Connect with us

विदेश

बांग्लादेश के नए करेंसी नोटों पर छाए हिंदू-बौद्ध मंदिर ! हटाई गई  ‘बंगबंधु’ की तस्वीर, मचा बवाल

Published

on

ढाका,एजेंसी। बांग्लादेश में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में जारी किए गए  नए करेंसी नोटों पर देश के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर या नाम  नदारद  है। उनकी जगह पर हिंदू और बौद्ध धार्मिक स्थलों की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं, जिससे  राजनीतिक हलकों में हलचल  और  सामाजिक बहस तेज हो गई है।

 क्या है मामला ?
बांग्लादेश बैंक ने हाल ही में 10, 20 और 100 टका (Bangladeshi Taka) के कुछ नए स्मारक नोट और सिक्के  जारी किए हैं। इन नोटों पर  बौद्ध धर्मस्थल जैसे कि रंगमती का बौद्ध मंदिर, हिंदू मंदिर  जैसे कि जशोरे का काली मंदिर और कुछ ऐतिहासिक विरासत स्थल दर्शाए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि  शेख मुजीबुर रहमान जिन्हें “बंगबंधु” के नाम से जाना जाता है और जो प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता भी हैं, उनका  नाम या चित्र इन नए नोटों पर नहीं है जबकि अब तक उनके चित्र लगभग हर बांग्लादेशी करेंसी नोट पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहे हैं।

PunjabKesari

शेख मुजीब का ऐतिहासिक महत्व
शेख मुजीबुर रहमान ने 1971 में  पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करने  और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उन्हें  “बांग्लादेश का जनक” (Father of the Nation) कहा जाता है। उनकी बेटी शेख हसीना आज  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं और उनकी सरकार लंबे समय से उनके योगदान को हर सरकारी दस्तावेज और प्रतीक में जगह देती रही है।

विपक्ष और आलोचकों की प्रतिक्रिया
कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बदलाव के पीछे कोई नया राजनीतिक एजेंडा या धार्मिक संतुलन स्थापित करने की कोशिश हो सकती है।कुछ आलोचकों ने इसे इस्लामी चरमपंथियों को शांत करने की रणनीति भी कहा है, क्योंकि शेख मुजीब की छवि को कई कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों ने लेकर आपत्ति जताई थी।


 धार्मिक विविधता दिखाने का प्रयास या विवाद?
सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन बांग्लादेश बैंक के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम देश की  धार्मिक विविधता और संस्कृति को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि, शेख मुजीब के समर्थक इसे एक “ऐतिहासिक भूल” मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी नाराज़गी देखी जा रही है। बांग्लादेश की करेंसी पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों की झलक ने जहां एक तरफ देश की धार्मिक सहिष्णुता और विरासत को दिखाया है, वहीं शेख मुजीबुर रहमान की गैर-मौजूदगी ने एक राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुद्दे पर सरकार क्या रुख अपनाती है और क्या शेख मुजीब को फिर से करेंसी पर वापस लाया जाएगा या नहीं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियाड में भारत को 10वां गोल्ड, ईरान को पीछे छोड़ा:तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, मेडल टैली में सातवें नंबर पर पहुंचा भारत

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 11वें दिन 4 गोल्ड जीते। इनमें 3 गोल्ड तीरंदाजी और 1 शूटिंग में आया। इसके साथ भारत के 10 गोल्ड समेत 60 मेडल हो गए हैं। वह ईरान को पीछे छोड़कर मेडल टैली में 7वें नंबर पर पहुंच गया है।

बुधवार को पहला गोल्ड विमेंस कंपाउंड आर्चरी टीम ने जीता। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी में गोल्ड जीता। नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी को शूटिंग में गोल्ड मिला। दिन का चौथा गोल्ड कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में साहिल, गणेश और कुशल ने जीता।

