Connect with us

छत्तीसगढ़

बैज बोले-विधायक ईश्वर ने मदद का पैसा रिश्तेदारों को बांटा

Published

on

कहा- ‘माले मुफ्त-दिले बेरहम’; साहू बोले- गरीब MLA बन गया, कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर स्वेच्छानुदान राशि से रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि ईश्वर साहू ने अपने स्वेच्छानुदान राशि का बड़ा हिस्सा अपने, PSO और PA के रिश्तेदारों को बांट दिया।

दीपक बैज ने कहा कि स्वेच्छानुदान की राशि जरूरतमंदों की मदद के लिए होता है। विधायक जी तो बंदरबांट करने में लगे हैं। कहावत है न कि ‘माले मुफ्त दिले बेरहम।’

वहीं, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी की है। आरोप है कि करीब 20 से ज्यादा नजदीकी रिश्तेदारों को 40 हजार, 30 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपए तक दिए गए हैं। इन आरोपों पर MLA ईश्वर साहू ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं, विधायक बन गया हूं, इसलिए कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। फिजूल बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

दीपक बैज ने साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर स्वेच्छानुदान राशि से रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

दीपक बैज ने साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर स्वेच्छानुदान राशि से रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने स्वेच्छानुदान राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ये लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस ने स्वेच्छानुदान राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ये लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में एक लिस्ट जारी कर लिखा ‘भाई का… चाचा का… मामा का… सबका पैसा ले रहा ईश्वर साहू। चिलम-तंबाकू का डब्बा खोजने में व्यस्त विधायक ईश्वर साहू और उनके सुरक्षा में तैनात PSO ओम साहू का यह कारनामा देखिए। शासन की स्वेच्छानुदान राशि, जो जरूरतमंदों को मिलनी चाहिए, उसे परिवार में बांटकर खा गए’

कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा- ईश्वर साहू

ईश्वर साहू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ऐसा नहीं है, विरोधियों का काम है। जो भी अपना आवेदन लेकर आया, हमने सभी के आवेदन लिए। उस आधार पर स्वेच्छानुदान दिए जाने वालों की लिस्ट बनाई। अभी तक 2 हजार लोगों का नाम भेजा गया है। इनमें 500-700 लोगों को राशि दी जा चुकी है।

विधायक ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं, विधायक बन गया हूं, इसलिए कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। फिजूल बदनाम करने की कोशिश कर रहे। उनके मंत्री-नेता जेल में है। उन्हें खुद आइना देखना चाहिए।

जानिए कौन हैं विधायक ईश्वर साहू

सांप्रदायिक हिंसा और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को घेरती रही है। ईश्वर साहू का बेटा बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा में मारा गया था। 2023 विधानसभा चुनाव में इसे देखते हुए ही बीजेपी ने ईश्वर साहू को टिकट दिया था। ईश्वर साहू ने 7 बार के विधायक और भूपेश सरकार में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को हरा दिया था।

ननों की गिरफ्तारी सरकार की साजिश- बैज

बैज ने बताया कि दुर्ग जिले में नन गिरफ्तारी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूडीएफ सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। अमित शाह ने कहा है कि वे उनकी रिहाई में मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्य सरकार को कोर्ट में जमानत का विरोध नहीं करने के निर्देश देंगे।

इस पर बैज ने कहा कि अमित शाह के बयान से साफ हो गया कि राज्य सरकार ने बजरंग दल के दबाव में ननों को गलत ढंग से गिरफ्तार किया है। केरल भाजपा अध्यक्ष इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि नन निर्दोष हैं। उनकी गिरफ्तारी गलत है।

बैज बोले- प्रदेश में बजरंग दल आतंक का पर्याय बना

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में बजरंग दल भय और आतंक का पर्याय बन चुका है। कभी वे मुस्लिमों को टारगेट करते हैं, कभी ईसाइयों को, कभी सिखों को। बजरंग दल के फैलाए जा रहे आतंक से प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

सरकार मितानिनों को धोखा दे रही- दीपक बैज

मितानिनों के मुद्दों को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मितानिनों से वादा किया था वे उनके नियमित वेतन की व्यवस्था करेंगे, उनका वेतन बढ़ाएंगे, नियमितिकरण करेंगे। डेढ़ साल हो गया सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही।

नारियल चढ़ाने के बाद भी निराकरण नहीं

तहसीलदारों की हड़ताल पर बैज ने कहा कि प्रदेश के तहसीलदार हड़ताल पर है। पूरे प्रदेश में राजस्व का काम प्रभावित हो रहा है। बताते हैं तहसीलदारों ने नारियल की एक किस्त भी चढ़ा दी है, उसके बाद उनकी मांग नहीं मानी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677