्जे पर लटका मिला कोबरा:रेस्क्यू के लिए तोड़ना पड़ा छज्जा, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बरमपुर गांव में गुरुवार देर रात एक घर में कोबरा घुस गया। करीब 5 फीट लंबा कोबरा कच्चे मकान के छज्जे पर लटका फुंकार रहा था। सांप को देखकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए और बाहर भाग गए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रकाश यादव का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के छज्जे से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर करीब 5 फीट लंबा कोबरा छज्जे से लटका दिखाई दिया और फुंकार मार रहा था।

मकान कच्चा और खपरैल का होने के कारण कोबरा आसानी से अंदर घुस आया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मानस यादव और उमेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोबरा छज्जे की दरार में छिपा हुआ था, जिससे रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

17 फीट ऊंचाई पर चढ़कर किया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम को करीब 17 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ा। सांप तक पहुंचने के लिए घर के एक हिस्से को हल्का तोड़ना भी पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बरसात में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की छत, स्टोर रूम, अनाज रखने की जगह और छज्जों में पहुंच जाते हैं।

लोगों से की अपील

स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं। उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

पिता से पूछा-मां मुझसे नाराज क्यों है, फिर फूट-फूटकर रोया:सुबह किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला बेटा, सेलून में करता था काम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन कर पूछा, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद उसने कॉल काट दी।

शुक्रवार सुबह जब उसके माता-पिता किराए के कमरे पर पहुंचे, तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

सेलून में करता था काम

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास (24) है, जो ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून में काम करता था। रोहन टीपी नगर में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से वह बरपाली का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है।

देर रात पिता को किया था फोन

रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे उसने फिर कॉल किया। कॉल पर वह रो रहा था और बार-बार पूछ रहा था, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद उसने फोन काट दिया।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला

शुक्रवार सुबह जब रिश्तेदारों ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर माता-पिता तुरंत उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने पर रोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677