आर्चरी में दिन के तीनों गोल्ड भारत के नाम

  • भारत ने कंपाउंड आर्चरी के तीनों इवेंट में गोल्ड जीते। विमेंस टीम ने चीन को 238-234 से हराकर अपने खिताब का बचाव किया।
  • मिक्स्ड टीम फाइनल में चिकिता और साहिल का मुकाबला साउथ कोरिया की पार्क जंगयून और चोई योंगही से था। भारत ने शूट-ऑफ में गोल्ड अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए कोटा भी हासिल किया।
  • पुरुष टीम फाइनल में साहिल, गणेश और कुशल की टीम ने चीन को 238-237 से हराया। भारत शुरुआती एंड में 58-60 से पीछे था, लेकिन इसके बाद भारतीय तीरंदाजों ने लगातार शानदार निशाने लगाए। फाइनल के बाद के 180 में भारत ने 180 अंक हासिल किए। साहिल ने अपने सभी 8 शॉट में 10 अंक बनाए, जबकि गणेश और कुशल ने भी दबाव के बीच लगातार 10 लगाए।
आर्चरी में फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम सेलिब्रेट करती हुई।

आर्चरी में फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम सेलिब्रेट करती हुई।

नीरू-किनान ने शूटिंग में दिलाया गोल्ड

ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने भारत को गोल्ड दिलाया। भारत ने शुरुआत में 10 में से 6 हिट किए थे और एक समय चार टीमों में सबसे नीचे था। इसके बाद दोनों ने एक भी टारगेट मिस नहीं किया और शानदार वापसी करते हुए गोल्ड जीता। भारत ने कतर को सिर्फ एक अंक से पीछे छोड़ा। चीन ने ब्रॉन्ज जीता।

नीरू का यह इन गेम्स में दूसरा गोल्ड है। इससे एक दिन पहले उन्होंने विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता था।

हॉकी: साउथ कोरिया को 2-0 हराकर फाइनल में भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर की वैरिएशन पर गोल किया, जबकि कप्तान सलिमा ने दूसरे हाफ में बढ़त दोगुनी की। अब भारत का गोल्ड मेडल मैच चीन से होगा। यह मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।

बॉक्सिंग में 2 ब्रॉन्ज, लवलीना फाइनल में

  • बॉक्सिंग में प्रियंका घंघास को विमेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू से 4-1 से हार मिली। उन्हें ब्रॉन्ज मिला।
  • कपिल पोखरियाने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबिबुल्लाएव के खिलाफ 4-1 से हार के बाद ब्रॉन्ज जीता।
  • वहीं लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
लवलीना बोरगोहेन गोल्ड मेडल के लिए चीन की बाओ जिइ से भिड़ेंगी।

लवलीना बोरगोहेन गोल्ड मेडल के लिए चीन की बाओ जिइ से भिड़ेंगी।

रेसलिंग: सुनील कुमार को ब्रॉन्ज

सुनील कुमार ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा में ब्रॉन्ज जीता। सेमीफाइनल में जापान के ताइजो योशिदा से 11-0 की हार के बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल बाउट में फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स को 9-0 से हराया। यह हांगझोउ के बाद सुनील का लगातार दूसरा एशियन गेम्स ब्रॉन्ज है। वह एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन रेसलिंग के दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।

स्क्वॉश में दोनों टीमों ने पक्के किए मेडल

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने सिंगापुर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया। तन्वी खन्ना ने वाई लिन ऑ योंग को 3-1 और अनाहत सिंह ने वाई यान ऑ योंग को 3-0 से हराया।

पुरुष टीम ने कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वीर छत्रानी ने बादेर अलमोगरेबी को 3-1 और अभय सिंह ने अम्मार अल-तमिमी को 3-0 से हराया। अब डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना मलेशिया से होगा।

टेनिस: सुमित क्वार्टरफाइनल में

सुमित नागल ने पुरुष सिंगल्स के तीसरे दौर में उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला चीन के वू यीबिंग से होगा।

हालांकि पुरुष डबल्स में युकी भांबरी और धक्षिणेश्वर सुरेश की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की हो चेनजुई-ह्सू यू-ह्सिओउ जोड़ी से 6-7 (5-7), 3-6 से हार गई।

Continue Reading

विदेश

इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश:पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

रियाद, एजेंसी। दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाई दुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। इस वजह से 1 मिनट के अंदर विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया।

इजराइल ने तुरंत फाइटर जेट्स रवाना किए। उनकी निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे।

दावों के मुताबिक जिस व्यक्ति के कपड़ों पर खून दिखाई दे रहा है उसने क्रू मेंबर की मदद से हमलावर पर काबू पाया।

