Connect with us

छत्तीसगढ़

महादेवघाट में आज मूर्ति विसर्जन पर रोक:अरपा नदी में बहे 2 बच्चे, बाढ़ में राशन बहा, धमतरी में कार डूबी, रायपुर-जगदलपुर हाईवे बंद

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। घाट किनारे बसे 120 परिवारों का रेस्क्यू किया गया है। हालात को देखते हुए यहां आज मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी गई है। कल सुबह फिर विसर्जन किया जाएगा।

इधर बिलासपुर की अरपा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 2 बच्चे बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के EWS B ब्लॉक में पूरा इलाका पानी में डूब गया है। सुरक्षा के चलते बिजली काटी गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जगदलपुर के चिवनी, भाटी और लालबाग इलाकों में बाढ़ से लोगों के घरों का राशन बह गया। 100 से ज्यादा प्रभावितों को राहत शिविर में रखा गया है। बस्तर में सड़कें डूबी हुई हैं। 6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। जगदलपुर से रायपुर रास्ता डायवर्ट किया गया है।

धमतरी में पानी भरे पुल को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दो लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। गंगरेल डैम के 14 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए प्रदेशभर के सभी स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।

खारून नदी उफान पर है और महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। ड्रोन से वीडियो फोटोग्राफर प्रवीण देवांगन ने लिया है।

खारून नदी उफान पर है और महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। ड्रोन से वीडियो फोटोग्राफर प्रवीण देवांगन ने लिया है।

चित्रकोट वाटरफॉल अपने पूरे शबाब पर है।

चित्रकोट वाटरफॉल अपने पूरे शबाब पर है।

इससे पहले साल 2019 में महादेवघाट में इस तरह के हालात बने थे।

इससे पहले साल 2019 में महादेवघाट में इस तरह के हालात बने थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मुंगेली: आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Published

on

प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल

सुपोषित थाली के प्रदर्शन के साथ माताओं और बच्चों के पोषण पर हुआ संवाद

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

मुंगेली, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल रहा। राज्यभर में 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए और माताओं एवं बच्चों के पोषण का संदेश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर परिवारों को संतुलित भोजन के बारे में बताया गया। सुपोषित थाली के माध्यम से महिलाओं ने जाना कि रोजमर्रा के भोजन में विविध खाद्य पदार्थ शामिल कर माताओं और बच्चों का पोषण कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया और पोषण तथा मातृ स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव साझा किए।

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं से मिली सहायता से वे अपनी और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से परिवारों और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण को साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट में भर्ती के लिए 23 पद बढ़े:ड्राइवर के 20 और आकस्मिकता निधि-कर्मचारियों के 54 पदों पर होगी नियुक्ति, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। हाईकोर्ट प्रशासन ने स्टाफ कार ड्राइवर और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तारीख भी तय है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्री विभाग ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक पहले ड्राइवर 17 और आकस्मिकता निधि कर्मचारी के 34 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए आवेदन पत्र भी जमा कराए गए।

अब पद बढ़ने से युवाओं को मिलेगा मौका

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी संशोधित नोटिस के अनुसार प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में भर्ती की प्रक्रिया पहले जारी किए गए विज्ञापन में निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को मूल विज्ञापन में दी गई पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान में रखना चाहिए।

आकस्मिकता निधि में किन पदों पर होगी भर्ती

हाईकोर्ट में आकस्मिकता निधि के तहत सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर जैसे पद शामिल हैं। भर्ती के बाद इन कर्मचारियों को आकस्मिकता निधि से वेतन प्रदान किए जाएंगे। इनकी भर्ती भी अस्थाई तौर पर होगी।

नए आवेदकों को मिलेगा मौका

जारी आदेश के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनका पहले किया गया आवेदन ही मान्य रहेगा। इस संशोधन के बाद केवल नए आवेदन जमा करने और वंचित उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

महिलाओं और दिव्यांगजनों को आरक्षण

भर्ती में महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। आरक्षण और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में देखी जा सकती है।

कहां मिलेगी पूरी जानकारी

अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित संशोधित नोटिस, मूल विज्ञापन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर MP से गिरफ्तार:दोस्त के घर छिपा था, बागेश्वर धाम भी गया, अब तक 30 आरोपी पकड़ाए

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 28 अगस्त की रात दो पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में सामुदायिक हिंसा में बदल गया। इस दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। टीआई का सिर फट गया था। गाड़ियों, घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी।

राम सिंह ठाकुर इस मामले में एक पक्ष का आरोपी है। वह मध्यप्रदेश के पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपा था। फरारी के दौरान वह बागेश्वर धाम दर्शन करने भी गया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से जेल ले जाते समय पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत रखा। जेल पहुंचते ही आरोपी के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और नारेबाजी की।

बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर अरेस्ट।

बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर अरेस्ट।

आरोपी राम सिंह ठाकुर को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया।

आरोपी राम सिंह ठाकुर को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया।

राम सिंह ठाकुर के समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जय श्री राम के नारे लगाए।

राम सिंह ठाकुर के समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जय श्री राम के नारे लगाए।

घटना के बाद धारा 144 लगाई गई थी

28 अगस्त को सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धारा 144 लागू की थी।

दोनों पक्षों से अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों को आरोपी बनाने का दावा किया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ हिंसा, जानलेवा हमला जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज की। इसके बाद से लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जाती रही।

एक पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान सहित 15 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दूसरे पक्ष के भी दर्जन भर आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जबकि, राम सिंह ठाकुर घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

बिलासपुर हिंसा मामले में अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर हिंसा मामले में अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मध्यप्रदेश में छिपा था हिंदूवादी नेता राम सिंह

राम सिंह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। उसे पकड़ने के लिए टीम कई बार रायपुर में दबिश दे चुकी थी। लेकिन, वह नहीं मिला। इसके बाद से पुलिस की तकनीकी टीम उसका लोकेशन सहित तकनीकी साक्ष्य जुटाती रही। पिछले सप्ताह पुलिस को खबर मिली थी कि राम सिंह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भाग गया है।

फरारी के दौरान बागेश्वर धाम भी गया

इसी दौरान पता चला कि वह कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम भी गया था। इसी आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई तब जानकारी मिली कि राम सिंह मध्यप्रदेश के पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपा है। वह बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माकरी कुठार निवासी अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल के घर में छिपा है।

इसके बाद एसीसीयू की टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया, जहां दबिश देकर पुलिस ने राम सिंह को पकड़ लिया। एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बिलासपुर लाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

पथराव में टीआई का सिर फट गया था, 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पथराव में टीआई का सिर फट गया था, 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

राम सिंह ने कहा था- जेल में हो सकती है हत्या

वहीं, इस घटना के बाद राम सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया था। उसने कहा था कि अपने धर्म के लिए लड़ने के कारण उसे अपराधी बनाया गया है। राम सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और जेहादी उसे टारगेट कर रहे हैं।

रामसिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था।

रामसिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था।

दोनों पक्षों के बीच क्यों हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले हिंदू संगठन से जुड़े एक युवक ने सुसाइड किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद सोहेल खान नाम के युवक को अरेस्ट किया गया था। इसी बात को लेकर सोहेल खान और दूसरे पक्ष के बीच रंजिश थी।

आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677