दावों के मुताबिक जिस व्यक्ति के कपड़ों पर खून दिखाई दे रहा है उसने क्रू मेंबर की मदद से हमलावर पर काबू पाया।

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, सादे कपड़ों में पायलटों की एक दूसरी टीम भी यात्री के तौर पर सवार थी। इन्हीं पायलटों ने विमान का कंट्रोल लेने की कोशिश कर रहे पायलट को रोकने में मदद की।

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, सादे कपड़ों में पायलटों की एक दूसरी टीम भी यात्री के तौर पर सवार थी। इन्हीं पायलटों ने विमान का कंट्रोल लेने की कोशिश कर रहे पायलट को रोकने में मदद की।

फ्लाइट में हुई हाथापाई के कुछ ही देर बाद एक यात्री ने वीडियो में कहा कि विमान को हाईजैक करने की कोशिश हुई थी।

फ्लाइट में हुई हाथापाई के कुछ ही देर बाद एक यात्री ने वीडियो में कहा कि विमान को हाईजैक करने की कोशिश हुई थी।

वीडियो में घायल पायलट की मदद करते यात्री नजर आ रहे हैं। इस दौरान पायलट ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो में घायल पायलट की मदद करते यात्री नजर आ रहे हैं। इस दौरान पायलट ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है।

लैंडिंग के बाद यात्री ताली बजाकर जश्न मनाते नजर आए।

लैंडिंग के बाद यात्री ताली बजाकर जश्न मनाते नजर आए।

7 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ

1. पहले इमरजेंसी, फिर हाईजैक का अलर्ट

विमान ने पहले 7700 कोड भेजा। इसका मतलब होता है कि विमान में कोई इमरजेंसी है। कुछ ही सेकंड बाद विमान ने 7500 कोड भेजा। यह कोड विमान में हाईजैक का है।

2. प्लेन 1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया

फ्लाइट रडार मुताबिक, विमान सिर्फ दो मिनट में 34 हजार फीट से घटकर 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब के ताबुक की ओर चला गया।

3. कॉकपिट में पायलटों के बीच झगड़ा हुआ

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए। हालांकि, दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

4. यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को रोका

इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में चश्मदीदों के हवाले से दावा किया गया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पायलट ने विमान को जमीन की तरफ मोड़कर क्रैश करने की कोशिश की।

जब विमान नीचे गिरने लगा तो आगे बैठे कुछ इजराइली यात्री कॉकपिट की तरफ दौड़े। उन्होंने हमलावर पायलट से लड़कर उसे कॉकपिट से बाहर निकाला।

यात्री के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट भी मौजूद थे। उनमें से एक पायलट ने विमान का कंट्रोल संभाला।

5. घायल पायलट की जान बचाने की कोशिश

मिरियम नाम की एक यात्री ने बताया कि उसने कॉकपिट से चीखने की आवाजें सुनी थीं। दरवाजा खुलने पर उसने एक पायलट को घायल हालत में देखा। उसके हाथ में फोल्डिंग चाकू था और हर तरफ खून बिखरा हुआ था।

एक यात्री के मुताबिक, चाकू से घायल पायलट की हालत गंभीर थी। विमान में मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने उसका इलाज किया और उसकी जान बचाने में मदद की।

6. इजराइल ने फाइटर जेट भेजे, ताबुक में हुई लैंडिंग

हाईजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइली एयरफोर्स ने फाइटर जेट भेजे और देश का सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसके बाद फ्लाइट का रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इजराइल ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था।

7. इजराइल में मामले की जांच शुरू, आतंकी हमले का दावा भी

जेरूशलम पोस्ट के मुताबिक, इजराइल की सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी देख रही हैं। शुरुआती जांच में जिस पायलट पर हमला करने का आरोप है, उसके ओमान का नागरिक होने की बात सामने आई है।

इजराइल में प्रधानमंत्री-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बातचीत

हिब्रू मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी मामले को लेकर इमरजेंसी बातचीत की। इस दौरान विमान की स्थिति और उसमें सवार यात्रियों को लेकर जानकारी जुटाई गई।

चैनल 12 से इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट में बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अगर पायलट पर समय रहते काबू नहीं पाया होता तो यह 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी।

Continue Reading

खेल

भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड:4×400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

Published

on

नगोया, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 4×400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं।

मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है।

इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने।

इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 मेडल जीते। टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677